एक्सप्लोरर

इराक में 2014 के बाद से 1000 से अधिक बच्चों की हुई मौत: संयुक्त राष्ट्र

जेनेवा: इराक में इस्लामिक स्टेट (आईएस) की तरफ से साल 2014 में मोसुल और इराक के अन्य हिस्सों को अपने कब्जे में लिए जाने के बाद से 1,000 से ज्यादा बच्चों की मौत हुई है. संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने बताया कि अन्य 50 लाख बच्चों को आपातकालीन सहायता की जरूरत है.

इराक में कार्यरत यूनीसेफ के प्रतिनिधि पीटर हॉकिन्स ने अपने बयान में कहा, "पूरे इराक में बच्चे भयावह और अकल्पनीय हिंसा का सामना कर रहे हैं."

उन्होंने कहा, "हालिया इतिहास में यह सबसे क्रूरतम युद्ध में से एक है, वे मार दिए गए, घायल हुए, अगवा किए गए और उन्हें गोलाबारी करने और हत्या करने के लिए मजबूर किया गया."

हॉकिन्स ने बताया कि मोसुल में यूनिसेफ ने ऐसे कई मामले देखे, जहां आईएस के कब्जे वाले इलाके से पलायन की कोशिश कर रहे परिवारों के बच्चों की आतंकवादियों ने हत्या कर दी.

उन्होंने कहा कि लोगों को पलायन करने से रोकने के लिए आतंकवादी बच्चों का इस्तेमाल युद्ध के हथियार के रूप में कर रहे हैं.

यूनीसेफ की नई रिपोर्ट 'नोवेयर टू गो' के आंकड़ों के मुताबिक, 2014 के बाद से 1,075 बच्चे इराक में मारे जा चुके हैं. उनमें से 152 बच्चे इस साल की पहली छमाही में मारे गए.

आईएस के साथ संघर्ष के दौरान 2014 के बाद से कुल 1,130 बच्चे घायल हुए, जिसमें इस साल घायल हुए 255 बच्चे भी शामिल हैं और 4,650 से ज्यादा बच्चे अनाथ हुए हैं या अपने परिवारों से बिछड़ गए हैं.

30 लाख से ज्यादा बच्चे नियमित रूप से स्कूल नहीं जा पाते और 12 लाख बच्चों की शिक्षा आईएस के कारण या घरों से पलायन के कारण अधर में लटक गई. इराक में युद्ध के कारण पिछले तीन सालों में 15 लाख बच्चे विस्थापित हुए.

यूनीसेफ का कहना है कि लोगों को युद्धग्रस्त क्षेत्रों से पलायन या उन स्थानों पर लौटने की अनुमति दी जानी चाहिए, जहां संघर्ष समाप्त हो गए हैं.

यूनीसेफ ने बताया कि उसने इराक के बच्चों की सहायता और घरों से पलायन करने वाले परिवारों की वापसी पर उनके की तरफ से जीवन शुरू करने में उनकी मदद के लिए दाताओं से 10 करोड़ डॉलर की तत्काल सहायता की मांग की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Iran War LIVE: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Live: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Iran Oil Tanker Attack: क्या तेल के दाम कम न हो इसलिए किए गए होर्मुज में जहाजों पर हमले? जानें इसके पीछे का असली खेल
तेल के दाम कम न हो इसलिए किए गए होर्मुज में जहाजों पर हमले? जानें इसके पीछे का असली खेल
इधर ट्रंप ने दी ईरान को तबाही की धमकी, उधर EU भी होर्मुज को लेकर गुस्से से हुआ लाल, जंग की आहट के बीच लिया बड़ा फैसला
इधर ट्रंप ने दी ईरान को तबाही की धमकी, उधर EU भी होर्मुज को लेकर गुस्से से हुआ लाल, जंग की आहट के बीच लिया बड़ा फैसला
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
NIA Raid:देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Embed widget