एक्सप्लोरर

जेल में गंदे वॉशरूम का इस्तेमाल कर रहे हैं नवाज शरीफ, आज सजा के खिलाफ कोर्ट में होगी सुनवाई

भ्रष्टाचार के एक मामले जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, उनकी बेटी और दामाद की याचिका पर आज इस्लामाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी.

इस्लामाबाद: भ्रष्टाचार के एक मामले जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, उनकी बेटी और दामाद की याचिका पर आज इस्लामाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. इस बीच नवाज शरीफ के भाई शहबाज शरीफ ने दावा किया है कि नवाज शरीफ को रावलपिंडी स्थित अडियाला जेल में ‘बेहद खराब हालत ’ में रखा गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शरीफ को न्यूज पेपर और बिस्तर से वंचित किया गया है और वह ‘गंदे’ वॉशरूम का इस्तेमाल कर रहे हैं.

शरीफ (68) और उनकी बेटी मरयम (44) को गत शुक्रवार को लंदन से लाहौर पहुंचने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था. उससे पहले एक जवाबदेही अदालत ने उन्हें लंदन में चार आलीशान फ्लैटों पर उनके परिवार के स्वामित्व को लेकर दोषी पाया था. गिरफ्तारी के बाद दोनों को बाद में रावलपिंडी की अडियाला जेल में ले जाया गया था. शरीफ के दामाद मुहम्मद सफदर भी अडियाला जेल में हैं. उन्हें आठ जुलाई को गिरफ्तार किया गया था.

डॉन न्यूज की खबर है कि तीनों अभियुक्तों के वकीलों ने अपने मुवक्किलों के विरुद्ध भ्रष्टाचार के मामलों में सात अलग अलग अपीलें दायर कीं. शरीफ की ओर से तीन और मरियम एवं सफदर की ओर से दो दो अपीलें दायर की गयी हैं.

BLOG: क्या पाकिस्तान में शरीफ युग का अंत होने वाला है?

तीनों अभियुक्तों द्वारा अलग अलग अपीलें दायर करने के कुछ घंटे बाद इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अनवर खान कासी ने अपीलों पर सुनवाई करने के लिए दो सदस्यीय पीठ बनायी. पीठ में न्यायमूर्ति मोहसिन अख्तर कयानी और न्यायमूर्ति मियांगुल हसन औरंगजेब हैं . दोनों ही इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के कनिष्ठतम न्यायाधीश हैं. अदालत ने अपीलों की सुनवाई को अपनी वेबसाइट पर तत्काल सूनवाई की सूची में डाला और कल उस पर सुनवाई करने का फैसला किया.

नवाज शरीफ जैसे बहादुर इंसान की बेटी होने के कारण जेल में हूं: मरियम

खबर के अनुसार अपील में एवेनफिल्ड मामले के फैसले में कानूनी त्रुटियां होने की बात कहते हुए इस्लामाबाद जवाबदेही अदालत के फैसले को अयोग्य ठहराए जाने की दरख्वास्त की गई है. इसके अलावा तीनों दोषियों की रिहाई की मांग भी कही गई है. अखबार के मुताबिक भ्रष्टाचार के अन्य दो मामलों की सुनवाई अडियाला जेल परिसर में किए जाने के खिलाफ भी अपील दायर की गई है .

पाकिस्तान लौट रहे नवाज़ शरीफ ने गिरफ्तारी से पहले कहा- आने वाली नस्लों के लिए कुर्बानी दे रहा हूं

अन्य एक अपील में मामले को दूसरी जवाबदेही अदालत में स्थानांतरित करने की मांग भी की गई . बचाव पक्ष के वकील ने दलील दी है कि जवाबदेही अदालत के न्यायाधीश मोहम्मद बशीर मामले के कई पहलुओं पर सार्वजनिक रूप से अपनी राय रख चुके हैं. ऐसी ही एक अपील पहले भी दायर की गई थी और अदालत ने प्रासंगिक उच्च न्यायालय में मामले को आगे बढ़ाने का निर्देश दिया था. लेकिन यह ज्ञात नहीं है कि कब इन अपीलों पर सुनवाई होगी.

पाकिस्तान: लाहौर एयरपोर्ट पर उतरते ही पूर्व पीएम नवाज शरीफ और बेटी मरियम गिरफ्तार

गौरतलब है कि इस्लामाबाद जवाबदेही अदालत ने भ्रष्टाचार के मामले में नवाज शरीफ को दस साल की कैद सुनायी थी और उन पर 80 लाख पाउंड का जुर्माना लगाया था. उनकी बेटी को सात साल की कारावास की सजा सुनाई गयी थी और उन पर दो लाख पाउंड का जुर्माना लगाया गया था. शरीफ के दामाद को एक साल की कैद की सजा सुनायी गयी. (एजेंसी इनपुट)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
बलूचिस्तान ने शहबाज-मुनीर को दिया तगड़ा झटका, 11 अगस्त को लेकर बड़ा ऐलान
बलूचिस्तान ने शहबाज-मुनीर को दिया तगड़ा झटका, 11 अगस्त को लेकर बड़ा ऐलान

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
कितनी दौलत के मालिक हैं जसप्रीत बुमराह? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितनी दौलत के मालिक हैं जसप्रीत बुमराह? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
Old Coin: पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
Embed widget