एक्सप्लोरर

Monkeypox: 70 से अधिक देशों में 17 हजार से ज्यादा प्रभावित, भारत में भी बढ़ा मंकीपॉक्स का खतरा, जानें दुनियाभर में क्या है सूरत-ए-हाल

Monkeypox Virus: दुनियाभर में मंकीपॉक्स संक्रमण (Monkeypox Infections) की वजह से अबतक 5 लोगों की जान जा चुकी है. सबसे अधिक मामले यूरोपीय क्षेत्र के देशों से सामने आए हैं.

Monkeypox Cases in World: दुनियाभर में मंकीपॉक्स के बढ़ते मामले चिंता का विषय बन गए हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने दुनियाभर में मंकीपॉक्स के बढ़ते केस को लेकर ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी की घोषणा कर दी है. डब्ल्यूएचओ के मुताबिक इस साल 72 देशों से 20 जुलाई तक मंकीपॉक्स (Monkeypox) के 14,533 मामले सामने आए हैं. मई की शुरूआत में 47 देशों में कुल 3,040 मामले थे. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 23 जुलाई को कहा था कि 70 से अधिक देशों में मंकीपॉक्स का प्रसार होना एक बेहद ही असाधारण हालात हैं.

दुनियाभर में मंकीपॉक्स संक्रमण की वजह से अबतक 5 लोगों की जान जा चुकी है. नाइजीरिया में 3 और मध्य अफ्रीकी गणराज्य में 2 मौतें रिपोर्ट की गई हैं. 

दुनियाभर में मंकीपॉक्स संक्रमण से चिंता बढ़ी

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक 72 देशों में मंकीपॉक्स का संक्रमण फैल चुका है. वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट में 80 देशों में संक्रमण फैलने की बात कही जा रही है. मंकीपॉक्स (Monkeypox) के सबसे अधिक मामले वर्तमान में यूरोपीय क्षेत्र और अमेरिका के क्षेत्र के देशों से रिपोर्ट किए गए हैं. मंकीपॉक्स के बढ़ते खतरे को देखते हुए दुनिया कई देशों में गाइडलाइंस बनाई गईं हैं. Monkeypoxmeter.com पर मौजूद डेटा के मुताबिक अब तक विश्व के 80 देशों में 17,092 केस सामने आ चुके हैं. इसमें भारत के 4 मामले भी शामिल हैं. वहीं, इस बीमारी से दुनियाभर में 5 लोगों की जान जा चुकी है.


 किन-देशों में कितने मामले? (Source-Monkeypoxmeter.com)

   देश                    मंकीपॉक्स के मामले

• स्पेन-                  3,536

• अमेरिका-            2,891

• जर्मनी-               2,268

• ब्रिटेन -               2,208

• फ्रांस-                 1,562

• नीदरलैंड्स-         712

• ब्राजील-              696

• कनाडा-              690

• इटली-               408

• भारत-               04

भारत में भी बढ़ा खतरा

भारत में मंकीपॉक्स (Monkeypox in India) के अब तक 4 मामले सामने आ चुके हैं. दिल्ली में (Monkeypox in Delhi) एक और केरल से तीन मामले रिपोर्ट किए गए हैं. दिल्ली में मरीज को लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल (LNJP Hospital) में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है. मरीज की हालत अब ठीक बताई जा रही है. वहीं, तेलंगाना में भी एक शख्स में मंकीपॉक्स के संदिग्ध लक्षण दिखे हैं. तेलंगाना (Telangana) में जिस व्यक्ति में मंकीपॉक्स के लक्षण दिखाई दिए हैं, वो शख्स 6 जुलाई को कुवैत से आया था और 20 जुलाई को उसे बुखार हो गया था.

ये भी पढ़ें:

Monkeypox: मंकीपॉक्स को लेकर WHO की डॉक्टर ने कही ये बड़ी बात, बताया कौन लोग हो रहे ज्यादा शिकार

Myanmar Execution: आर्थिक संकट से जूझ रहे म्यांमार में तानाशाही का खौफ, 4 लोगों को फांसी के फंदे से लटकाकर दी गई मौत की सजा

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Xप्लेन: चीन में अस्पताल से स्कूल तक आस्था की निगरानी क्यों? धर्म को लेकर जानें कानून
Xप्लेन: चीन में अस्पताल से स्कूल तक आस्था की निगरानी क्यों? धर्म को लेकर जानें कानून
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget