एक्सप्लोरर

NASA Artemis1: आर्टेमिस-1 मून मिशन में दो बार फेल हुआ अमेरिका, नासा एक बार फिर कर रहा लॉन्चिंग की तैयारी

Artemis-1 Mission: मून मिशन में दो बार फेल होने के बाद नासा एक बार फिर आर्टेमिस-1 के लॉन्चिंग की तैयारी कर रहा है. इससे पहले दोनों बार फ्यूर लीकेज की वजह से नासा अपने इस मिशन में सफल नहीं हो पाया.

NASA Moon Mission: अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा (NASA) अपने आर्टेमिस-1 मिशन (Artemis- Mission) के लॉन्चिंग की एक बार फिर तैयारी कर रहा है. इससे पहले दो बार फ्यूल लीकेज (Fuel Leakage) की वजह से इसकी लॉन्चिंग को रद्द कर दिया गया था. अब नासा तीसरी बार आर्टेमिस-1 मिशन के लॉन्चिंग (Launching) की तैयारी कर रहा है. नासा के लिए ये मिशन जरूरी बन गया है क्योंकि आर्टेमिस मिशन के जरिए इंसान 50 साल बाद चंद्रमा (Moon) पर वापसी करने जा रहा है.

दुनिया का सबसे ताकतवर और बड़ा रॉकेट फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर के लॉन्च पैड 39बी पर तैनात किया गया था. इसकी लॉन्चिंग का समय भारतीय समयानुसार 3 सितंबर 2022 की रात 11 बजकर 47 मिनट से लेकर अगले दो घंटे तक रखा गया था. इसके बाद रॉकेट के कोर स्टेज से हो रहे लिक्विड हाइड्रोजन रिसाव की वजह से इसकी लॉन्चिंग को रोक दिया गया था लेकिन नासा अब एक बार फिर से इस रॉकेट को लॉन्च करने की तैयारी में है.

नासा के लिए क्यों जरूरी है ये मिशन?

इस मिशन के जरिए नासा चंद्रमा के चारों ओर यात्रा के लिए बिना क्रू का एक रॉकेट भेजने की कोशिश में लगा हुआ है. इसका उद्देश्य चंद्रमा पर मानव बस्तियां बसाने के अलावा अंतरिक्ष अन्वेषण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना है. आर्टेमिस मिशन-1 के इंजीनियरों में 30 प्रतिशत महिलाएं हैं. इसके अलावा, आर्टेमिस-1 मिशन महिलाओं के शरीर पर विकिरण के प्रभावों का अध्ययन करने के लिए डिजायन किए गए दो पुतलों को ले जाएगा. इसके पीछे नासा ये जानने की कोशिश करेगा कि महिला अंतरिक्ष यात्रियों की बेहतर सुरक्षा कैसे की जाए.

आर्टेमिस मिशन की लागत

नासा (NASA) ऑफिस ऑफ द इंस्पेक्टर जनरल के एक ऑडिट के मुताबिक, साल 2012 से 2025 तक इस प्रोजेक्ट (Artemis-1 Mission) पर 93 बिलियन डॉलर यानी कि 7 हजार 434 अरब रुपये का खर्चा आएगा. वहीं, हर रॉकेट (Rocket) 4.1 बिलियन डॉल यानी कि 327 अरब रुपये की पड़ेगी. इस प्रोजेक्ट (Project) पर अब तक 37 बिलियन डॉलर यानी कि 2 हजार 949 अरब रुपये खर्च किए जा चुके हैं.

ये भी पढ़ें: NASA Artemis-I Update: ईंधन के रिसाव से फेल हो गई नासा के मून मिशन की कोशिश? लॉन्चिंग की अगली तारीख पर दिया ये बयान

ये भी पढ़ें: Explained: आखिर क्यों आर्टेमिस-1 मून मिशन लॉन्च की दूसरी कोशिश भी हुई नाकाम? जानिए इससे जुड़ी हर बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
पाकिस्तान छोड़ विदेश भागने की तैयारी में सरकारी अधिकारी! ख्वाजा आसिफ का बड़ा आरोप
पाकिस्तान छोड़ विदेश भागने की तैयारी में सरकारी अधिकारी! ख्वाजा आसिफ का बड़ा आरोप

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget