एक्सप्लोरर

म्यांमार में भूकंप की तबाही से अभी सदमें में थे लोग कि अपनी ही सेना ने बरसा दिए ताबड़तोड़ बम, हर तरफ से आई तबाही

Myanmar Earthquake : म्यांमार में शुक्रवार (28 मार्च) को दो शक्तिशाली और विनाशकारी भूकंप को झटकों ने तबाही मचा दी. म्यांमार के अलावा इस भूकंप की चपेट में पड़ोसी देश थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक भी आ गई.

Myanmar Earthquake Junta : भारत के पड़ोसी देश की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. पिछले साल से गृहयुद्ध में फंसे पूरे म्यांमार में शुक्रवार (28 मार्च) को आए दो भयानक भूकंप के झटकों ने तबाही मचा दी. इस तबाही में 1700 से ज्यादा लोगों की अपनी जान गवां दी और 3400 से ज्यादा घायल हो गए. हजारों लोगों के सिर से छत छिन गई है.

वहीं, इस भयानक प्राकृतिक आपदा से ग्रस्त म्यांमार में अब देश की जुंटा सैन्य शासन ने भी अपना कहर मचाना शुरू कर दिया है. म्यांमार के जुंटा शासन ने देश के कई भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में हवाई हमलों को अंजाम दिया है. सैन्य शासन ने ये हवाई हमले जुंटा के विद्रोहियों के ऊपर किए हैं. जुंटा शासन के खिलाफ म्यांमार में सशस्त्र आंदोलन करने वाले एक समूह ने रविवार (30 मार्च) को यह आरोप लगाया है.

भूंकप प्रभावित क्षेत्रों में जुंटा का कहर

म्यांमार के सबसे पूराने सशस्त्र समूहों में से एक केरेन नेशनल यूनियन ने रविवार (30 मार्च) को एक बयान जारी किया है. इस बयान में यूनियन ने कहा, “देश की जनता भूकंप के तबाही से पीड़ित है और दूसरी तरफ सेना नागरिक इलाकों को निशाना बनाकर हवाई हमले करने में लगी हुई है.”

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यूनियन ने कहा, “देश के जुंटा सैन्य शासन को इस मुश्किल समय में राहत और बचाव कार्यों को विशेष रूप से प्राथमिकता देनी चाहिए, लेकिन इस शासन का ध्यान अपने लोगों के खिलाफ हमला करने पर है.”

मलबों के बीच फंसे हैं लोगों के शव, आ रही दुर्गंध

म्यांमार में शुक्रवार (28 मार्च) को आए भूकंप ने देश के कई शहरों में जबरदस्त तबाही मचाई है. इससे देश की सड़कें, पुल, हवाई अड्डों जैसे कई बुनियादी संरचनाएं पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है. सड़कों के क्षतिग्रस्त होने और संचार व्यवस्था के ध्वस्त होने के कारण लोगों के राहत और बचाव कार्यों में परेशानी हो रही है.

वहीं, काफी संख्या में लोग अभी इमारतों के फैले मलबे में अपनी जिंदगी की लड़ाई लड़ रहे हैं. वहीं, जिन लोगों की मौत हो चुकी है और उनके शव मलबों के बीच फंसे हैं, अब उनसे दुर्गंध आने लगी है. देश के मांडले समेत कई शहर शवों से निकलने वाली दुर्गंध की चपेट में है. संयुक्त राष्ट्र ने भी म्यांमार में चिकित्सा आपूर्ति की कमी की ओर ध्यान दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
भारत के 2 डॉक्टरों को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
भारत के 2 डॉक्टर्स को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
Xप्लेन: क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है? अब किसका कब्जा
क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है?
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget