एक्सप्लोरर

New Zealand Earthquake: न्यूजीलैंड में भयंकर भूकंप, 7 की तीव्रता से हिली धरती, जानिए कैसे हैं हालात

न्यूजीलैंड के रिवर्टन तट पर मंगलवार को 7 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया, जिसका केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था.

New Zealand Earthquake: न्यूजीलैंड के रिवर्टन तट पर मंगलवार (25 मार्च) को 7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया. यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के माध्यम से भूकंप की जानकारी साझा की. भूकंप का झटका रिवर्टन से 159 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिणपश्चिम (WSW) में महसूस किया गया था. इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर (6.21 मील) की गहराई पर था.

फिलहाल भूकंप से होने वाले नुकसान की रिपोर्ट नहीं मिली है. न्यूज़ीलैंड भूकंप सेंसिटिव एरिया में आता है, जहां इस तरह की घटनाएं अक्सर देखी जाती हैं. संबंधित अधिकारी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और संभावित आफ्टरशॉक्स के लिए तैयारियां की जा रही हैं.

भूकंप से सुनामी का खतरा
न्यूजीलैंड में आए 7 तीव्रता के भूकंप के बाद अधिकांश प्रभावित क्षेत्र भूकंप-प्रतिरोधी इमारतों से सुरक्षित हैं. न्यूजीलैंड की आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी इस बात का आकलन कर रही है कि क्या भूकंप सुनामी का खतरा पैदा कर सकती है. एजेंसी ने कहा है कि अगर सुनामी की स्थिति पैदा हुई तो इसे देश तक पहुंचने में कम से कम एक घंटे का समय लगेगा.

न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में भूकंप
आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने राष्ट्रीय परामर्श जारी करते हुए कहा कि वे स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. अगर सुनामी की पुष्टि होती है तो तटीय क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाई जाएगी. इससे पहले, 2011 में न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में आए 6.3 तीव्रता के भूकंप में 185 लोगों की जान चली गई थी.

न्यूजीलैंड दुनिया के सबसे सक्रिय भूकंपीय क्षेत्रों में से एक
यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार न्यूजीलैंड का भौगोलिक स्थान उसे दुनिया के सबसे अधिक भूकंपीय रूप से सक्रिय क्षेत्रों में शामिल करता है. यह क्षेत्र ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत प्लेटों के बीच मौजूद होने के कारण भूकंप का केंद्र बना हुआ रहता है.

ऑस्ट्रेलिया-प्रशांत प्लेट की सीमा मैक्वेरी द्वीप से लेकर केरमाडेक द्वीप रेंज तक फैली हुई है. बता दें कि 1900 के बाद से न्यूजीलैंड में 7.5 से अधिक तीव्रता के लगभग 15 भूकंप दर्ज किए गए हैं, जिनमें से नौ मैक्वेरी रिज के पास आए हैं. 1989 में 8.2 तीव्रता का विनाशकारी भूकंप भी इसी क्षेत्र में आया था.

न्यूजीलैंड का सबसे बड़ा भूकंप
न्यूजीलैंड के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा भूकंप 1931 में हॉक्स बे क्षेत्र में आया था, जिसकी तीव्रता 7.8 थी और इसमें 256 लोगों की मौत हो गई थी. यह भूकंप न्यूजीलैंड के इतिहास में सबसे घातक भूकंपों में से एक है, जिसने देश में भूकंप सुरक्षा के महत्व को उजागर किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
भूकंप: मलबे में 37 घंटे दबे रहने के बाद जिंदा निकली, बाहर आने पर हुई मौत
भूकंप: मलबे में 37 घंटे दबे रहने के बाद जिंदा निकली, बाहर आने पर हुई मौत

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget