एक्सप्लोरर

Maldives President Visit China: मालदीव तोड़ने वाला है परंपरा! भारत की जगह चीन का दौरा करेंगे राष्ट्रपति मुइज्जू, ड्रैगन के विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

Maldives President: मुइज्जू ने राष्ट्रपति चुनाव जीतने के तुरंत बाद तुर्किए की यात्रा की थी, जिसके बाद उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात का दौरा किया, जहां उन्होंने PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात की.

Maldives President Visit China: मालदीव के नए राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू 8 से 12 जनवरी तक चीन की यात्रा करेंगे. चीनी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार (5 जनवरी) को यह घोषणा की. मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन के करीबी माने जाने वाले मुइज्जू ने पिछले साल सितंबर में हुए राष्ट्रपति पद के चुनाव में भारत के करीबी मित्र इब्राहिम मोहम्मद सोलिह को हराने के बाद मालदीव के आठवें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी.

मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति यामीन के 2013 से 2018 तक राष्ट्रपति पद पर रहने के दौरान चीन के साथ घनिष्ठ संबंध थे, इसलिए मुइज्जू को चीन का मित्र बताया जा रहा है. चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि मुइज्जू चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग के निमंत्रण पर चीन की यात्रा कर रहे हैं.

मालदीव के नए राष्ट्रपति ने तोड़ी परंपरा
मालदीव के नए राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के पहले के राष्ट्रपति भारत के साथ व्यापक द्विपक्षीय संबंधों और मालदीव से निकटता को देखते हुए पहले भारत का दौरा किया करते थे, जिसके बाद चीन का नंबर आता था. हालांकि, हाल के दिनों में चीन ने मालदीव में कुछ प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में निवेश कर द्वीपीय राष्ट्र में अपना प्रभाव बढ़ाया है और इस तरह से मोहम्मद मुइज्जू ने परंपरा को तोड़ने का काम किया है.

संयुक्त अरब अमीरात में PM मोदी से मुलाकात
हालांकि, मुइज्जू ने राष्ट्रपति चुनाव जीतने के तुरंत बाद तुर्किए की यात्रा की थी, जिसके बाद उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात का दौरा किया. जहां उन्होंने 1 दिसंबर को जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (COP28) के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और चर्चा की. दोनों देश के प्रमुखों ने व्यापक द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति पर चर्चा की थी. बैठक के दौरान दोनों नेता बहुआयामी संबंधों पर चर्चा करने और संबंधों को गहरा करने के लिए सहमत हुए. ये बैठक मुइज्जू की तरफ से भारत को मालदीव से 77 भारतीय सैन्य कर्मियों को वापस बुलाने के अनुरोध के बाद हुई थी.

ये भी पढ़ें:US B-1 Lancer Bomber: US में B-1 Lancer Bomber हुआ क्रैश! प्लेन में मौजूद चारों मेंबर कैसे हैं जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
'RSS पर लगे बैन', अमेरिकी संस्था USCIRF के चीफ आसिफ महमूद की बड़ी मांग
'RSS पर लगे बैन', अमेरिकी संस्था USCIRF के चीफ आसिफ महमूद की बड़ी मांग
'इकोनॉमिक D-Day' ट्रंप की धमकी पर ईरान बोला- दबाव में नहीं आने वाले
'इकोनॉमिक D-Day' ट्रंप की धमकी पर ईरान बोला- दबाव में नहीं आने वाले
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget