एक्सप्लोरर

भारत ने 'दोस्त' भेजकर बांग्लादेश को दिया 'डोज'! बदल गए यूनुस सरकार के तेवर, अब कही ये बात

Bangladesh-India Relation: बांग्लादेश ने भारत को संदेश भेजा है, जिसमें अच्छे संबंधों की इच्छा जताई गई है, लेकिन यह आपसी हितों पर आधारित होना चाहिए.

भारत-बांग्लादेश के बीच लगातार खराब होते संबंधों के बीच अब मोहम्मद युनूस सरकार के तेवर ढीले पड़ गए हैं. दरअसल दोनों देशों के संबंध अपने सबसे खराब स्तर पर पहुंच गए हैं. कुछ दिन पहले भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने भी बांग्लादेश का दौरा किया था और अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार मोहम्मद युनूस से मुलाकात की थी. इस बीच बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने शनिवार (14 दिसंबर 2024) को कहा कि वह भारत सहित सभी देशों के साथ पारस्परिक सम्मान और समानता पर आधारित मजबूत संबंध चाहती है.

‘ढाका ट्रिब्यून’ अखबार की खबर के अनुसार, विदेश मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन ने नरसिंगडी के रायपुरा और बेलाबो उपजिलों में अधिकारियों, पत्रकारों, नेताओं और बुद्धिजीवियों के साथ दो अलग-अलग बैठकों के दौरान ये टिप्पणियां की है.

बदले बदले हैं बांग्लादेश के तेवर

मोहम्मद तौहीद हुसैन ने कहा कि बांग्लादेश ने भारत को संदेश भेजा है, जिसमें अच्छे संबंधों की इच्छा जताई गई है, लेकिन यह आपसी हितों पर आधारित होना चाहिए. हुसैन ने कहा कि बांग्लादेश सभी देशों के साथ सम्मान और समानता के आधार पर अच्छे संबंध चाहता है और सरकार इस लक्ष्य की ओर काम कर रही है. हुसैन ने अंतरिम सरकार की निष्पक्ष शासन व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता पर भी जोर दिया, जिसमें छात्रों समेत जनता की चिंताओं को दूर करना और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के मकसद से सुधारों को लागू करना शामिल है.

बांग्लादेश में कब होंगे चुनाव?

बांग्लादेश में पिछले साल ही आम चुनाव हुए थे. इस चुनाव में शेख हसीना की अवामी पार्टी को बहुमत हासिल हुआ था. लेकिन तब विपक्ष ने चुनाव में हिस्सा ही नहीं लिया था. इसके करीब साल भर बाद अगस्त में शेख हसीना को उग्र हिंसक आंदोलन की वजह से पद से इस्तीफा देकर देश छोड़ना पड़ा था. इसके बाद छात्र आंदोलन का नेतृत्व कर रही संगठन ने मोहम्मद युनूस को अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार बनाया. लेकिन लगातार सवाल उठ रहे हैं कि कब बांग्लादेश की सत्ता एक ऐसी सरकार के हाथ में रहेगी जो जनता ने नहीं चुनी है.

इस तरह के सवाल को लेकर विदेश मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन ने कहा कि हम कुछ सुधारों पर काम कर रहे हैं, जैसे ही ये सुधार हो जाएंगे, उसके बाद राजनीतिक सत्ता निर्वाचित नेताओं को हस्तांतरित हो जाएगी.

ये भी पढ़ें:

'हमने भी किया संविधान संशोधन, लेकिन देश की एकता के लिए', लोकसभा में बोले पीएम मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget