एक्सप्लोरर

Mount Semeru: इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने के बाद हाई अलर्ट, स्थानीय लोगों को हटाया जा रहा

Indonesia Volcano: इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने के बाद हाई अलर्ट जारी किया गया है. पूर्वी जावा प्रांत के लुमाजांग जिले में माउंट सेमेरु के आसपास रहने वाले लोगों को तेजी से हटाने का काम जारी है.

Indonesia: इंडोनेशिया में सबसे घनी आबादी वाले द्वीप जावा में सबसे ऊंचे ज्वालामुखी के फटने के बाद हाई अलर्ट जारी किया गया है. पूर्वी जावा प्रांत के लुमाजांग जिले में स्थित माउंट सेमेरु के आसपास रहने वाले लोगों को तेजी से हटाने का काम जारी है. जबरदस्त विस्फोट के बाद से लोग दहशत में आ गए हैं. 

इंडोनेशिया की आपदा पर नजर रखने वाली एजेंसी, बीएनपीबी ने स्थानीय लोगों को चेतावनी दी कि वे ज्वालामुखी के विस्फोट केंद्र के 5 किमी के दायरे कोई गतिविधि न करें और लावा प्रवाह के जोखिम के कारण नदी के किनारों से 500 मीटर दूर रहें.

दिसंबर में हुआ था विस्फोट 

आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख जोको संबांग ने कहा कि सैकड़ों लोगों को अस्थायी आश्रयों में ले जाया गया. इनमें ज्यादातर महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग थे. सेमेरु का आखिरी बड़ा विस्फोट पिछले साल दिसंबर में हुआ था, इसके बाद करीब 50 लोग झुलस गए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था. वहीं एक शख्स की मौत भी हुई थी.

किया गया मास्क वितरण 

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि आस-पास के इलाकों में भूरी राख के बादल दिखाई दे रहे हैं. इंडोनेशियाई अधिकारियों ने स्थानीय निवासियों को मास्क वितरित किए हैं. वहीं इस विस्फोट के बाद जापान के मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा कि वह विस्फोट के बाद वहां सुनामी की संभावना को लेकर निगरानी कर रहे हैं. इस बात की जानकारी जापान के सार्वजनिक प्रसारक एनएचके ने दी है.

ये भी पढ़ें: Earthquake In Sri Lanka: भूकंप के झटकों से कांपी श्रीलंका की राजधानी कोलंबो, जानें कितना था खतरनाक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget