एक्सप्लोरर

Hezbollah Attack: आयरन डोम की खराबी या हिजबुल्लाह का अटैक, इजरायल पर कैसे हुआ हमला? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Hezbollah Attack: इजरायल के गोलान हाइट्स पर हुए रॉकेट अटैक के बाद सोशल मीडिया पर अलग कहानी बनाने की कोशिश की जा रही है. कुछ लोग इसे आयरन डोम की खराबी कह रहे हैं.

Hezbollah Attack: इजरायल नियंत्रित गोलान हाइट्स पर हुए हमले ने नया मोड़ ले लिया है. कुछ लोग अब इसे इजरायल के डिफेंस सिस्टम आयरडोम का फेलियर मान रहे हैं, वहीं कुछ ने दावा किया है कि हमला आयरन डोम से ही हुआ है. मामले के तूल पकड़ने के बाद अमेरिका ने पूरे मामले का निस्तारण किया है. इजरायल पर हुए इस हमले के दौरान देश के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अमेरिका दौरे पर हैं, फिलहाल वो यात्रा का समय कम करके इजरायल लौटने वाले हैं. 

दरअसल, इजरायल के नियंत्रण वाले क्षेत्र गोलान हाइट्स में शनिवार को एक फुटबॉल मैदान में रॉकेट हमला हुआ, जिसमें कम से कम 12 किशोरों और बच्चों की मौत हो गई. इसके साथ ही करीब 29 लोग घायल हुए. इस हमले को 7 अक्टूबर को हमास की तरफ से किए गए हमले के बाद, इजरायल पर सबसे बड़ा हमला बताया जा रहा है. इजरायल ने इस हमले के लिए लेबनान के चरमपंथी समूह हिजबुल्लाह को जिम्मेदार ठहाराया है. लेकिन हिजबुल्लाह ने अपने ऊपर लगाए गए आरोप को सिरे से नकार दिया है. 

आयरन डोम का बताया जा रहा फेलियर
दूसरी तरफ अब इस हमले के लिए बगैर किसी सबूत के इजरायल के डिफेंस सिस्टम आयरन डोम का फेलियर बताया जा रहा है. शुरुआत में जो सोशल मीडिया हैंडल इसे हिजबुल्लाह का अटैक बता रहे थे, अब उन्होंने अपनी पोस्ट डिलीट करके इजरायल का 'फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन' बता रहे हैं. इजरायल के खिलाफ लिखने वाले अल अरबी चैनल की एक पत्रकार ने दावा किया कि एक एंबुलेंस ड्राइवर ने किसी अन्य शख्स से सुना है कि गिरने वाली मिसाइल आयरन डोम की थी. इनका आरोप है कि इजरायल ने ही गोलान हाइट्स में हमला किया है. लेकिन इस तरह के आरोपों की अमेरिका ने हवा निकाल दी है. 

अमेरिका ने कहा, हिजबुल्लाह ने ही दागे रॉकेट
अल अरबिया इंग्लिश चैनल की रिपोर्ट ने एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से दावा किया है कि शनिवार को गोलान हाइट्स में गिरी मिसाइल बगैर किसी संदेह के हिजबुल्लाह की थी. इजरायली सेना ने भी कहा है कि रॉकेट लेबनान की तरफ से दागे गए हैं. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने चेतावनी दी है कि इस हमले के लिए हिजबुल्लाह को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. इजरायली सेना के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने इस हमले को 7 अक्टूबर को किए गए हमास हमले के बाद इजरायल के नागरिकों पर हुआ सबसे घातक हमला बताया है. 

हमले से पहले सीमापार हुई थी हिंसा
दरअसल, इस हमले से पहले सीमा पार से हिजबुल्लाह ने अपने तीन लड़ाकों को मारे जाने की बात स्वीकार की थी. हालांकि, उसने यह नहीं बताया कि हिंसा कहां पर हुई. दूसरी तरफ इजरायली सेना ने बताया कि उसके एयरफोर्स ने सीमावर्ती गांव कफर किला में हिजबुल्ला के हथियार डिपो को निशाना बनाया था. हमले के समय उस स्थान पर आतंकी मौजदू थे. इजरायल पर हुए हमले के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा है कि नेतन्याहू जल्द ही अमेरिका से स्वदेश लौट रहे हैं. यहां आने के बाद वे सुरक्षा कैबिनेट की मीटिंग लेंगे.  

यह भी पढ़ेंः Hezbollah Attacks on Israel: हिजबुल्ला के रॉकेट हमलों से दहला इजरायल, 12 लोगों की मौत, नेतन्याहू बोले- बड़ी कीमत चुकानी होगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: नेपाल फिर बनेगा हिंदू राष्ट्र! पूर्व PM के बयान से क्यों गरमाई सियासत
Xप्लेन: नेपाल फिर बनेगा हिंदू राष्ट्र! पूर्व PM के बयान से क्यों गरमाई सियासत
'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget