एक्सप्लोरर

Maya Civilization: अमेरिका में मिली हड्डियों से हुआ माया संस्कृति को लेकर बड़ा खुलासा, जानिए किस तरह से हुआ शाही परिवार का अंत 

Maya Civilization: अमेरिका के वैज्ञानिकों ने माया शाही परिवार को लेकर बड़ी खोज की है. एक बड़े पत्थर के नीचे से मिली हड्डियों से इस राजपरिवार के अंत के बारे में जानकारी मिली है.

Maya Civilization: अमेरिका में पुरातत्वविदों ने प्रसिद्ध माया पिरामिड को लेकर बड़ी खोज की है. इस पिरामिड मंदिर के पास से कम से कम 4 वयस्कों की हड्डियां खोजी हैं, जिससे उस समय के इतिहास को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. क्योंकि यह हड्डियां शाही परिवार की हैं. यह खोज सेंट्रल अमेरिका के ग्वाटेमाला में की गई है. इन हड्डियों में से तीन की पहचान पुरुषों के रूप में की गई है, जिनके शवों को जलाया गया था.

सीएनएन में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुरातत्वविदों ने जर्नल एंटिकिटी को बताया कि जिन लोगों की हड्डियां मिली हैं, उनमें दो की उम्र 21 से 35 साल के बीच है. वहीं एक की उम्र 40 से 60 साल के बीच की हो सकती हैं, इन हड्डियों में हजारों जली हुई वस्तुएं पाई गई हैं. इनमें हरे पत्थर से बने आभूषण और स्तनपायी जानवरों के दांतों से बने पेडेंट मिले हैं. शैल मोती और हथियार भी मिले हैं, जिससे उस समय के राजपरिवार के समृद्धि का पता चलता है. 

पत्थर के नीचे दफ्न था शाही परिवार का रहस्य
रिसर्च के लेखकों ने बताया कि यह रहस्योदघाटन नेए प्रकार की चीजों पर प्रकाश डालता है. कलाकृतियों और अवशेषों को जला पाया गया है, जो राज परिवार के खिलाफ है. इससे पता चलता है कि उस समय के शाही परिवार में कलह हुई होगी. वैज्ञानिकों को साल 2022 में एक बड़े पत्थर के नीचे से यह हड्डियां मिली हैं, साथ कब्र भी मिला है. इस खोज की मुख्य लेखिका और मानव विज्ञान की एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर क्रिस्टीना हैल्परिन ने कहा कि ये चीजें करीब 5 फीट बड़े पत्थर के खंडों के नीचे दबी पायी गई हैं. 

रेडियोकार्बन डेटिंग से हुआ खुलासा
लेखिका ने बताया कि माया शाही परिवार के लोग आमतौर पर शाही अवशेषों को सुलभ स्थानों पर रखते थे, जहां पर लोग जाकर प्रसाद चढ़ा सकें. लेखिका ने बताया कि जिस तरह से जली हुई हड्डियों में सिकुड़न मिली है, इससे पता चलता है कि नर कंकाल को करीब 800 डिग्री सेल्सियलस के तापमान में जलाया गया होगा. वहीं रेडियोकार्बन डेटिंग से पता चला है कि जलने की घटना 773 से 881 के आसपास हुई थी.

शोधकर्ताओं ने इन अवशेषों को ग्वाटेमाला शहर से करीब 400 किलोमीटर उत्तर में स्थित उकनाल नामक स्थान पर खोजा है. इतिहासकारों के मुताबिक प्राचीन महानगर माया कन्विट्जनल साम्राज्य की राजधानी था और उकनाल के चरम के दौरान 630 से 1000 तक शहर की बस्तियां 26 वर्ग किलोमीटर में फैली हुई थीं. नौवीं शताब्दी की शुरुआत में जब अवशेषों को जलाया गया तो नक्काशीदार माया अभिलेखों में पापमलिल नाम के नए शासक के कार्यों का उल्लेख किया गया. प्रोफेसर हेल्परिन ने बताया कि इस खोज से पता चला है कि माया संस्कृति का किस तरह से समाप्त हुई. 

यह भी पढ़ेंः Defense budget Updates : हथियार खरीदने में नंबर-1 मुल्क बना अमेरिका, जानें चीन पाकिस्तान-भारत की क्या है स्थिति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
भारत के 2 डॉक्टरों को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
भारत के 2 डॉक्टर्स को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
Xप्लेन: क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है? अब किसका कब्जा
क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है?
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget