एक्सप्लोरर

Nepal PM Expands Cabinet: नेपाल के पीएम पद की शपथ लेने के तीन महीने बाद शेर बहादुर देउबा ने किया कैबिनेट विस्तार, 17 मंत्रियों ने ली शपथ

Nepal PM Expands Cabinet: काठमांडू पोस्ट अखबार के अनुसार मंत्रिपद के बंटवारे को लेकर सत्तारूढ़ गठबंधन के घटक दलों में सहमति बन जाने के बाद ही नयी नियुक्तियां संभव हो पायी हैं.

Nepal PM Expands Cabinet: पदभार ग्रहण करने तीन महीने बाद नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने शुक्रवार को पांच दलों के सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार किया और इस दौरान 17 मंत्रियों एवं दो राज्य मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की. इसी के साथ सरकार में अब मंत्रियों की संख्या 25 हो गयी है जिनमें 22 कैबिनेट और तीन राज्यमंत्री हैं.

इससे पहले, प्रधानमंत्री एवं एक राज्यमंत्री समेत कैबिनेट में बस छह सदस्य थे. नेपाल का संविधान मंत्रिमंडल में बस 25 मंत्रियों की अनुमति देता है. प्रधानंमत्री पांच दलीय सत्तारूढ़ गठबंधन के बीच सत्ता साझेदारी पर लंबी चर्चा के कारण अपने मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं कर पाये थे. नवनियुक्त मंत्रियों ने राष्ट्रपति कार्यालय में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. उससे पहले प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति से इन्हें मंत्री बनाने की सिफारिश की थी.

राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने नवनियुक्त कैबिनेट मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी. जबकि राष्ट्रपति की मौजूदगी में प्रधानमंत्री ने दोनों राज्य मंत्रियों को पद एवं गोपनीयनता की शपथ दिलायी. काठमांडू पोस्ट अखबार के अनुसार मंत्रिपद के बंटवारे को लेकर सत्तारूढ़ गठबंधन के घटक दलों में सहमति बन जाने के बाद ही नयी नियुक्तियां संभव हो पायी हैं.

नव गठित सीपीएन-यूनीफाइड सोशलिस्ट के पांच कैबिनेट, मधेस क्षेत्र की जनता सोशलिस्ट पार्टी के चार कैबिनेट एवं राज्य मंत्री तथा पुष्प कमल दहल प्रचंड के नेतृत्व वाली सीपीएन-माओवादी सेंटर के पांच कैबिनेट एवं एक राज्यमंत्री को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है.

इसी प्रकार, देउबा की अगुवाई वाली नेपाली कांग्रस से आठ मंत्री एवं एक राज्य मंत्री मंत्रिमंडल में हैं. राष्ट्रपति कार्यालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी. नेपाली कांग्रेस के बाल कृष्ण खांड के पास गृह मंत्रालय बना रहा जबकि इसी दल के नारायण खडका विदेश मंत्रालय की कमान आगे भी संभालते रहेंगे.

नेपाली कांग्रेस के ही मिनेंद्र रिजान एवं ज्ञानेंद्र बहादुर करकी को क्रमश: रक्षा एवं सूचना व संचार मंत्रालय दिये गये हैं. सीपीएन माओवादी सेंटर के जर्नादन शर्मा के पास वित्त मंत्रालय बना हुआ है. सरकार में नेपाली कांग्रेस, सीपीएन (यूनीफाइड सोशलिस्ट) , जनता समाजवादी पार्टी (जेएसपी) और सीपीएन (माओवादी सेंटर) शामिल हैं. काठमांडू पोस्ट के अनुसार देउबा सरकार गठन के तीन महीने बाद भी मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं कर पाने की वजह से आलोचना से घिर गये थे. देउबा ने रिकार्ड पांचवीं बाद 13 जुलाई को प्रधानमंत्री का पदभार ग्रहण किया था.

ये भी पढ़ें:

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा पांचवीं बार बने नेपाल के प्रधानमंत्री

Nepal New Foreign Minister: नेपाल के नए विदेश मंत्री नारायण खड़का ने भारत-चीन के साथ संबंधों को लेकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget