एक्सप्लोरर

Michigan shooting: अमेरिका के मिशिगन हाई स्कूल में 15 साल के छात्र ने की अंधाधुंध फायरिंग, 3 की मौत, राष्ट्रपति बाइडेन ने जताया दुख

Michigan shooting: मिशिगन पुलिस के मुताबिक इस वारदात में हमलावर अकेले ही था. गोली क्यों चलाई गई इसकी जांच अभी जारी है.

US Michigan High School Shooting: अमेरिका के मिशिगन हाई स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग हुई है. इस गोलीबारी में तीन छात्रों की मौत हो गई है जबकि एक टीचर समेत 8 लोग घायल हैं. हमले का आरोप एक 15 साल के छात्र पर है जो इसी स्कूल में पढ़ता है. आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है. हमलावर के पास से एक पिस्तौल बरामद किया गया है. अधिकारियों ने स्कूल में कई खाली कारतूस भी बरामद किए हैं और यह माना कि लगभग 15-20 राउंड गोलियां चलाई गईं हैं. 

मिशिगन हाईस्कूल में हुआ फायरिंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दुख जताया है. उन्होंने कहा कि मेरी तरफ से सांत्वना उन परिवारों के लिए है जिन्होंने अपने को खोया और असहनीय पीड़ा हुई है. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को अमेरिकी समय के मुताबिक, दोपहर करीब 12 बजकर 55 मिनट पर सूचित किया गया कि उत्तर डेट्रोइट के उपनगर ऑक्सफॉर्ड टाउनशिप के ऑक्सफॉर्ड हाई स्कूल में एक बंदूकधारी है. ओकलैंड काउंटी शेरिफ कार्यालय ने बताया कि एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है और उसके पास से पिस्तौल बरामद की गई है. शेरिफ कार्यालय ने बताया कि उन्हें नहीं लगता है कि एक से ज्यादा हमलावर थे.

ओकलैंड काउंटी के अंडरशेरिफ (कानून प्रवर्तन अधिकारी) माइक मैककैबे ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि उन्हें नहीं पता कि ऑक्सफोर्ड टाउनशिप के ऑक्सफोर्ड हाई स्कूल में गोलीबारी करने वाले हमलावर की मंशा क्या थी. लगभग 22 हजार की आबादी वाला यह कस्बा डेट्रायट से करीब 30 मील की दूर पर स्थित है. 

उन्होंने बताया कि आपात फोन नंबर 911 पर स्कूल में हमलावर की सूचना मिलने पर पुलिस दोपहर बाद 12 बजकर 55 मिनट पर मौके पर पहुंची. मैककैबे ने बताया कि अधिकारियों ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से अर्द्ध स्वचालित बंदूक मिली है. हालांकि, हमलावर की तत्काल पहचान जाहिर नहीं की गई है.

ये भी पढ़ें:

US Shooting: टेक्सास के एक हाई स्कूल में गोलीबारी, कई लोगों के घायल होने की खबर

अमेरिका में Video कॉल पर बात कर रही मां के सिर में बच्चे ने गोली मारी- पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तिब्बत भूकंप: 4 घंटे में 13 झटके, 7,5,4 रिक्टर पैमाने से डरे लोग
तिब्बत भूकंप: 4 घंटे में 13 झटके, 7,5,4 रिक्टर पैमाने से डरे लोग
US-इजरायल का ईरान पर बड़े हमले का प्लान, तेहरान बोला- 'फादर ऑफ ऑल बॉम्ब' से देंगे तबाही का जवाब
US-इजरायल का ईरान पर बड़े हमले का प्लान, तेहरान बोला- 'फादर ऑफ ऑल बॉम्ब' से देंगे तबाही का जवाब
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget