एक्सप्लोरर

नोटबंदी के बाद से नेपाल ने उठाया भारत के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा कदम

इस साल की शुरुआत में नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली ने कहा था कि नोटबंदी से नेपाली लोगों को काफी नुकसान हुआ है. उन्होंने ये भी कहा था कि वो भारत के नेताओं के साथ इस मसले को उठाएंगे. हालांकि, बीते दो सालों से नेपाल के लोग अपने देश में नए भारतीय नोटों का इस्तेमाल कर रहे हैं.

काठमांडु: नेपाल के केंद्रीय बैंक ने 100 रुपये से बड़े भारतीय करेंसी नोट पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है. देश के अख़बार काठमांडु पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक नेपाल राष्ट्र बैंक (एनआरबी) ने उससे लाइसेंस प्राप्त संस्थानों के लिए रविवार को एक सर्कुलर जारी किया जिसमें 100 रुपये से बड़े भारतीय नोट पर बैन लगाने को कहा गया है. एनआरबी ने ये बैन लगाया है जब भारतीय रिजर्व बैंक ने उससे सभी तरह के भारतीय नोटों को नेपाल में चलाने का आग्रह किया है.

पड़ोसी मुल्क के इस फैसले से सबसे बड़ी परेशानी उन भारतीय टूरिस्टों को होगी जो बड़े नोटों को लेकर नेपाल जाते हैं. इसके पहले तमाम बड़े भारतीय नोट आसानी से नेपाल में चल जाते हैं. लेकिन अब वहां 2000, 500 और 200 के नोट नहीं चलेंगे. ताज़ा सर्कुलर के मुताबिक अब नेपाल के भी नागरिक भारत के अलावा कहीं भी बड़े भारतीय नोट नहीं इस्तेमाल कर सकेंगे. वहीं, नेपाली नागरिक किसी और देश से भी 100 रुपए से बड़े नोट नेपाल नहीं ला सकेंगे.

नेपाल ने इस पर पिछले साल 13 दिसंबर को भी ऐसा नोटिफिकेशन जारी करने का फैसला लिया था. नेपाल में ट्रैवल बिज़नेस से जुड़े व्यापारियों और उद्यमियों ने इस कदम की आलोचना की है. आलोचकों ने ये भी कहा कि ये कदम इसलिए भी नुकसानदायक साबित होगा क्योंकि सरकार ने जो 'नेपाल पधारो' अभियान शुरू किया है उसके तहत 2020 तक कम से कम 20 लाख़ लोगों को नेपाल की ओर खींचने का प्रयास है. लेकिन भारत के बड़े नोट बैन करना इस अभियान के लिए काफी नुकसानदायक होगा.

आलोचकों का ये भी कहना है कि जैसा कि ज़्यादातर भारतीय ज़मीनी रास्ते से नेपाल आते हैं. ऐसे में उनके लिए भारतीय करेंसी के बड़े नोटों को डॉलर और पाउंड में बदलना बेहद असुविधाजनक होगा. आपको बता दें कि 2016 के अंत में भारत सरकार ने नोटबंदी करके पुराने 500 और 1000 रुपए के नोटों को बदल दिया था जिसके बाद नए 2000, 500 और 200 के नोटों को लाया गया. हालांकि, ऐसे कदमों ने नेपाल और भूटान जैसे देशों को करारा झटका दिया जहां भारतीय नोट आम चलन में हैं.

इस साल की शुरुआत में नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली ने कहा था कि नोटबंदी से नेपाली लोगों को काफी नुकसान हुआ है. उन्होंने ये भी कहा था कि वो भारत के नेताओं के साथ इस मसले को उठाएंगे. हालांकि, बीते दो सालों से नेपाल के लोग अपने देश में नए भारतीय नोटों का इस्तेमाल कर रहे हैं.

ये भी देखें

सुपर 6: दिल्ली-NCR में देर रात से तेज बारिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LoC पर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में धमाका, लोगों के घायल होने की खबर
LoC पर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में धमाका, लोगों के घायल होने की खबर
बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा बढ़ाई गई, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता
बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा बढ़ाई गई, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
Nepal Flash Floods: नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget