एक्सप्लोरर

Space News: गोल्फ बॉल से लेकर फोटो तक, NASA ने चांद पर छोड़ी हैं 5 ये अजीबोगरीब चीजें

NASA Moon News: अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA दुनिया की पहली स्पेस एजेंसी थी, जिसके एस्ट्रोनोट्स ने चांद की सतह पर कदम रखा. इस दौरान एस्ट्रोनोट्स ने कई अजीबोगरीब चीजों को वहीं छोड़ दिया.

NASA News: इंसान जहां भी जाता है, वहां कचरा जरूर छोड़ जाता है. अक्सर ही ये बातें कही जाती हैं. इन बातों में सच्चाई भी मालूम पड़ती है, क्योंकि इंसान ने चंद्रमा तक पर भी कुछ चीजें छोड़ी हैं. इनमें पेशाब से भरे बैग से लेकर गोल्फ बॉल तक शामिल हैं. अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA ने जब मून मिशन की शुरुआत की तो, उस वक्त चंद्रमा पर जाने वाले इसके एस्ट्रोनोट्स ने बहुत सी चीजों को वहीं पर छोड़ दिया. इनमें से कुछ चीजों को मजबूरी में छोड़ना पड़ा था. 

कहा जाता है कि इंसानों ने चांद की सतह पर 1.8 लाख किलोग्राम की अलग-अलग चीजें छोड़ी हुई हैं. इसमें से ज्यादातर चीजें खराब स्पेसक्राफ्ट और रॉकेट्स हैं. इसके अलावा कुछ ऐसे स्पेसक्राफ्ट हैं, जिन्हें जानबूझकर चांद की सतह से क्रैश करवाया गया. हालांकि, इन सभी चीजों में कुछ ऐसी भी हैं, जो काफी अजीब हैं. जैसे गोल्फ बॉल, फोटो, पेशाब से भरे बैग. आइए आज आपको बताते हैं कि NASA के एस्ट्रोनोट्स ने चांद पर क्या अजीबोगरीब चीजें छोड़ी हैं. 

1. पेशाब और मल के 96 बैग

नासा के अपोलो मिशन के तहत जब एस्ट्रोनोट्स चांद पर गए, तो उन्होंने पेशाब और मल करने के बाद उसे बैग में इकट्ठा किया. नासा ने पेशाब-मल के लिए कुल मिलाकर 96 बैग दिए थे. जब मिशन समाप्त हो गया और एस्ट्रोनोट्स वापस लौटने लगे, तो उन्होंने स्पेसक्राफ्ट का वजन कम करने के लिए इन बैगों को वहीं चांद की सतह पर छोड़ दिया. आज भी ये बैग चांद की सतह पर पड़े हुए हैं. 

2. 12 जोड़ी स्पेस में पहनने वाले जूते

अपोलो 11 मिशन पूरा करने के बाद नील आर्मस्ट्रॉन्ग और बज एल्ड्रिन ने न सिर्फ चांद की सतह पर पेशाब और मल से भरे बैग छोड़े, बल्कि उन्होंने कई सारी ऐसी चीजों को वहीं छोड़ दिया, जिनकी उन्हें जरूरत नहीं थी. इसमें 12 जोड़ी स्पेस में पहनने वाले जूते भी शामिल थे. इसके अलावा कैमरा, कुछ टूल्स और फिल्म भी शामिल थीं. उन्होंने अमेरिकी झंडा भी चांद की सतह पर लगाया था. 

3. दो गोल्फ बॉल 

नासा के अपोलो 14 मिशन के तहत 1971 में एलन शेपर्ड चांद पर गए. वह अपने साथ गोल्फ किट लेकर चांद पर पहुंचे थे. चांद पर लैंड करने के बाद उन्होंने वहां गोल्फ खेला. उनके एक-दो शॉट भी काफी अच्छे रहे. उन्होंने बताया था कि चंद्रमा के कम ग्रेविटी वाले वातावरण में गोल्फ बॉल काफी दूर तक चली गई और उन्होंने उसे उठाने की जेहमत भी नहीं उठाई. इसलिए आज भी चांद पर उनकी छोड़ी दो गोल्फ बॉल मौजूद हैं. 

4. एस्ट्रोनोट के परिवार की तस्वीर

अपोलो 16 मिशन के दौरान नासा एस्ट्रोनोट्स चार्ल्स ड्यूक ने चांद की सतह पर एक तस्वीर छोड़ी. इसमें चार्ल्स के अलावा उनकी पत्नी डोर्थी और उनके दो बेटे चार्ल्स और थॉमस थे. ड्यूक ने ये तो नहीं बताया कि उन्होंने चांद की सतह पर फोटो क्यों छोड़ी, लेकिन उन्होंने उसके पीछे एक मैसेज जरूर लिखा था, 'ये पृथ्वी के एस्ट्रोनोट ड्यूक के परिवार की फोटो है. ड्यूक अप्रैल 1972 में चांद पर लैंड हुए.'

5. पंख और हथौड़ा

अपोलो 15 मिशन के तहत चांद पर गए एस्ट्रोनोट डेविड स्कॉट ने एक पंख और हथौड़े के साथ एक एक्सपेरिमेंट किया. उन्होंने पंख और हथौड़े को एक साथ गिराया. इस एक्सपेरिमेंट का मकसद ये पता लगाना था कि क्या पंख और हथौड़ा अलग-अलग समय पर चांद की सतह पर गिरते हैं. हालांकि, दोनों एक ही समय पर गिरे और तब से वहीं पड़े हुए हैं. उन्होंने गैलीलियो गैलिली से प्रभावित होकर ये एक्सपेरिमेंट किया था.

यह भी पढ़ें: मंगल पर इंसानों का बसना हुआ आसान, लाल ग्रह पर NASA ने तैयार किया ऑक्सीजन!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget