एक्सप्लोरर

Nepal New Foreign Minister: नेपाल के नए विदेश मंत्री नारायण खड़का ने भारत-चीन के साथ संबंधों को लेकर कही ये बात

Nepal New Foreign Minister: नेपाल के विदेश मंत्री ने कहा कि वह अपने दोनों पड़ोसी मुल्कों भारत और चीन के साथ बेहद मित्रवत,सुलभ और संतुलित संबंध सुनिश्चित करने की दिशा में काम करेंगे.

Nepal New Foreign Minister: नेपाल के नव-नियुक्त विदेश मंत्री नारायण खड़का ने बुधवार को कहा कि वह भारत और चीन के साथ मित्रवत तथा संतुलित संबंध बनाने और विदेश संबंधों से जुड़े मामलों पर राजनीतिक दलों के साथ राष्ट्रीय सहमति बनाने की दिशा में काम करेंगे. राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के नेतृत्व वाली सरकार की अनुशंसा पर खड़का की नियुक्ति की. राष्ट्रपति ने बुधवार को शीतल निवास पर एक आधिकारिक समारोह में खड़का (72) को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.

बुधवार को कार्यभार संभालने के बाद विदेश मंत्री ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि वह अपने दोनों पड़ोसी मुल्कों भारत और चीन के साथ बेहद मित्रवत,सुलभ और संतुलित संबंध सुनिश्चित करने की दिशा में काम करेंगे.

‘माई रिपब्लिका वेबसाइट’ की रिपोर्ट के अनुसार, विदेश मंत्री ने कहा कि किसी देश की विदेश नीति किसी एक विशेष राजनीतिक दल की नहीं होती और वह विदेश संबंधों से जुड़े मामलों पर अन्य राजनीतिक दलों के साथ राष्ट्रीय सहमति बनाने की दिशा में काम करेंगे.

गौरतलब है कि मंगलवार शाम को बालुवतार में देउबा के आवास पर सत्तारूढ़ पार्टी के गठबंधन के शीर्ष नेताओं की बैठक में प्रधानमंत्री ने नेपाल के नए विदेश मंत्री के तौर पर खड़का के नाम का प्रस्ताव रखा था. खड़का ने पुणे में एक विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में पीएचडी की है. अभी तक विदेश मंत्री का प्रभार प्रधानमंत्री के पास था.

देउबा के नेतृत्व में नयी सरकार का गठन होने के दो महीने से अधिक समय बाद भी विदेश मंत्री का पद रिक्त था. खड़का की नियुक्ति से सरकार में अब देउबा और एक राज्य मंत्री समेत कुल सात मंत्री हैं. खड़का 1990 में तत्कालीन प्रधानमंत्री कृष्ण प्रसाद भट्टराई के सलाहकार रहे थे. वह 2014 में शहरी विकास मंत्री भी रह चुके हैं.

ये भी पढ़ें:

भारत-नेपाल के बीच 15वां संयुक्त सैन्य अभ्यास आज से, साझा अनुभव विकसित करने की पहल

नेपाल: डेडलाइन के आखिरी दिन भी पास नहीं हुआ बजट, संसद सत्र पांच दिन के लिए स्थगित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्रधानमंत्री वही करेंगे जो...' विदेश नीति और संसद में दिए PM मोदी के भाषण पर राहुल गांधी का निशाना
'प्रधानमंत्री वही करेंगे जो...' विदेश नीति और संसद में दिए PM मोदी के भाषण पर राहुल गांधी ने बोला हमला
Israel-US Iran War Live: ईरान ने अमेरिका की नाक में किया दम, तीन हफ्ते में 20 एयरक्राफ्ट को पहुंचाया नुकसान, तेल अवीव पर भी फेंका क्लस्टर बम
Live: ईरान ने अमेरिका की नाक में किया दम, तीन हफ्ते में 20 एयरक्राफ्ट को पहुंचाया नुकसान, तेल अवीव पर भी फेंका क्लस्टर बम
Israel-Iran War: जंग रोकने का ऐलान कर ट्रंप ने कितने पैसे कमाए?
Israel-Iran War: जंग रोकने का ऐलान कर ट्रंप ने कितने पैसे कमाए?
ट्रंप से बात करेंगे मुज्तबा खामेनेई, जंग खत्म करने पर हुए राजी?
ट्रंप से बात करेंगे मुज्तबा खामेनेई, जंग खत्म करने पर हुए राजी?

वीडियोज

Renault Kiger : 10,000 Plus km Ownership Review | Auto Live
Mahindra XEV 9S vs Kia Carens Clavis EV | Best 7 Seater EV? | Comparison | Auto Live
Sansani: महायुद्ध में हमले का बदलता खेल ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Viral Video: चाट खाने से पहले सावधान! वीडियो ने उड़ाए होश | ABP News
Chitra Tripathi: US की 'एपिक फ्यूरी' या Trump की 'ब्लाइंड फ्यूरी'? | Iran Israel War | America

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Delimitation In Lok Sabha: किस राज्य में कितनी बढ़ेंगी लोकसभा सीटें, टॉप पर कौन? ये रही पूरी लिस्ट
किस राज्य में कितनी बढ़ेंगी लोकसभा सीटें, टॉप पर कौन? ये रही पूरी लिस्ट
मिडिल ईस्ट युद्ध: PM मोदी के भाषण पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'आपको पंडित नेहरू का...'
मिडिल ईस्ट युद्ध: PM मोदी के भाषण पर संजय राउत बोले, 'आपने शांति और विकास को कहां छुपाकर रखा है'
स्थाई कमीशन नहीं पा सकीं महिला अधिकारियों के लिए बड़ी राहत, SC का आदेश- सभी को पेंशन....
स्थाई कमीशन नहीं पा सकीं सैन्य महिला अधिकारियों के लिए बड़ी राहत, SC का आदेश- सभी को पेंशन....
BCCI से टक्कर लेकर PCB होने वाला है बर्बाद! खिलाड़ियों ने कहा - PSL खेलेंगे लेकिन पहले पैसा बढ़ाओ
BCCI से टक्कर लेकर PCB होने वाला है बर्बाद! खिलाड़ियों ने कहा - PSL खेलेंगे लेकिन पहले पैसा बढ़ाओ
‘पवन सिंह के खिलाफ़ मैंने कंप्लेन नहीं की,’ अंजलि राघव ने बताया किस वजह से पहुंची महिला आयोग
‘पवन सिंह के खिलाफ मैंने कंप्लेन नहीं की,’ अंजलि राघव ने बताया किस वजह से पहुंची महिला आयोग
Iranian President Pezeshkian: ट्रंप के शांति वाले मैसेज पर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन का बड़ा बयान, बोले- 'सैनिकों के हाथों को...'
ट्रंप के शांति वाले मैसेज पर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन का बड़ा बयान, बोले- 'सैनिकों के हाथों को...'
31 मार्च से पहले ये 5 जरूरी काम पूरे कर लें, नहीं तो बाद में हो सकती है परेशानी
31 मार्च से पहले ये 5 जरूरी काम पूरे कर लें, नहीं तो बाद में हो सकती है परेशानी
जिसे समझा पेड़ की जड़ वो निकला अजगरों का झुंड, पत्थर मारते ही आदमखोरों में आई जान, खौफनाक वीडियो वायरल
जिसे समझा पेड़ की जड़ वो निकला अजगरों का झुंड, पत्थर मारते ही आदमखोरों में आई जान, खौफनाक वीडियो वायरल
Embed widget