एक्सप्लोरर

Myanmar: म्यांमार में चुनाव आयोग के डिप्टी चीफ की गोली मारकर हत्या, विद्रोही समूह पर शक

Myanmar News: म्यांमार में सेना के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन में अब तक लगभग 2 हजार से अधिक नागरिकों की मौत हो चुकी है. सेना के खिलाफ देश के अधिकांश हिस्सों में लोगों ने हथियार उठा लिया है.

Myanmar: म्यांमार में शनिवार को चुनाव आयोग के उप प्रमुख की गोली मारकर हत्या कर दी गई. उनकी हत्या यांगून शहर में विद्रोही लड़ाकों ने की है. हत्या की पुष्टि सेना ने करते हुए कहा कि देश के जुंटा से जुड़े एक हाई-प्रोफाइल व्यक्ति की हत्या हुई है. 

सेना की सूचना टीम ने एक बयान में कहा कि केंद्रीय चुनाव आयोग के उप निदेशक साई क्याव थू की पूर्वी यांगून के थिंगंगयुन शहर में गोली मारकर हत्या कर दी गई. इसके लिए सूचना टीम ने तख्तापलट विरोधी "पीपुल्स डिफेंस फोर्सेज" को जिम्मेदार बताया है लेकिन इसके संबंध में अधिक जानकारी नहीं दी है. 

म्यांमार की सेना ने दो साल पहले आंग सान सू ची की चुनी हुई सरकार को सत्ता से बेदखल कर दिया था. तब से ही म्यांमार में आपातकाल की स्थिति बनी हुई है. सैन्य जुंटा ने तब कहा था कि चुनाव होंगे और अगस्त 2023 तक आपातकाल की स्थिति को हटा लिया जाएगा. हालांकि, अब देश में चुनाव होने की संभावना बेहद कम नजर आ रही है. 

 गौरतलब है कि हाल के दिनों में म्यांमार में विरोध प्रदर्शन बढ़ गए हैं. स्व-घोषित नागरिक पीपुल्स डिफेंस फोर्सेज के लड़ाके जुंटा के विरोध में उन अधिकारियों को निशाना बना रहे हैं जो सेना के साथ काम कर रहे हैं. 

2 हजार से अधिक नागरिकों की हो चुकी है मौत 

बताते चलें कि म्यांमार में सेना के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन में अब तक लगभग 2 हजार से अधिक नागरिकों की मौत हो चुकी है. वहीं अब तक 115 लोगों को मौत की सजा सुनाई गई है. जिसके बाद से सेना के खिलाफ देश के अधिकांश हिस्सों में लोगों ने हथियार उठा लिया. 

ये भी पढ़ें: Desh Ka Mood Survey: पाकिस्तान की आतंक परस्ती का इलाज क्या है? सर्वे में जनता ने बताया जबरदस्त उपाय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘US बहुत जल्द ईरान पर फैसला करेगा’, तेहरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
‘US बहुत जल्द ईरान पर फैसला करेगा’, तेहरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
Explained: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी! दिल्ली के खान मार्केट से 75 साल पुराना रिश्ता क्या?
खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी! दिल्ली के खान मार्केट से 75 साल पुराना रिश्ता क्या?
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget