एक्सप्लोरर

India-Maldives: बनने चले थे चीन के दीवाने अक्ल आ गई ठिकाने, मुइज्जू के विदेश मंत्री 'सॉरी' बोलने अब आ सकते हैं भारत

India-Maldives: मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर भारत की यात्रा करने वाले हैं. भारत में चल रहे चुनावों के बीच मूसा जमीर की यात्रा काफी अहम मानी जा रही है. यह यात्रा 10 मई के आसपास हो सकती है. 

India-Maldives: मालदीव के विदेश मंत्री मूसा ज़मीर इस महीने भारत का दौरा कर सकते हैं. खबर आ रही है कि दोनों देश ज़मीर की यात्रा को अंतिम रूप देने के लिए कूटनीतिक रूप से संपर्क में हैं. सूत्रों के हवाले से खबर है कि मूसा जमीर अगले सप्ताह की शुरुआत में भारत आ सकते हैं. यदि ऐसा होता है, तो मालदीव में चीन समर्थक राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के कार्यकाल का यह पहला उच्च स्तरीय दौरा होगा. इस दौरान भविष्य के दौरे, ऋण राहत और रक्षा सहयोग पर चर्चा हो सकती है. 

पिछले साल नवंबर महीने में भारत-समर्थक इब्राहिम सोलिह को हराकर मोहम्मद मुइज्जू मालदीव के राष्ट्रपति बने, जिसके बाद से भारत और मालदीव के रिश्ते में तनाव आ गया है.  मुइज्जू भारत के साथ रक्षा और सुरक्षा सहयोग को सीमित करने के लिए काम कर रहे हैं. विशेष रूप से भारतीय सैनिकों को मालदीव से बाहर करने के मुद्दे पर दोनों देशों के बीच तनाव और भी पैदा हो गया. दरअसल, भारतीय हेलिकॉप्टरों का मालदीव में भारतयी सैनिक संचालन करते रहे हैं. 

चुनाव के बीच मूसा जमीर की यात्रा अहम
मालदीव की हाईप्रोफाइल यात्रा भारत में चल रहे संसदीय चुनावों के बीच में होगी, ऐसे में अनुमान जताया जा रहा है कि भारत पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल के दौरान आखिरी हाई प्रोफाइल मेहमान की मेजबानी करेगा. उम्मीद जताई जा रही है कि मालदीवियन विदेश मंत्री का दौरा 10 मई के आसपास हो सकता है. दूसरी तरफ मालदीव ने भारतीय सैनिकों की वापसी की अंतिम तारीख भी 10 मई निर्धारति की है. अब भारतीय हेलिकॉप्टर का संचालन भारत के सैनिकों की जगह भारत की टेक्निकल टीम करेगी. मालदीव में हमेशा से वहां के राष्ट्रपति पहली यात्रा भारत की करते रहे हैं, जबकि मोहम्मद मुइज्जू ने जनवरी में अपनी पहली राजकीय यात्रा के लिए चीन को चुना. उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान बीजिंग के साथ कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए और बाद में चीन से मुफ्त रक्षा सहायता के लिए एक और समझौते पर हस्ताक्षर किए. 

मालदीव कर सकता है भारत से उदारता की मांग 
उम्मीद जताई जा रही है कि इस यात्रा के दौरान जमीर अपने समकक्ष एस जयशंकर के साथ मुलाकात करेंगे और साल के अंत में मुइज्जू की भारत यात्रा की संभावना पर चर्चा कर सकते हैं. मालदीव के अधिकारियों ने पहले दावा किया था कि उन्होंने शपथ ग्रहण के तुरंत बाद नवंबर में मुइज्जू की भारत यात्रा का प्रस्ताव रखा था. कयास लगाए जा रहे हैं कि जमीर मालदीव की लगातार सरकारों द्वारा लिए गए ऋणों के पुनर्भुगतान में भी भारत से उदारता की मांग कर सकते हैं. इस दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा और सुरक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने के तरीकों पर भी चर्चा होने की संभावना है.

यह भी पढ़ेंः बॉयकॉट कैंपेन से खफा हैं मालदीव के लोग? माले में भारतीयों से भिड़े स्थानीय, झड़प में दो जख्मी, एक हिरासत में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget