एक्सप्लोरर

इस मुस्लिम देश में संसद भंग, संविधान पर भी रोक, क्या पाकिस्तान है वो कंट्री

Kuwait News: दुनिया के एक मुस्लिम देश ने अपनी संसद को भंग कर दिया है, यह देश पाकिस्तान नहीं बल्कि खाड़ी देश कुवैत है. देश के अमीर शेख ने कहा कि वे लोकतंत्र के जरिए देश को नुकसान नहीं पहुंचने देंगे.

Kuwait Dissolved Parliament: खाड़ी देश कुवैत में इस समय राजनीतिक संकट गहरा गया है. तेल के पैसे से मालामाल खाड़ी देश कुवैत के नए अमीर शेख मिशाल ने देश की संसद को भंग कर दिया है. शुक्रवार को अमीर ने एक सरकारी टीवी पर संबोधन के दौरान संसद को भंग करने की घोषणा की. इसके अलावा उन्होंने संविधान के कुछ अनुच्छेदों को भी निलंबित कर दिया है. बताया जा रहा है कि अनुच्छेदों पर यह निलबंन चार साल से अधिक नहीं होगा. 

अमीर शेख ने सरकारी टीवी पर बताया कि इस दौरान देश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के सभी पहलुओं का अध्ययन किया जाएगा. टीवी के मुताबिक, इस निलंबन के दौरान नेशनल असेंबली की सभी शक्तियां अमीर शेख और देश की कैबिनेट के पास होंगी. 83 साल के अमीर ने कहा कि 'कुवैत इस समय कठिन दौर से गुजर रहा है, ऐसे में देश को बचाने और अपने उच्चतम हितों को सुरक्षित करने के लिए कठिन फैसले लेने में देरी की कोई जगह नहीं है.' 

कुवैत में भ्रष्टाचार की समस्या
अमीर ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में राज्य के अधिकांश विभागों में भ्रष्टाचार की वजह से कुवैत का माहौल खराब हुआ है. उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से भ्रष्टाचार आर्थिक और सुरक्षा संस्थानों तक पहुंच गया है. अमीर ने न्याय प्रणाली में भी भ्रष्टाचार होने की बात कही है. कुवैती अमीर ने कहा 'मैं देश को बर्बाद करने के लिए लोकतंत्र के गलत इस्तेमाल की अनुमति कभी नहीं दूंगा, क्योंकि कुवैत के लोगों का हित सबसे ऊपर है.' कुवैत ने लंबे समय से चले आ रहे राजनीतिक गतिरोध को कम करने के लिए इसी साल अप्रैल महीने में चुनाव कराया था, जो पिछले कुछ वर्षों में चौथा चुनाव था.

दरअसल, कुवैत में भी अरब देशों जैसी शेख वाली राजशाही व्यवस्था है, लेकिन यहां कि विधायिका पड़ोसी देशों के मुकाबले ज्यादा मजबूत है. पिछले कई सालों से कुवैत घरेलू राजनीतिक विवाद में फंसा है. ऐसी स्थिति में देश की शेख शाही व्यवस्था कर्ज नहीं ले पा रही है. तेल भंडार से अपार धन कमाने के बावजूद कुवैत के खजाने में पैसा नहीं है, ऐसे में कुवैत सरकारी कर्मचारियों को वेतन नहीं दे पा रहा है.  

यह भी पढ़ेंः क्यों कई दशकों तक भारत से दूर रहा अमेरिका? US के राजदूत एरिक गार्सेटी ने किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget