एक्सप्लोरर

Russia and Ukraine War: मॉस्को ने जापान के पीएम की रूस में एंट्री पर लगाया बैन, कहा- किशिदा प्रशासन ने शुरू किया रूसी विरोधी अभियान

Russia Bans Entry of Japan PM: रूस ने टोक्यो पर " रूसी अर्थव्यवस्था और देश की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से व्यावहारिक कदम उठाने" का आरोप लगाया.

Russia Bans Entry of Japan PM: मॉस्को ने बुधवार को जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा सहित कई दर्जन जापानी अधिकारियों के रूस में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है. मॉस्को ने बुधवार को कहा कि रूस के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध लगाने में जापान के शामिल होने पर यह कदम उठाया गया है. बता दें यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियान के खिलाफ अमेरिका सहित पश्चिम देशों ने मॉस्को पर कड़े प्रतिबंध लगाए हैं.

रूस के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "एफ किशिदा के प्रशासन ने एक अभूतपूर्व रूसी विरोधी अभियान शुरू किया (और) रूसी संघ के खिलाफ अस्वीकार्य बयानबाजी की अनुमति दी, जिसमें बदनामी और सीधी धमकी भी शामिल है."

जापान का रवैया पश्चिमी रवैये से जुड़ा
मंत्रालय ने कहा, " रूस विरोधी यह अभियान सार्वजनिक हस्तियों, विशेषज्ञों, जापानी मीडिया के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिध्वनित होता है, जो पूरी तरह से हमारे देश के प्रति पश्चिम के रवैये से जुड़े हुए हैं."

बयान में टोक्यो पर "अच्छे पड़ोसी संबंधों को खत्म करने, रूसी अर्थव्यवस्था और देश की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से व्यावहारिक कदम उठाने" का आरोप लगाया. मंत्रालय ने कहा कि वह रूस से प्रधानमंत्री, कैबिनेट सदस्यों, सांसदों, पत्रकारों और प्रोफेसरों सहित 63 जापानी नागरिकों पर "अनिश्चित काल के लिए" प्रतिबंध लगा रहा है.

रूस का दावा यूक्रेन के 6 स्टेशन निष्क्रिय किए
इससे पहले रूस के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को दावा किया कि उसने यूक्रेन में छह रेलवे स्टेशनों को निष्क्रिय कर दिया. मंत्रालय के मुताबिक इन स्टेशनों का इस्तेमाल पूर्वी यूक्रेन में पश्चिमी निर्मित हथियारों के साथ यूक्रेनी सेना को भेजे जाने के लिए हो रहा था. मंत्रालय ने कहा कि उसने रेलवे स्टेशनों की बिजली आपूर्ति पर बमबारी कर उन्हें निष्क्रिय किया है.  

रूसी मंत्रालय ने यह भी कहा कि उसने 40 यूक्रेनी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया, जिसमें गोला-बारूद और तोपखाने के हथियारों के चार डिपो भी शामिल थे. बता दें रूस और यूक्रेन के बीच दो महीने से भी ज्यादा समये से घमासान जंग जारी है.

यह भी पढ़ें: 

Hunger In The World: दुनिया में बढ़ रही है भुखमरी, 2021 में 4 करोड़ और लोग खाद्य संकट में घिरे- यूएन रिपोर्ट

Press Freedom Index 2022: विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में और गिरी भारत की रैंकिंग, 142 से पहुंचा 150 पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
भारत के 2 डॉक्टरों को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
भारत के 2 डॉक्टर्स को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
Xप्लेन: क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है? अब किसका कब्जा
क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है?
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget