एक्सप्लोरर

नेपाल के पूर्व PM शेरबहादुर देउबा के घर पर हमला, केपी शर्मा ओली के इस्तीफे के बाद भी नहीं थमा बवाल

Nepal Gen-Z Protest: नेपाल में सोशल मीडिया बैन और कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच प्रदर्शनकारियों ने पूर्व PM शेरबहादुर देउबा के घर पर हमला बोल दिया.

नेपाल में जारी हिंसक प्रदर्शनों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा. प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन में आग लगा दी है. साथ ही प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली, राष्ट्रपति, गृहमंत्री और अन्य वरिष्ठ नेताओं के निजी आवास पर तोड़फोड़ और आगजनी की गई. प्रदर्शनकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के घर में घुसकर उन्हें पीटा. कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि उनकी पत्नी विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भी घायल हुई हैं.

इसके अलावा वित्त मंत्री विष्णु पोडौल को भी काठमांडू में उनके घर के पास दौड़ा-दौड़ाकर मार-पीट की गई है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक प्रदर्शनकारी मंत्री विष्णु पोडौल के सीने पर लात मारते हुए नजर आ रह है.

प्रधानमंत्री ओली का इस्तीफा, हालात भयावह
इन गंभीर हिंसक घटनाओं के बीच प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने इस्तीफा दे दिया है. उन्हें सेना के हेलिकॉप्टर से अज्ञात स्थान पर ले जाया गया. अब तक की जानकारी के अनुसार इस हिंसा में 19 लोग मारे जा चुके हैं और 400 से ज्यादा लोग घायल हैं. प्रदर्शनकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’, शेर बहादुर देउबा और संचार मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग के निजी आवासों को भी आग के हवाले कर दिया है. हालात पूरी तरह से अस्थिर हो गए हैं.

सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द
नेपाल में जारी हिंसक विरोध-प्रदर्शनों के बीच राजधानी काठमांडू का त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (TIA) सुरक्षा कारणों और बिगड़ती स्थिति के चलते पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. सुरक्षा जोखिम और अनिश्चित परिस्थितियों के चलते मंगलवार (9 सितंबर) को त्रिभुवन एयरपोर्ट पर सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं.

भारत सरकार ने जारी एडवायजरी
नेपाल में जारी हिंसक प्रदर्शनों की वजह से भारतीय विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को नेपाल जाने से बचने की सलाह दी है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि जब तक हालात नॉर्मल न हो जाए, नेपाल जाने से बचें. जो भारतीय नागरिक अभी नेपाल में हैं, उन्हें अपने मौजूदा ठिकाने पर ही रहना चाहिए. सड़कों पर न निकलें और पूरी सावधानी बरतें. साथ ही, नेपाल की लोकल अथॉरिटीज और काठमांडू में भारतीय दूतावास की सलाह का पालन करें. अगर किसी मदद की जरूरत हो, तो काठमांडू में भारतीय दूतावास के हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें: +977 – 980 860 2881+977 – 981 032 6134

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘कुछ ऐसा होने वाला है, जो बहुत ही...’, जेलेंस्की से तुर्किए में मिलने के बाद रूस-यूक्रेन पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
‘कुछ ऐसा होने वाला है, जो बहुत ही...’, जेलेंस्की से तुर्किए में मिलने के बाद रूस-यूक्रेन पर ट्रंप का बड़ा बयान
‘वो मुझे मारने की साजिश रच रहे, मैं उनकी सभी लिस्ट में टॉप पर’, ईरान को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
‘वो मुझे मारने की साजिश रच रहे, मैं उनकी सभी लिस्ट में टॉप पर’, ईरान को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी, यूरेनियम से लेकर डिफेंस तक जानें क्या रहेगा अहम एजेंडा
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी, यूरेनियम से लेकर डिफेंस तक जानें क्या रहेगा अहम एजेंडा
बात खत्म... युद्ध शुरू? डील के 22 दिन बाद फिर आमने-सामने अमेरिका और ईरान, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव
बात खत्म... युद्ध शुरू? डील के 22 दिन बाद फिर आमने-सामने यूएस और ईरान, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget