एक्सप्लोरर

'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग की लेकिन...', भारत को लेकर ये क्या बोल गए मोहम्मद यूनुस

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना, उनके परिवार और सहयोगियों के खिलाफ मानवता के खिलाफ अपराध के लिए मुकदमा चलाया जाएगा.

Sheikh Hasina Extradition: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने कहा कि ढाका ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग को लेकर भारत को औपचारिक पत्र भेजा था. हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि नई दिल्ली से अब तक कोई आधिकारिक जवाब नहीं मिला.

दरअसल, ब्रिटेन के ‘स्काई न्यूज’ को दिए गए इंटरव्यू में मोहम्मद यूनुस ने कहा कि हसीना पर "मानवता के खिलाफ अपराध" के आरोप में मुकदमा चलाया जाएगा. बता दें कि बांग्लादेश में पिछले साल छात्रों के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद 77 वर्षीय शेख हसीना भारत चली आई थीं. वह 5 अगस्त 2024 से भारत में रह रही हैं.

बांग्लादेश की अदालत ने जारी किए गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (ICT) ने शेख हसीना और कई पूर्व कैबिनेट मंत्रियों, सैन्य और असैन्य अधिकारियों के खिलाफ "मानवता के खिलाफ अपराध और नरसंहार" के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. यूनुस ने कहा, "मुकदमा सिर्फ शेख हसीना के खिलाफ ही नहीं, बल्कि उनसे जुड़े सभी लोगों के खिलाफ भी चलेगा."

भारत को भेजा गया अनुरोध, लेकिन कोई जवाब नहीं
यूनुस ने कहा कि बांग्लादेश सरकार ने भारत को औपचारिक पत्र भेजकर प्रत्यर्पण की मांग की, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक जवाब नहीं मिला. पिछले साल, भारत ने पुष्टि की थी कि उसे नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग से "नोट वर्बल" (राजनयिक संदेश) प्राप्त हुआ है. हालांकि, भारत सरकार ने इस पर कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की.

क्या है ‘नोट वर्बल’?
"नोट वर्बल" कूटनीतिक संचार का एक तरीका है, जिसका उपयोग किसी देश द्वारा अपनी स्थिति स्पष्ट करने या किसी कार्रवाई का अनुरोध करने के लिए किया जाता है.

शेख हसीना पर लगे आरोप
बांग्लादेश सरकार का आरोप है कि हसीना, सेना और पुलिस ने जुलाई और अगस्त 2024 में प्रदर्शनकारियों पर हिंसक कार्रवाई की. हालांकि, हसीना ने इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज किया और कहा कि उन्हें राजनीतिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है. अब यह देखना होगा कि भारत सरकार इस प्रत्यर्पण अनुरोध पर क्या रुख अपनाती है.

यह भी पढ़ेंः रूस की सेना ने किया 19,556 बच्चों का अपहरण? पूरी दुनिया में चर्चा का विषय, वापसी को लेकर हो रही मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह वेनेजुएला नहीं...', ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
'यह वेनेजुएला नहीं...', स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप का आया रिएक्शन, बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget