एक्सप्लोरर

Nepal Plane Crash: नेपाल में हुए वो पांच बड़े विमान हादसे, जिन्होंने पूरी दुनिया को दहला कर रख दिया

Five Major Plane Accidents In Nepal: नेपाल में औसतन हर साल विमान हादसे होते रहते हैं. दरअसल, यहां खराब मौसम और पहाड़ों के बीच बनी कठिन हवाई पट्टी इन हादसों का बड़ा कारण बनती हैं.

Nepal Plane Crash: नेपाल में मंगलवार की सुबह एक हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया है, जिसमें पांच मैक्सिकन पर्यटकों और एक नेपाली पायलट सहित छह लोगों की मौत हो गई. रिपोर्ट के अनुसार, मनांग एयर का हेलीकॉप्टर मंगलवार सुबह संपर्क से बाहर हो गया था. जिसका नेपाल के खोजी दल ने कुछ ही घंटों में मलबा बरामद कर लिया. 

नेपाली अधिकारियों के अनुसार, सोलुखुम्बु से काठमांडू की ओर जा रहे हेलीकॉप्टर का सुबह 10 बजे कंट्रोल टॉवर से संपर्क टूट गया था. बाद में वह जिरी और फाप्लू के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हालांकि नेपाल में इस तरह का हादसा पहली बार नहीं हुआ है. इससे पहले भी इस तरह के हादसे नेपाल में देखने को मिल चुके हैं.

नेपाल के लिए कहा जाता है कि यहां औसतन साल में एक विमान हादसे का शिकार होता है. एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 2010 के बाद से अब तक 12 घातक विमान हादसे नेपाल में देखे गए हैं, जिनमें मंगलवार की घटना भी शामिल है. दरअसल, यहां खराब मौसम और पहाड़ों के बीच बनीं कठिन हवाई पट्टी इन हादसों का बड़ा कारण बनती हैं. 

नेपाल में हुए पांच बड़े विमान हादसे  

1.  यति एयरलाइंस विमान दुर्घटना: नेपाल के पोखरा में 15 जनवरी 2023 को यति एयरलाइंस का एक यात्री विमान क्रैश हो गया था. इस विमान हादसे में कुल 72 लोगों की जान चली गई थी. जिनमें 68 यात्री और चार क्रू मेंबर्स थे. विमान पोखरा के समीप ही पहुंचा था कि लैंडिंग से महज 10 सेकंड पहले क्रैश हो गया.

2- तारा एयरलाइन विमान दुर्घटना:  29 मई, 2022 को मस्टैंग जिले में तारा एयर का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार सभी 22 लोगों की मौत हो गई थी. इस दुर्घटना में चार भारतीयों की भी मौत हो गई थी. 

3- काठमांडू के पास यूएस-बांग्ला एयरलाइंस दुर्घटना: साल 2018 में, नेपाल के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय यूएस-बांग्ला एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिससे 51 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 20 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे. विमान में कुल 71 लोग सवार थे. 

4- काठमांडू में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस दुर्घटना: यह विमान हादसा भी 1992 में हुआ था, जिसे नेपाल के इतिहास का सबसे घातक हवाई दुर्घटना माना जाता है. दरअसल, 1992 में काठमांडू हवाई अड्डे के पास जाते समय पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की एक उड़ान दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. इस दुखद घटना में विमान में सवार सभी 167 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की मृत्यु हो गई थी. 

5- काठमांडू के पास थाई एयरवेज़ दुर्घटना : वहीं इसी साल 1992 में ही काठमांडू हवाई अड्डे के पास एक और दर्दनाक विमान हादसा हुआ था, जिसमें थाई एयरवेज़ का विमान शामिल था. यह दुर्घटना 1992 की पाक एयरलाइंस घटना से ठीक दो महीने पहले हुई थी. इस दुर्घटना में 113 लोगों की जान चली गई थी. 

ये भी पढ़ें: British airlines In Pakistan: पाकिस्तान के कंगाली का शिकार हुआ ब्रिटिश एयरलाइन! पाक में अपनी सेवाएं बंद करने को हुआ मजबूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ
Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'अपनी रक्षा से पीछे नहीं हटेंगे', इस्माइल बघाई बोले- युद्ध की स्थिति में ईरान
'अपनी रक्षा से पीछे नहीं हटेंगे', इस्माइल बघाई बोले- युद्ध की स्थिति में ईरान

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget