एक्सप्लोरर

Nepal Bus Accident: नेपाल में दर्दनाक हादसा, नदी में गिरी बस, 2 भारतीय समेत 12 लोगों की मौत

Nepal Accident: नेपाल बस दुर्घटना में मारे गए दो भारतीयों की पहचान की गई है. इसमें एक बिहार के मलाही के रहने वाले योगेन्द्र राम और दूसरे मृत व्यक्ति की पहचान UP के रहने वाले मुने के रूप में की गई है.

Nepal Bus Accident: मध्य-पश्चिमी नेपाल के डांग जिले में शुक्रवार (12 जनवरी) को देर रात एक बस नदी में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस दुर्घटना में दो भारतीय नागरिकों समेत 12 लोगों की मौत हो गई है. इस बात की पुष्टि नेपाल पुलिस ने की. डांग जिले के भालूबांग में हुई दुर्घटना में मारे गए कुल 12 लोगों में से 8 लोगों की पहचान हो गई है. भालूबांग पुलिस के मुख्य निरीक्षक उज्ज्वल बहादुर सिंह ने दुर्घटना पर जानकारी दी कि यात्री बस बांके के नेपालगंज से काठमांडू जा रही थी. इसी दौरान बस पुल से फिसल कर राप्ती नदी में गिर गई. 

पुलिस मुख्य निरीक्षक ने कहा कि दुर्घटना में मारे गए 8 लोगों की पहचान कर ली गई है. इनमें दो भारतीय भी शामिल हैं. इस बात की जानकारी नेपाल के भालूबांग क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय ने फोन पर ANI को दी. उन्होंने बताया कि बस दुर्घटना में 22 यात्री घायल भी हुए हैं.

दुर्घटना में मारे गए दो भारतीयों की पहचान
नेपाल बस दुर्घटना में मारे गए दो भारतीयों की पहचान की गई है. इसमें एक बिहार के मलाही के रहने वाले योगेन्द्र राम (67) है, जबकि दूसरे मृत व्यक्ति की पहचान उत्तर प्रदेश के रहने वाले मुने (31) के रूप में की गई है. नेपाल पुलिस के मुख्य निरीक्षक ने मामले पर कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए लमही अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, इसको लेकर और अधिक जानकारी नहीं दी गई.

बीते साल नेपाल में हादसा
बीते साल मार्च के महीने में भी नेपाल के सिंधुली जिले में दर्दनाक बस हादसा हुआ था. उस हादसे में एक बस पहाड़ी से टकरा गई थी. हादसे में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 28 अन्य घायल हो गए थे. द काठमांडू पोस्ट के मुताबिक हादसे का शिकार हुई बस में 34 यात्री सवार थे. पहाड़ी इलाके में हादसे का पता चलने पर पुलिस और राहत बलों ने बस को वहां से हटाया. पुलिस उपाधीक्षक चिरंजीवी दहल के हवाले से बताया गया कि हादसे के बाद बस का चालक मौके से फरार हो गया था. 

ये भी पढ़ें:Brunei Sultan Net Worth: 50 अरब रुपये का आलीशान महल, 7000 कारों का जखीरा... ब्रुनेई के सुल्तान के राजशाही ठाठ देख चौंक जाएंगे आप!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा अमेरिका! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा US! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget