एक्सप्लोरर

कोरोना कहर के बीच यूरोप और अमेरिका में नई बीमारी कावासाकी की मार, छोटे बच्चे हो रहे हैं शिकार

बच्चों में एक नई बीमारी का लक्षण कोरोना वायरस से मिलता जुलता देखा गया है.ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने रोग के लक्षण का पता लगाने की बात कही.

कोरोना वायरस के कहर से अभी दुनिया उबर भी नहीं पाई है कि यूरोप, अमेरिका और ब्रिटेन एक और बीमारी ने दस्तक दे दी है. यहां बच्चों में एक नई बीमारी कावासाकी देखी जा रही है. विशेषज्ञ इसका संबंध कोरोना वायरस से जोड़ रहे हैं.

लांसेट पत्रिका में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक इटली के बेरगामो में 30 गुना कावासाकी जैसी बीमारी के मामले पिछले महीने बच्चों में पाए गए. बीमारी से प्रभावित होने वाले बच्चों की उम्र सात-साढ़े सात साल तक थी. इटली के शोधकर्ताओं का मानना है कि कोविड-19 कावासाकी जैसी बीमारी का कारण हो सकती है. फिलहाल यूरोप, अमेरिका और ब्रिटेन में दर्जनों बच्चे सूजन की बीमारी से पीड़ित हुए हैं. इस बीमारी का संबंध कोरोना वायरस से जोड़ा जा रहा है. न्यूयॉर्क प्रांत में तीन बच्चों की मौत के बाद बीमारी के मामले लुसियाना, कैलिफोर्निया और मिसिसिपी में पाए गए. एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले हफ्ते कावासाकी जैसी बीमारी से पीड़ित 20 बच्चे लंदन के अस्पताल में भर्ती हुए. लंदन में बच्चों के अस्पताल Evelina में 8 बच्चों का इलाज किया गया. इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती 14 वर्षीय बच्चे ने 6 दिन ICU में बिताए. उसकी मौत के बाद उसमें कोरोना वायरस पॉजिटिव का मामला सामने आया. मेडिकल टीम के मुताबिक जिस वक्त अस्पताल में उसे भर्ती किया गया था उसके शरीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस था. इसके अलावा उसे डायरिंया, सिर दर्द और पेट दर्द की शिकायत भी थी.

लंदन के Evelina अस्पताल में भर्ती होनेवाले सबसे छोटे बच्चे की उम्र एक की चार साल जबकि दो बच्चों की उम्र छह साल थी. समूह में दो बच्चे मोटे थे जिनमें एक मृत बच्चा भी शामिल था. रिपोर्ट के मुताबिक, सभी बच्चे पहले स्वस्थ और फिट पाए गए थे. उनमें छह बच्चे कैरिबियाई मूल के थे जबकि 5 बच्चे लड़के थे. डॉक्टरों ने बताया कि सभी बच्चों में एक ही तरह के लक्षण सामने आए. जब उन्हें भर्ती कराया गया तब बच्चों को तेज बुखार था हालांकि अस्पताल में भर्ती ज्यादातर बच्चों को श्वसन संबंधी शिकायत नहीं थी. फिर भी हृदय संबंधी समस्या के कारण 7 बच्चों को वेंटिलेटर पर रखा गया. जो बच्चे बीमारी से बच गए उनकी उम्र 14 साल पाई गई. ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने पिछले महीने बच्चों में रोग के लक्षण का पता लगाने की बात कही थी.

उबर ने 3700 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, Zoom कॉल में कहा- आज आपके काम का आखिरी दिन

यूपी: जालौन में मजदूरों को ले जा रही DCM वैन को अज्ञात गाड़ी ने मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, 14 मजदूर घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘US बहुत जल्द ईरान पर फैसला करेगा’, तेहरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
‘US बहुत जल्द ईरान पर फैसला करेगा’, तेहरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
Explained: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी! दिल्ली के खान मार्केट से 75 साल पुराना रिश्ता क्या?
खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी! दिल्ली के खान मार्केट से 75 साल पुराना रिश्ता क्या?
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध

वीडियोज

चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget