एक्सप्लोरर

'जंजीरों से बांधकर भेजे गए भारतीय... बंद दरवाजों के पीछे तो पीएम मोदी ने ट्रंप से विरोध जताया होगा', बोले शशि थरूर

शशि थरूर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के संयुक्त संवाददाता सम्मेलन से पता चलता है कि दोनों नेताओं के बीच अच्छी मुलाकात हुई.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने शुक्रवार (14 फरवरी, 2025) को कहा कि उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय प्रवासियों को बेड़ियों में जकड़कर निर्वासित किए जाने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने आपत्ति जताई होगी.

शशि थरूर ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के संयुक्त संवाददाता सम्मेलन से पता चलता है कि दोनों नेताओं के बीच अच्छी मुलाकात हुई. डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय समयानुसार शुक्रवार सुबह व्हाइट हाउस में वार्ता के लिए प्रधानमंत्री मोदी की मेजबानी की. इस दौरान दोनों ने द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और विभिन्न वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की.

शशि थरूर ने इन्वेस्ट कर्नाटक शिखर सम्मेलन के मौके पर पीटीआई वीडियो से कहा, 'मुझे उम्मीद है कि बंद दरवाजों के पीछे उन्होंने (मोदी) अमेरिकियों से कहा होगा कि आप हमारे लोगों का अपमान नहीं कर सकते. आप उन्हें वापस भेज सकते हैं, वे अवैध हैं, हम उनका खयाल करेंगे, वे हमारे देश से हैं, लेकिन उन्हें बेड़ियों और हथकड़ियों में सैन्य विमान से वापस न भेजें... यह सही नहीं है’....'

लोकसभा सदस्य शशि थरूर ने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि उन्होंने (मोदी) इसे बंद दरवाजे के पीछे कहा है. हम नहीं जानते.' अमेरिका का एक सैन्य विमान इस महीने की शुरुआत में अमेरिका में गैर कानूनी रूप से रह रहे 104 भारतीयों को वापस लाया था.

निर्वासित लोगों ने दावा किया था कि पूरी यात्रा के दौरान उनके हाथ और पैर लोहे की जंजीरों से बंधे हुए थे और अमृतसर में उतरने के बाद ही उन्हें बेड़ियों से मुक्त किया गया था. इस बीच खबरें हैं कि भारतीय अप्रवासियों के लेकर एक अमेरिकी विमान शनिवार को अमृतसर पहुंच रहा है.

कई रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि अवैध रूप से रह रहे भारतीय अप्रवासियों से भरा एक और अमृतसर पहुंच रहा है. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस बार कितने भारतीय अप्रवासियों को भेजा जा रहा है. पिछली बार ट्रंप प्रशासन के डिपोर्टेशन के तरीके से विपक्ष बेहद नाराज है और बार-बार सरकार की चुप्पी पर सवाल उठा रहा है. विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि ट्रंप से पीएम मोदी ने अवैध अप्रवासियों के मुद्दे पर बात की और कहा कि अगर किसी भी देश में अवैध अप्रवासी भारतीय नागरिक निकलता है तो सरकार उसे वापस लेने के लिए तैयार है.

 

यह भी पढ़ें:-
'बांग्लादेशियों पर वीजा प्रतिबंध हटा दें, हमारे श्रमिकों को भर्ती कर लें', बोले मोहम्मद यूनुस तो UAE ने रखी ये डिमांड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget