एक्सप्लोरर

जॉर्ज फ्लॉयड की सालभर पहले जहां हुई थी मौत, मिनियापोलिस चौराहे पर सुनी गई गोलियों की आवाज

जॉर्ज फ्लॉयड की मौत की पहली बरसी के मौके पर विभिन्न राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों को आयोजित करने की योजना के तहत मिनियापोलिस में फ्लॉयड के परिवार के सदस्यों और पुलिस मुठभेड़ों में अपने प्रियजनों को खोने वाले अन्य लोगों ने कार्यकर्ताओं व नागरिकों के साथ मार्च किया.

मिनियापोलिस चौराहे पर मंगलवार को गोलियों की आवाज सुनी गई. ये वही जगह है जहां पर ठीक एक साल पहले जॉर्ज फ्लॉयड की मौत हो गई थी. समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से यह जानकारी दी है. इससे पहले, जॉर्ज फ्लॉयड की मौत की पहली बरसी के मौके पर विभिन्न राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों को आयोजित करने की योजना के तहत मिनियापोलिस में फ्लॉयड के परिवार के सदस्यों और पुलिस मुठभेड़ों में अपने प्रियजनों को खोने वाले अन्य लोगों ने कार्यकर्ताओं व नागरिकों के साथ मार्च किया.

सैकड़ों लोग रविवार को मिनियापोलिस में उस अदालत के बाहर रैली के लिए एकत्र हुए, जहां फ्लॉयड की हत्या के मामले में पूर्व पुलिस अधिकारी डेरेक चाउविन के खिलाफ सुनवाई एक महीने पहले पूरी हुई थी. इस रैली में लोगों के फ्लॉयड और फिलैंडो कास्टिले समेत पुलिस की कार्रवाई में मारे गए अश्वेत लोगों की तस्वीरें पकड़ रखी थीं.

“न्याय नहीं, शांति नहीं !” और “उसका नाम लो” के नारों के बीच गवर्नर टिम वाल्ज, मिनियापोलिस के मेयर जैकब फ्रे और सेंट पॉल के मेयर मेलविन कार्टर को फ्लॉयड के परिवार के दर्जनों लोगों के साथ देखा गया और इस दौरान वक्ताओं ने पुलिस द्वारा मारे गए अश्वेत लोगों के परिवार के लिये न्याय की मांग की.

फ्लॉयड की बहन ब्रिगेट ने रविवार को आयोजित रैली में कहा, ‘‘यह लंबा साल रहा. यह दु:ख भरा साल रहा. मेरा और मेरे परिवार का जीवन पलक झपकते की बदल गया और इसके पीछे का कारण मुझे अभी तक नहीं पता.’’ फ्लॉयड की मौत को मंगलवार को एक साल पूरा हो गया.

पुलिस अधिकारी चाउविन (45) ने फ्लॉयड की गर्दन पर अपने घुटने से नौ मिनट से ज्यादा वक्त तक दबाव बनाकर उसे जमीन पर गिराये रखा था जबकि वह बार-बार कहता रहा कि उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही है. अंतत: उसने दम तोड़ दिया. फ्लॉयड की निर्मम मौत के बाद दुनिया भर में हिंसक प्रदर्शन हुए थे और अमेरिका में पुलिस व्यवस्था में नीतिगत बदलाव की मांग उठी थी. चाउविन श्वेत है और उसे हत्या के आरोप में दोषी पाया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लूला दा सिल्वा ने जीता ब्राजील का चुनाव, शशि थरूर ने दीं शुभकामनाएं, खूब तारीफ की
लूला दा सिल्वा ने जीता ब्राजील का चुनाव, शशि थरूर ने दीं शुभकामनाएं, खूब तारीफ की
Explained: छात्र आंदोलन के बाद सर्बिया में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुसिक की हार|10 बड़ी बातें
छात्र आंदोलन के बाद सर्बिया में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुसिक की हार|10 बड़ी बातें
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Embed widget