एक्सप्लोरर

मोसाद की 'ब्लैक विडो': इस्लाम कबूला, अधिकारियों को बनाया हुस्न का दीवाना और हिला दी ईरानी हुकूमत

Israel And Iran War: कैथरीन की यह कहानी केवल एक एजेंट की नहीं, बल्कि जासूसी की उस परतदार दुनिया की है, जहां विश्वास, भावनाएं और धर्म तक एक मिशन का हिस्सा बना दिए जाते हैं.

Israel And Iran War: यह कोई काल्पनिक जासूसी फिल्म नहीं, बल्कि हकीकत है जिसने पूरे मध्य पूर्व और दुनिया भर में हलचल मचा दी है. ईरान की राजधानी तेहरान से सामने आया यह खुलासा दिखाता है कि कैसे इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद ने अपने सबसे दुस्साहसी मिशनों में से एक को अंजाम दिया और वह भी एक महिला एजेंट के जरिए, जिसने ना सिर्फ़ दुश्मन देश में घुसपैठ की, बल्कि अफसरों के सबसे निजी जीवन तक पहुंच बनाई.

कौन है ये महिला एजेंट?

इस एजेंट का नाम है कैथरीन पेरेज़ शेकेड, जो फ्रांसीसी मूल की बताई जा रही है. वह खूबसूरत, तेज़तर्रार और खुफिया ट्रेनिंग में माहिर थी. दो साल पहले उसने ईरान में एंट्री की और खुद को एक धार्मिक जिज्ञासु बताकर ईरानी समाज में घुल-मिल गई. उसने शिया इस्लाम को कबूल कर लिया और धीरे-धीरे ईरान के शीर्ष अधिकारियों के घरों में 'भरोसे की मेहमान' बनकर दाखिल हो गई.

धर्म की आड़ में गहराई तक घुसपैठ
कैथरीन ने पहले धार्मिक शिक्षाओं में रुचि दिखाकर अधिकारियों की पत्नियों से दोस्ती की. फिर उसने ऐसे भरोसे का माहौल बना लिया कि उसे घर के हर कोने में आने-जाने की आज़ादी मिल गई. यहां तक कि कई अफसरों के बेडरूम तक उसकी पहुंच बन गई थी. जहां ईरान की सुरक्षा एजेंसियां सामान्य नागरिकों के मोबाइल फोन तक स्कैन करती हैं, वहीं कैथरीन घरों की तस्वीरें, सुरक्षा ठिकानों की लोकेशन, और अन्य संवेदनशील जानकारियां मोसाद तक भेज रही थी.

कैसे हुए हमले इतने सटीक?
जब ईरान और इजरायल के बीच तनाव बढ़ा, तो ईरानी अधिकारी अपने ठिकाने बदलने लगे. उन्हें लगा कि वे अब सुरक्षित हैं. लेकिन हर हमला इतना सटीक था, जैसे किसी ने नक्शा और समय पहले से तय कर रखा हो. इसी से ईरानी खुफिया एजेंसियों को शक हुआ और जांच शुरू की गई.

तस्वीरों से खुला राज
जांच के दौरान अफसरों के साथ ली गई तस्वीरों और वीडियो फुटेज को खंगालते हुए एक चेहरा बार-बार सामने आया-कैथरीन पेरेज़ शेकेड. उसकी पहचान तब पक्की हुई जब वो कई अहम अफसरों के साथ घरेलू तस्वीरों में दिखी. लेकिन जब तक पहचान हुई, बहुत देर हो चुकी थी.

अब कहां है कैथरीन?
अब कैथरीन गायब है. ईरान की खुफिया एजेंसी ने देशभर में उसके पोस्टर और फोटो जारी किए हैं, लेकिन न तो उसका कोई सुराग मिला है और न ही कोई आवाज. कुछ रिपोर्टों के मुताबिक वह अब किसी और पहचान में किसी और देश में रह रही हो सकती है. लेकिन यह साफ है कि वह मोसाद के सबसे सफल और चर्चित जासूसी अभियानों में से एक का हिस्सा बन चुकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ
Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'अपनी रक्षा से पीछे नहीं हटेंगे', इस्माइल बघाई बोले- युद्ध की स्थिति में ईरान
'अपनी रक्षा से पीछे नहीं हटेंगे', इस्माइल बघाई बोले- युद्ध की स्थिति में ईरान

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget