एक्सप्लोरर

Flight Viral Video: तो इस वजह से शख्स ने खोल दिया हवा में विमान का दरवाजा... पुलिस को बताई असल वजह

Man Opened Emergency Door Of Flight: दक्षिण कोरिया की पुलिस ने विमान का इमरजेंसी गेट खोलने वाले शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ की. आरोपी ने गेट खोलने की असल वजह बताई है.

Viral News: साउथ कोरिया में एक यात्री ने लैंडिंग से कुछ देर पहले ही फ्लाइट का इमरजेंसी गेट खोल दिया, जिससे दर्जनभर पैसेंजर्स की तबीयत बिगड़ गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ. आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. आरोपी ने अब खुलासा किया है. 

यात्री ने पुलिस को बताया कि उसे घुटन महसूस हो रही थी और वह विमान से जल्दी उतरना चाहता था. इसी जल्दबाजी में उसने विमान का इमरजेंसी गेट खोल दिया. मामला एशियाना एयरलाइंस से जुड़ा हुआ है, घटना के वक्त विमान में करीब 200 यात्री सवार थे. घटना 26 मई की बताई जा रही है, जब विमान डेगू इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करने वाला था.  

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाइट हवा में करीब 200 मीटर (650 फीट) की ऊंचाई पर थी, तभी इमरजेंसी एग्जिट के पास बैठे यात्री ने लीवर दबाकर इमरजेंसी गेट खोल दिया. जिसके बाद विमान में अफरा-तफरी मच गई. इमरजेंसी गेट खुलने के बाद विमान के अंदर के हालात का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. हालांकि कुछ यात्री, जिनकी तबीयत खराब हो गई, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. 

हो सकती है 10 साल तक की जेल

33 वर्षीय आरोपी व्यक्ति को उड्डयन सुरक्षा नियमों का कथित रूप से उल्लंघन करने के लिए डेगू में अधिकारियों की ओर से पकड़ा गया. दोषी पाए जाने पर उसे 10 साल तक की जेल की सजा हो सकती है. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि हाल ही में नौकरी छूटने के बाद वह तनाव में था, इसी उलझन में उससे गलती हो गई. पुलिस अधिकारियों ने गोपनीयता का हवाला देते हुए उस व्यक्ति के बारे में डिटेल साझा करने से इनकार किया है. हालांकि, पुलिस अन्य पहलुओं को ध्यान में रख जांच कर रही है. 

ये भी पढ़ें: Turkey Presidential Election 2023 Live: आज तुर्किए में राष्ट्रपति चुनाव का दूसरा चरण, अर्दोआन और कलचदरालु के बीच कांटे की टक्कर, किसको मिलेगी जीत, पढ़ें अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'अपनी रक्षा से पीछे नहीं हटेंगे', इस्माइल बघाई बोले- युद्ध की स्थिति में ईरान
'अपनी रक्षा से पीछे नहीं हटेंगे', इस्माइल बघाई बोले- युद्ध की स्थिति में ईरान
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget