एक्सप्लोरर

Amsterdam University Protest: नीदरलैंड में इंडियन स्टाइल में हटाए गए प्रदर्शनकारी, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिस, वीडियो वायरल

Amsterdam University Protest: एम्सटर्डम यूनिवर्सिटी में लंबे समय से चल रहे प्रदर्शन को पुलिस ने लाठीचार्ज करके समाप्त कर दिया. इस दौरान पुलिस ने बुलडोजर का भी सहारा लिया.

Amsterdam University Protest: नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम में मंगलवार को भारत की तरह नजारा देखने को मिला, जहां पर फिलिस्तीन के समर्थन में प्रदर्श कर रहे लोगों को बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिस ने हटा दिया. फिलिस्तीन के समर्थन में भारी संख्या में छात्र और कुछ लोग एमस्टर्डम यूनिवर्सिटी के पास कैंप लगाकर प्रदर्शन कर रहे थे. इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भी बरसाई और टेंट को जेसेबी से हटा दिया. पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प भी हुई, जिसके बाद पुलिस ने 120 से अधिक प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि इस प्रदर्शन ने देश में असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है.

मंगलवार को एम्सटर्डम में भारी संख्या प्रदर्शनकारी फिलिस्तीन के समर्थन में सड़क पर उतर आए और गाजा में इजरायली हमले का विरोध करने लगे. प्रदर्शनकारियों ने एमस्टर्डम यूनिवर्सिटी के आसपास की सड़कों पर बैरिकेड्स लगाकर जाम कर दिया और नारेबाजी करने लगे. इस बीचे बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिस ने बैरिकेट्स हटाना शुरू कर दिया, जिसके बाद हिंसक झड़प शुरू हो गई. सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर किए गए हैं, जिसमें बुलडोजर बैरिकेट्स पर चढ़ते दिख रहे हैं, जबकि बैरिकेड्स के उस तरफ प्रदर्शनकारी खड़े हैं. इसके अलावा पुलिस प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाने में जुटी है और तंबुओं को हटा रही है. 

पुलिस ने कहा पैदा हो गया था असुरक्षा का माहौल
पुलिस पहुंचने के पहले प्रदर्शनकारी 'आजाद फिलिस्तीन' के नारे लगा रहे थे. इसके अलावा प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने एम्सटर्डम यूनिवर्सिटी प्रशासन से मांग की है कि उन्हें इजरायल के साथ संबंध तोड़ लेने चाहिए. प्रदर्शनकारियों ने गाजा पर इजरयाली हमले की निंदा करते हुए नारे लगाए. पुलिस ने एक बयान में कहा कि इस तरह से प्रदर्शन ने देश में असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है. 

छात्र संगठन ने पुलिस पर लगाया आरोप
पुलिस ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैरिकेड्स लगा दिए थे, जिससे आपातकालीन सेवाएं बाधित हो रही थी. पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारी किसी आपात स्थिति में फंस सकते थे. वहीं छात्रों के एक संगठन ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस बल द्वारा छात्रों पर बल प्रयोग किया गया. इस दौरान छात्रों की पिटाई की गई. पुलिस ने छात्रों को हटाने के लिए बुलडोजर और पेपर स्प्रे का सहारा लिया. संगठन ने आरोप लगाया कि अत्यधिक हिंसा की वजह से कई लोगों को चोटें आई हैं. 

यह भी पढ़ेंः पहले पिता को कहलवाया गुड बॉय फिर बेटे को मार दी गोली, अमेरिकी महिला की सनसनीखेज वारदात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
Explained: कविता, क्लासिक्स और अनकहे दुःखों की शिल्पकार ऐन कार्सन की साहित्यिक यात्रा कैसी रही
Explained: कविता, क्लासिक्स और अनकहे दुःखों की शिल्पकार ऐन कार्सन की साहित्यिक यात्रा कैसी रही
बाली में 35 भारतीयों को क्यों हुई जेल; सजा के बाद इंडोनेशिया से भेजे जाएंगे
बाली में 35 भारतीयों को क्यों हुई जेल; सजा के बाद इंडोनेशिया से भेजे जाएंगे
भारत का अमेरिका को 'बंधुआ मजदूर' वाले बयान पर करारा जवाब, कहा- 'US को ज्यादा...'
भारत का अमेरिका को 'बंधुआ मजदूर' वाले बयान पर करारा जवाब, कहा- 'US को ज्यादा...'

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या जंतर-मंतर अब नहीं रहेगा प्रोटेस्ट साइट? SC की टिप्पणी के बाद उठे सवाल
क्या जंतर-मंतर अब नहीं रहेगा प्रोटेस्ट साइट? SC की टिप्पणी के बाद उठे सवाल
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
रांची में टीम इंडिया की पहले बैटिंग, दोनों की प्लेइंग इलेवन में हुआ सिर्फ एक बदलाव
रांची में टीम इंडिया की पहले बैटिंग, दोनों की प्लेइंग इलेवन में हुआ सिर्फ एक बदलाव
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Embed widget