एक्सप्लोरर

भगोड़े मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी पर सामने आया बेल्जियम का पहला बयान, कहा- भारत ने की प्रत्यर्पण की मांग

Mehul Choksi Extradition: PNB में 13,000 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया. उसे भारत वापस लाने के लिए बेल्जियम में प्रत्यर्पण की याचिका दायर की गई है.

Mehul Choksi Extradition: भारत सरकार ने 13,000 करोड़ रुपये के पीएनबी बैंक धोखाधड़ी मामले में आरोपी मेहुल चोकसी को भारत वापस लाने के लिए बेल्जियम में औपचारिक प्रत्यर्पण की याचिका दायर की है. बेल्जियम की संघीय लोक सेवा ने पुष्टि करते हुए कहा कि चोकसी को शनिवार, 12 अप्रैल 2025 को गिरफ्तार किया गया था और अब उसे कानूनी प्रक्रिया के तहत हिरासत में रखा गया है.

बेल्जियम सरकार ने यह भी बताया कि चोकसी को कानूनी सलाहकार तक पहुंच दी गई है. भारतीय अधिकारियों ने उसके प्रत्यर्पण के लिए जरूरी दस्तावेज भी बेल्जियम को सौंप दिए हैं, जिसमें मुंबई की अदालत की ओर से जारी गिरफ्तारी वारंट भी शामिल हैं.

एंटीगुआ से बेल्जियम तक
चोकसी 2018 में भारत से भागकर एंटीगुआ में रह रहा था. हाल ही में वह इलाज के लिए बेल्जियम आया, जहां उसकी गिरफ्तारी हुई. पीएनबी घोटाले में वह अपने भतीजे नीरव मोदी के बाद दूसरा बड़ा आरोपी है.

भारत की बड़ी कूटनीतिक सफलता
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने चोकसी की गिरफ्तारी को भारत की कूटनीतिक सफलता बताया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विदेश नीति के तहत यह एक अहम उपलब्धि है.

मानवाधिकारों को लेकर बचाव की तैयारी
मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने कहा कि वह बेल्जियम में हिरासत में है और प्रत्यर्पण के खिलाफ अपील दायर की जाएगी. उन्होंने दावा किया कि भारत में जेल की स्थिति खराब है और यह मामला राजनीति से प्रेरित है, इसलिए उनका बचाव (मानवाधिकारों का उल्लंघन और राजनीतिक दबाव) दो आधारों पर किया जाएगा.

विजय अग्रवाल ने कहा, "यह केस लंबे समय से चल रहा है. हमने हमेशा कोर्ट में कहा है कि मेहुल जांच में शामिल होने के लिए तैयार हैं, लेकिन मेडिकल कंडीशन के कारण वह यात्रा नहीं कर सकते हैं. वह वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरीए जांच में शामिल होंगे." उन्होंने कहा, "मेहुल चौकसी बीमार हैं और कैंसर का इलाज करवा रहे हैं. हम जो अपील करेंगे उसमें यह अनुरोध किया जाएगा कि मेहुल को हिरासत में न रखा जाए. अपील का स्पष्ट आधार ये होगा कि मेहुल चौकसी के भागने का जोखिम नहीं है."

सीबीआई और ईडी की कार्रवाइयां
बता दें कि चोकसी और उसकी कंपनी गीतांजलि जेम्स के खिलाफ सीबीआई और ईडी ने 2018 में मामला दर्ज किया था. अब तक सीबीआई दो और ईडी तीन आरोपपत्र दाखिल कर चुके हैं. इस घोटाले में फर्जी एलओयू और एफएलसी जारी कर बैंकों को करोड़ों का नुकसान पहुंचाया गया.

ये भी पढ़ें: हैदराबाद के कांचा गाचीबोवली में पेड़ों की कटाई के मामले पर सुप्रीम कोर्ट 16 अप्रैल को करेगा सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: चीन सरकार अस्पताल से स्कूल तक क्यों कर रही आस्था की निगरानी? धर्म को लेकर जानें कानून
चीन सरकार अस्पताल से स्कूल तक क्यों कर रही आस्था की निगरानी? धर्म को लेकर जानें कानून
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने हमास से डील के लिए भेजा अपना दामाद, गाजा पर क्या हुई बात?
ट्रंप ने हमास से डील के लिए भेजा अपना दामाद, गाजा पर क्या हुई बात?
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget