एक्सप्लोरर

'मेरा तोहफा, मेरी मर्जी', तोशखाना से उपहार बेचने को लेकर बोले पूर्व पीएम इमरान खान

इमरान खान के हवाले से एआरवाई न्यूज ने कहा, 'मैं खुदा का शुक्रगुजार हूं कि तीन साल के (शासन) में उन्हें मेरे खिलाफ सिर्फ तोशखाना उपहार कांड मिला है, जिसके बारे में पहले ही जानकारी उपलब्ध है. '

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने तोशखाना से उपहार बेचने को लेकर उपजे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए सोमवार को कहा कि यह उनके उपहार हैं, इसलिए उनकी मर्जी है कि उन्हें अपने पास रखें या नहीं. पाकिस्तान के कानून के अनुसार, किसी विदेशी गणमान्य व्यक्तियों से प्राप्त कोई भी उपहार सरकारी निक्षेपागार या तोशखाने में रखा जाना चाहिए.

जियो न्यूज पाकिस्तान ने खान के हवाले से कहा, 'मेरा तोहफा, मेरी मर्जी'. खान पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्हें अविश्वास प्रस्ताव के जरिये अपदस्थ किया गया है. खान ने तोशखाना से उपहार बेचने संबंधी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी के इल्जाम बेबुनियाद हैं क्योंकि जो कुछ भी 'तोशखाने से बेचा गया, उसका रिकॉर्ड मौजूद है और यदि किसी के पास भ्रष्टाचार के संबंध में साक्ष्य हैं, तो उसे आगे आना चाहिये.'

इमरान ने शरीफ पर लगाया आरोप 

खान ने कहा, "मैंने अपने आवास पर एक राष्ट्रपति द्वारा भेजा गया उपहार जमा किया. मैंने तोशखाना से जो कुछ भी लिया, वह रिकॉर्ड में है. मैंने लागत का 50 प्रतिशत भुगतान करने के बाद उपहार खरीदे." पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष खान ने कहा, "अगर मैं पैसा कमाना चाहता, तो मैंने अपने घर को कैंप ऑफिस घोषित कर दिया होता, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया."

एआरवाई न्यूज पाकिस्तान ने खान के हवाले से कहा, 'मैं खुदा का शुक्रगुजार हूं कि तीन साल के (शासन) में उन्हें मेरे खिलाफ सिर्फ तोशखाना उपहार कांड मिला है, जिसके बारे में पहले ही जानकारी उपलब्ध है. ' यह मामला पिछले हफ्ते तब सामने आया था जब प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा था कि खान ने अपने कार्यकाल के दौरान दुबई में तोशखाने से 14 करोड़ रुपये के उपहार बेचे.

शहबाज शरीफ ने बेचा था उपहार 

पाकिस्तान के मीडिया में आईं खबरों के अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री खान को अपने साढ़े तीन साल के कार्यकाल के दौरान विश्व नेताओं से 14 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के 58 उपहार मिले और उन्होंने उन सभी उपहारों को या तो मामूली राशि का भुगतान करके या बिना किसी भुगतान के अपने पास रख लिया.

ये भी पढ़ें:

ब्रिटिश पीएम के दिल्ली दौरे से पहले दंगों ने बढ़ाई सरकार की चिंता, सुरक्षा एजेंसियों के लिए बढ़ी चुनौतियां

 महाराष्ट्र में धार्मिक जगहों पर इजाजत के बाद ही लगाया जा सकेगा लाउडस्पीकर, विवादों के बीच उद्धव सरकार का बड़ा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget