एक्सप्लोरर

मैक्सिको: ईंधन पाइपलाइन में आग लगने से 79 लोगों की मौत, 81 की हालत गंभीर

मेक्सिको के राष्ट्रपति एंद्रेस मैनुएल लोपेज ने शनिवार सुबह घटनास्थल का दौरा भी किया. राष्ट्रपति ने देश में तेल संबंधी बढ़ती समस्याओं के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखने का संकल्प भी लिया.

त्लाहेलिलपन: मध्य मेक्सिको में शुक्रवार को ईंधन की एक पाइपलाइन में भीषण आग लगने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 79 हो गई है. सैकड़ों लोग पाइपलाइन से हो रहे रिसाव से तेल चुराने के लिए जमा थे तभी वहां आग लग गई. स्वास्थ्य मंत्री जार्ज अल्कोकर ने बताया कि शुक्रवार को पाइपलाइन में आग लगने की इस घटना में रविवार सुबह तक मरने वालों की संख्या 79 हो गयी. 81 अन्य लोग गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराये गये हैं.

मेक्सिको के राष्ट्रपति एंद्रेस मैनुएल लोपेज ने शनिवार सुबह घटनास्थल का दौरा भी किया. राष्ट्रपति ने देश में तेल संबंधी बढ़ती समस्याओं के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखने का संकल्प भी लिया. बताते चलें कि हादसा ऐसे समय हुआ है जब मैक्सिको के राष्ट्रपति एंद्रेस मैनुएल लोपेज ईंधन चोरी को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने की योजना बना रहे हैं. ‘पेमेक्स’ पाइपलाइनों से ईंधन की चोरी से मेक्सिको को 2017 में तीन अरब डॉलर का नुकसान हुआ था.

पाइप लाइन में लगभग 7 बजे आग लग गई, जब सशस्त्र बलों की मौजूदगी में ईंधन इकट्ठा करने के लिए दर्जनों लोग रिसाव स्थल के चारों ओर हाथापाई कर रहे थे. टीवी फुटेज में आग की बड़ी-बड़ी लपटें दिखाई दीं. घटनास्थल पर लोग जली हालत में नजर आए और लाशें बिखरी नजर आईं. हिदाल्गो स्टेट प्रॉसिक्यूटर राउल अरोयो ने कहा कि 73 मृतकों में से अब तक सिर्फ नौ की शिनाख्त हो पाई है.

अधिकारियों ने कहा कि पाइप लाइन से अत्यधिक ज्वलनशील ऑक्टेन गैसोलीन निकली जिससे संभवत: विस्फोट हुआ, हालांकि विस्फोट के सही कारण का अभी भी पता नहीं चल पाया है. सीएनएन के मुताबिक, राष्ट्रपति ओब्रादोर ने शनिवार को लाओलिलपन का दौरा किया और कहा कि ईंधन की चोरी रोकने के लिए पाइपलाइनों की निगरानी की जाएगी. उन्होंने कहा, "यदि आवश्यक हुआ तो हम निगरानी रणनीति को फिर से लागू करेंगे. एक अन्य विकल्प ईंधन परिवहन क्षमता में वृद्धि करनी होगी."

ये भी देखें

Kumbh Mela 2019: प्रयागराज कुंभ में आज पौष पूर्णिमा का विशेष स्नान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
‘US बहुत जल्द ईरान पर फैसला करेगा’, तेहरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
‘US बहुत जल्द ईरान पर फैसला करेगा’, तेहरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
Explained: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी! दिल्ली के खान मार्केट से 75 साल पुराना रिश्ता क्या?
खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी! दिल्ली के खान मार्केट से 75 साल पुराना रिश्ता क्या?
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget