एक्सप्लोरर

Nepal Politics: जानिए कौन होंगे नेपाल के नए विदेश मंत्री? प्रधानमंत्री 'प्रचंड' ने इस चेहरे को दी हरी झंडी

Nepal: पड़ोसी देश नेपाल में सियासी संकट के कारण कैबिनेट मंत्रियों की नियुक्ति नहीं हो पाई. विदेश मंत्री के पद की जगह भरने के लिए प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने अब नेपाली कांग्रेस को राजी किया है

Nepal Politics: नेपाल में प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड की अगुवाई वाली सरकार गठित हुए महीनों बीत चुके हैं, मगर यहां विदेश मंत्री का पद खाली रहा. खबर है कि अब नारायण प्रसाद सऊद नेपाल के नए विदेश मंत्री होंगे.

नारायण प्रसाद सऊद नेपाली कांग्रेस की सेंट्रल कमेटी के मेंबर रहे हैं और 2014 में वह सुशील कोईराला की सरकार में सिंचाई मंत्री भी रह चुके हैं. वहीं, पिछले डेढ़ महीने से वह प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड की सरकार के विदेश मामलों का जिम्मा संभाल रहे थे. अब प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने उन्हें नेपाल का विदेश मंत्री बनाने की तैयारी कर ली है.

'द काठमांडू पोस्ट' के मुताबिक, सत्ताधारी पार्टी में विवादों के चलते अब भी कैबिनेट के कई मंत्रियों के नाम पर मुहर नहीं लग सकी है. हालांकि, चूंकि विदेश मंत्री की नियुक्ति जरूरी थी तो नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा प्रचंड की ओर से नियुक्त किए जाने वाले नारायण प्रसाद के नाम पर सहमत हो गए हैं.


Nepal Politics: जानिए कौन होंगे नेपाल के नए विदेश मंत्री? प्रधानमंत्री 'प्रचंड' ने इस चेहरे को दी हरी झंडी

देउबा और प्रचंड के बीच हुई बात और रास्ता हुआ साफ!

खबरें हैं कि नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा और प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड के बीच 16 अप्रैल को एक बैठक हुई, जिसमें नारायण प्रसाद को नया विदेश मंत्री नियुक्त करने पर सहमति बनी. विगत 31 मार्च को शेर बहादुर देउबा की पार्टी-नेपाली कांग्रेस से कैबिनेट में सिर्फ 4 नेताओं को मंत्री नियुक्त किया गया था.

वहीं, अब सत्तारूढ़ गठबंधन की पार्टियों के बीच हुए समझौते के अनुसार कैबिनेट में नेपाली कांग्रेस के 8 मंत्रियों को जगह दी जाएगी. इस तरह शेर बहादुर देउबा और  प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड अपने मतभेद भुलाकर नेपाल को एक स्थिर सरकार देने की कोशिश में जुटे हैं. 

यहां कई महीने से अंतर्कलह मची है

गौरतलब हो कि जबसे नई सरकार बनी है, तब से ही नेपाल में सियासी कलह मची हुई है. क्योंकि, किसी भी दल के पास बहुमत नहीं है और जो सरकार अभी है वो कई अन्य दलों के सहयोग से सत्ता में है.

यह भी पढ़ें: Nepal Govt Crisis: खतरे में आ गई जोड़-तोड़ से बनाई गई नेपाल की चीन समर्थक प्रचंड सरकार, गठबंधन से अलग हुई RSP, मंत्रियों ने दिए इस्तीफे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
Embed widget