एक्सप्लोरर

यूक्रेन संकट को लेकर NATO की आज अहम बैठक, जंग में सीधे शामिल होने से क्यों परहेज कर रहा है नाटो?

रूस नाटो (NATO) की विस्तार योजना का विरोध कर रहा है. राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) नहीं चाहते हैं कि यूक्रेन नाटो का मेंबर बने और इस बात की गारंटी वो अमेरिका और नाटो से चाहते हैं

यूक्रेन पर रूसी सैनिकों (Russian Soldiers) की ओर से लगातार हमले जारी हैं. शांति बहाली को लेकर दोनों देशों के अधिकारियों के बीच बैठकें भी हुई हैं लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ है. इस बीच उत्तर अटलांटिक संधि संगठन यानी नाटो (NATO) ने आपातकालीन बैठक बुलाई है. नाटो शुक्रवार को यूक्रेन में रूस के पूर्ण पैमाने पर हमले की शुरूआत पर अहम बैठक करेगा. न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) द्वारा पिछले हफ्ते यूक्रेन पर हमले का आदेश दिए जाने के बाद नाटो सहयोगी अपने पूर्वी हिस्से को मजबूत करने के लिए सक्रिय दिख रहे हैं. अभी तक नाटो के सदस्य देश सीधे तौर पर रूस के खिलाफ यूक्रेन के समर्थन में सैन्य कार्रवाई को लेकर परहेज कर रहे हैं.
 
यूक्रेन संकट को लेकर नाटो की अहम बैठक

नाटो का मानना है कि यूक्रेन अब तक उसका मेंबर नहीं बना है इसलिए फिलहाल सीधे सैन्य हस्तक्षेप नहीं करेगा. हालांकि नाटो के सदस्य देश अप्रत्यक्ष तौर से यूक्रेन का समर्थन कर रहे हैं. पिछले हफ्ते यूक्रेन पर रूसी हमले के जवाब में नाटो ने पहली बार रक्षा को मजबूत करने के लिए अपनी रैपिड रेस्पॉन्स फोर्स (Rapid Response Force) को सक्रिय किया. एक संयुक्त बयान में कहा गया था कि नाटो (NATO) की रक्षा योजनाओं को एक्टिव कर दिया है ताकि किसी तरह की आकस्मिक घटनाओं का जवाब देने और गठबंधन क्षेत्र को सुरक्षित करने के लिए खुद को तैयार किया जा सके. 

यूक्रेन में रूस का हमला जारी 

रूस नाटो की विस्तार योजना का विरोध कर रहा है. राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन नहीं चाहते हैं कि यूक्रेन नाटो का मेंबर बने और इस बात की गारंटी वो अमेरिका और नाटो से चाहते हैं लेकिन दोनों ने इसे मानने से मना किया है. यूक्रेन में जंग छिड़ने के पहले से ही अमेरिका समेत कई देश रूस को अंजाम भुगतने की चेतावनी देते रहे हैं. युद्ध शूरू होने के बाद अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस समेत कई देशों ने रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाए हैं. आर्थिक और हवाई नाकेबंदी भी की गई है. हर मोर्चे पर रूस को अलग-थलग करने की कोशिश की जा रही है.

ये भी पढ़ें:

Russia Ukraine War: भारी बमबारी के बाद रूस का जैपोरिजिया न्यूक्लियर प्लांट पर कब्जा, रेडिएशन का खतरा बढ़ा

Ukraine Russia War: यूक्रेन में घमासान, जानें पिछले 9 दिनों से जारी इस युद्ध में रूसी सेना का कितना हुआ नुकसान?

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक
'यह वेनेजुएला नहीं...', ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
'यह वेनेजुएला नहीं...', स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget