एक्सप्लोरर

Nepal: प्रचंड सरकार की मुश्किलें बढ़ीं, केपी ओली की पार्टी सीपीएन-यूएमएल ने वापस लिया समर्थन

Nepal Politics: दिसंबर महीने में ही पुष्प कमल दहल (प्रचंड) तीसरी बार नेपाल के प्रधानमंत्री नियुक्त किए गए थे. उन्हें कई दलों ने सपोर्ट किया था. अब सत्तारूढ़ गठबंधन में दरार आ गई है.

Nepal Government News: नेपाल में पुष्प कमल दहल उर्फ प्रचंड (Pushpa Kamal Dahal Prachanda) की सरकार खतरे में पड़ गई है. यहां नेपाल (Nepal) के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली (KP Sharma Oli) की पार्टी सीपीएन-यूएमएल (CPN-UML) ने प्रचंड के नेतृत्व वाली सरकार से समर्थन वापस लेने का फैसला किया है.

'द काठमांडू पोस्ट' के अनुसार, नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (सीपीएन-यूएमएल) ने सोमवार (27 फरवरी) की दोपहर को पार्टी के शीर्ष नेताओं की मीटिंग के बाद प्रचंड की सरकार से अलग होने की औपचारिक घोषणा की. यूएमएल के वाइस चेयरमैन बिष्णु पौडेल ने कहा, "नेपाल के प्रधानमंत्री के अलग तरीके से काम करने और राष्ट्रपति चुनाव से पहले बदले राजनीतिक समीकरण के कारण हमने सरकार से हटने का फैसला किया है."

नेपाल में सत्तारूढ़ गठबंधन में दरार
प्रचंड और ओली के बीच गठबंधन टूटने का मुख्य कारण यह बताया जा रहा है कि माओवादी नेता ने राष्ट्रपति पद के लिए नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राम चंद्र पौडेल का समर्थन करने का फैसला किया था. एक दिन पहले ही पुष्प कमल दहल उर्फ प्रचंड ने राष्ट्रपति चुनाव में ओली को छोड़कर विपक्षी दल नेपाली कांग्रेस से हाथ मिलाया था. उन्होंने विदेश मंत्री डॉ. बिमला का जिनेवा दौरा भी रद्द कर दिया था.

रबी लामिछाने ने भी समर्थन वापस लिया था
फरवरी के पहले हफ्ते में नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) ने भी सत्‍तारूढ़ गठबंठन से समर्थन वापस ले लिया था. राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) ने समर्थन वापसी का फैसला 5 फरवरी को तब लिया था, जब नेपाल के नए प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' ने आरएसपी के तेजतर्रार अध्यक्ष रबी लामिछाने (Rabi Lamichhane) को गृह मंत्री के रूप में बहाल करने से इनकार किया था. 'प्रचंड' के इनकार से आरएसपी के केंद्रीय सदस्य और सांसद खफा हो गए और फिर आरएसपी के कई मंत्रियों ने इस्तीफे दे दिए. लामिछाने ने कहा कि वे अपने विरोधियों के सामने नहीं झुकेंगे. उन्होंने कहा था कि उन्हें जबरन पद से हटवाया गया था.

यह भी पढ़ें: कौन हैं रबी लामिछाने, जिनकी नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने डिप्टी PM समेत सभी पदों से करा दी छुट्टी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
कोलंबिया भूकंप: ढहती इमारतें और चीखते लोग..., 80 मौत के बाद इमरजेंसी का ऐलान
कोलंबिया भूकंप: ढहती इमारतें और चीखते लोग..., 80 मौत के बाद इमरजेंसी का ऐलान
कोलंबिया में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 77 पार, रेस्क्यू के लिए आर्मी तैनात
कोलंबिया में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 77 पार, रेस्क्यू के लिए आर्मी तैनात
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget