एक्सप्लोरर

तुर्किए के राष्ट्रपति एर्दोगन से हाथ मिलाया, कान में कुछ बोला और फिर अपने कोट में क्यों झांकने लगे ट्रंप?

Trump Erdogan Meeting: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और तुर्किए के राष्ट्रपति एर्दोगन की मुलाकात का एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें ट्रंप कान में कुछ कहने के बाद अपने कोट में झांकते नजर आते हैं.

Trump Erdogan Meeting: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में काफी सक्रिय दिखाई दे रहे हैं. हाल ही में उन्होंने पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर को अमेरिका बुलाया और उनके साथ लंच किया. जनरल मुनीर को चीन समर्थक देश पाकिस्तान का प्रतिनिधि माना जाता है, लेकिन अमेरिका बुलाकर ट्रंप ने एक बड़ा संदेश देने की कोशिश की. यह वही समय था जब ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान एक नया रणनीतिक सहयोगी तलाश रहा था. ट्रंप के साथ लंच को पाकिस्तान में कूटनीतिक सफलता के रूप में देखा गया.

एर्दोगन और ट्रंप का वीडियो वायरल
अब इसी कूटनीतिक सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए ट्रंप ने तुर्किए के राष्ट्रपति तैय्यप एर्दोगन से भी मुलाकात की है. यह मुलाकात नीदरलैंड के हेग शहर में हो रहे नाटो समिट के दौरान हुई. एर्दोगन और ट्रंप की यह मुलाकात बेहद गर्मजोशी भरी रही. इस दौरान दोनों नेताओं ने हाथ मिलाया, आपस में कान में कुछ बातचीत की और ट्रंप अचानक अपने कोट में कुछ देखने लगे. यह दृश्य मीडिया में चर्चा का विषय बन गया.

क्या लगाई जा रही अटकलें
तुर्किए को आम तौर पर चीन के करीबी देशों में गिना जाता है. तुर्किए ने पिछले कुछ वर्षों में चीन के साथ बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव के तहत रणनीतिक और आर्थिक संबंध मजबूत किए हैं. लेकिन अब राष्ट्रपति एर्दोगन का रुख कुछ बदला हुआ दिख रहा है. इस मुलाकात के दौरान ट्रंप और एर्दोगन के बीच द्विपक्षीय रिश्तों, रक्षा सहयोग, ऊर्जा, निवेश और यूक्रेन और मध्य पूर्व जैसे वैश्विक मुद्दों पर बातचीत हुई. तुर्किए के राष्ट्रपति ने अमेरिका के साथ ऊर्जा और निवेश जैसे क्षेत्रों में संबंधों को आगे बढ़ाने की इच्छा जताई. उन्होंने कहा कि रक्षा उद्योग में सहयोग को बढ़ावा देने से दोनों देशों को 100 बिलियन डॉलर के व्यापार लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी.

राष्ट्रपति एर्दोगन ने इजरायल और ईरान के बीच हुए युद्धविराम को ट्रंप की अंतरराष्ट्रीय नेतृत्व क्षमता का नतीजा बताया. उन्होंने उम्मीद जताई कि यह युद्धविराम स्थायी होगा. इस बयान से यह संकेत मिलता है कि एर्दोगन ट्रंप की कूटनीतिक समझ और वैश्विक प्रभाव को गंभीरता से लेते हैं.

फोटो सेशन के दौरान भी दोनों सहज दिखे
नाटो समिट के दौरान ट्रंप और एर्दोगन के बीच फोटो सेशन भी हुआ, जिसमें दोनों नेता बेहद आत्मीयता के साथ बातचीत करते नजर आए. ट्रंप बार-बार एर्दोगन के हाथ पर थपकी देते दिखे. दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि नाटो को वैश्विक खतरों से निपटने के लिए एकजुट और मजबूत रहना चाहिए.

ट्रंप को मिला तुर्किए का साथ
अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस से मिल रही चुनौती को देखते हुए नाटो के रक्षा खर्च में 5 प्रतिशत बढ़ोतरी की मांग की है. तुर्किए ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया है, जिससे ट्रंप को अपने उद्देश्य को पूरा करने में मदद मिल सकती है. हालांकि इस नाटो सम्मेलन में ट्रंप ने कई देशों के नेताओं से मुलाकात की, लेकिन एर्दोगन के साथ उनकी मुलाकात को विशेष महत्व दिया जा रहा है. वजह यह है कि तुर्किए के राष्ट्रपति हाल के वर्षों में चीन, रूस और ईरान के साथ घनिष्ठ संबंध बना चुके हैं. लेकिन अब वे नाटो विस्तार को लेकर लचीला रुख अपना रहे हैं और स्वीडन की सदस्यता का समर्थन भी कर रहे हैं.

एक और कारण यह भी है कि तुर्किए इस समय गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है. ऐसे में अमेरिका उसके लिए राहत बन सकता है. साथ ही, एर्दोगन को अपने देश के अंदर भी राजनीतिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. इन हालातों में अमेरिका से संबंध मजबूत करना उनके लिए फायदेमंद हो सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चौतरफा मुसीबतों से घिरा PAK! मंहगाई, विरोध प्रदर्शन के बाद अब सिंध में बिजली कटौती से बुरा हाल, कामकाज ठप
चौतरफा मुसीबतों से घिरा PAK! मंहगाई-विरोध प्रदर्शन के बाद अब सिंध में बिजली कटौती से बुरा हाल
बांग्लादेश का दोहरा चेहरा उजागर! भारत का विरोध करते हुए म्यांमार सीमा पर लगाएगा कटीले तारों का बाड़
बांग्लादेश का दोहरा चरित्र! भारत का विरोध, म्यांमार सीमा पर खुद लगाने जा रहा 108KM लंबा कटीले तारों का बाड़
‘जो भी ट्रंप को मार देगा…’, ईरान समर्थित इराकी आतंकी संगठन ने 10 मिलियन डॉलर का किया ऐलान
‘जो भी ट्रंप को मार देगा…’, ईरान समर्थित इराकी आतंकी संगठन ने 10 मिलियन डॉलर का किया ऐलान
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget