एक्सप्लोरर

Morocco Earthquake: मोरक्को के मराकेश शहर में भूकंप ने मचाई तबाही! मरने वालों की संख्या 2 हजार के पार, जानें ताजा हालात

Morocco: मोरक्को के हाई एटलस पर्वतों में आए भूकंप की वजह से देश के सबसे नजदीकी शहर मराकेश में कई ऐतिहासिक इमारतें  क्षतिग्रस्त हो गईं.

Morocco Earthquake Death Toll: मोरक्को (Morocco) में शुक्रवार (8 सितंबर) देर शाम में आए भयंकर भूकंप की वजह से मरने वालो की संख्या 2,000 ज्यादा हो चुकी है. अल जज़ीरा की रिपोर्ट के मुताबिक मोरक्को में 6.8 तीव्रता का भूकंप आया था. ताजा जानकारी के मुताबिक इस भूकंप की वजह से 2,012 से अधिक लोगों की जान चली गई और 2,059 अन्य घायल हो गए हैं,जबकि कई लोग बेघर हो गए हैं.

मोरक्को के अधिकारियों ने शनिवार को देश में तीन दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है. सेना के एक बयान के अनुसार मोरक्को के राजा मोहम्मद VI ने सशस्त्र बलों को विशेष खोज और बचाव दल और एक सर्जिकल फील्ड अस्पताल तैनात करने का निर्देश दिया.

अल-हौज़ और तरौदंत प्रांतों के लोग हताहत
मोरक्को के हाई एटलस पर्वतों में आए भूकंप की वजह से देश के सबसे नजदीकी शहर मराकेश में कई ऐतिहासिक इमारतें  क्षतिग्रस्त हो गईं. हालांकि, भूकंप की वजह से सबसे ज्यादा हताहत अल-हौज़ और तरौदंत प्रांतों के दक्षिण में पहाड़ी क्षेत्रों में लोग हुए हैं. भूकंप के बाद कई इमारतों के मलबे सड़कों पर बिखरे पड़े हैं. इस वजह से खोज और बचाव अभियान के लिए सड़कें साफ करने की कोशिश की जा रही है.

अल जज़ीरा की रिपोर्ट के मुताबिक तुर्किए आपदा और आपातकालीन प्रबंधन विभाग (AFAD) का कहना है कि उसने मोरक्को से इमरजेंसी कॉल मिलने की स्थिति में मेडिकल, राहत, खोज और बचाव एजेंसियों के दो सौ पैंसठ सदस्यों को अलर्ट पर रखा गया है. इसमें कहा गया है कि रबात में अधिकारियों से अनुरोध मिलने पर मोरक्को ले जाने के लिए एक हजार तंबू आवंटित किए गए हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूकंप में जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया. एक्स को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि मोरक्को में भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान से बेहद दुखी हूं.

इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं मोरक्को के लोगों के साथ हैं. उन लोगों के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है. घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं.  भारत इस कठिन समय में मोरक्को को हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है.

ये भी पढ़ें:G20 Summit 2023 Delhi: जी 20 शिखर सम्मेलन में जारी घोषणा पत्र पर यूक्रेन ने उठाया सवाल, कहा- 'गर्व करने लायक कुछ नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर का दिखाया सच तो बौखलाया पाक, कहा- 'मनगढ़ंत'
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर का दिखाया सच तो बौखलाया पाक, कहा- 'मनगढ़ंत'
Xप्लेन: नेपाल फिर बनेगा हिंदू राष्ट्र! पूर्व PM के बयान से क्यों गरमाई सियासत
Xप्लेन: नेपाल फिर बनेगा हिंदू राष्ट्र! पूर्व PM के बयान से क्यों गरमाई सियासत
'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget