एक्सप्लोरर

Helicopters Collide in Malaysia: मलेशिया में हवा में टकराए दो हेलिकॉप्टर, 10 लोगों की मौत

Military Choppers Collide Mid-Air In Malaysia: मलेशिया में नौसेना के एक समारोह के लिए अभ्यास के दौरान हवा में दो हेलिकॉप्टर टकराकर क्रैश हो गए.

Helicopters Collide in Malaysia: मलेशिया में नौसेना के एक समारोह के लिए अभ्यास के दौरान हवा में दो हेलिकॉप्टर टकराकर क्रैश हो गए. मलेशियाई नौसेना के दोनों हेलिकॉप्टर रॉयल मलेशियन नेवी सेलिब्रेशन के लिए अभ्यास कर रहे थे. स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि दोनों हेलिकॉप्टर में कम से कम 10 क्रू मेंबर सवार थे. सभी लोगों की मौत हो जाने की बात कही जा रही है.

मलेशिया की नौसेना ने एक बयान में कहा कि मंगलवार को रॉयल मलेशियाई नौसेना परेड की रिहर्सल के दौरान हवा में दो हेलिकॉप्टरों के टकराने से 10 लोगों की मौत हो गई. नौसेना ने कहा कि दुर्घटना में शामिल विमान में सभी 10 चालक दल के सदस्य थे. मंगलवार सुबह 9.32 बजे पश्चिमी राज्य पेराक के लुमुट नौसैनिक अड्डे पर यह हादसा हआ है. नौसेना ने बताया कि 'सभी पीड़ितों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और उन्हें पहचान के लिए लुमुट आर्मी बेस अस्पताल भेज दिया गया.'

हेलिकॉप्टर के टकराने का वीडियो वायरल
बीबीसी ने स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया कि हादसे में जान-माल का नुकसान हुआ है. स्थानीय मीडिया में जारी की गई फुटेज के मुताबिक एक स्टेडियम में क्रैश होकर गिरने से पहले दोनों हेलिकॉप्टर आपस में टकराए. हेलिकॉप्टर टकराने का वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

एक हेलिकॉप्टर स्विमिंग पूल में गिरा
मलेशियन फ्री प्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मलेशियन नेवी की 90वीं सालगिरह पर रॉयल सेलिब्रेशन परेड के लिए रिहर्सल चल रहा था. इसी बीच HOM (M503-3) हेलिकॉप्टर फेनेक हेलिकॉप्टर के रोटर से टकरा गया. हादसे के बाद फेनेक हेलिकॉप्टर पास के ही एक स्विमिंग पूल में जाकर गिर गया, वहीं होम हेलिकॉप्टर लुमुत नौसेना बेस के स्टेडियम के पास क्रैश हो गया. यह टक्कर क्यों और कैसे हुई, इसकी जानकारी स्पष्ट रूप से सामने नहीं आई है. मलेशियाई नेवी ने कहा है कि पूरे मामले की जांच के लिए उनकी एक टीम काम कर रही है.

पहले भी हो चुके हैं हादसे
इसके पहले मार्च महीने में मलेशिया की मैरीटाइम इन्फोर्समेंट एजेंसी का एक हेलिकॉप्टर रेस्क्यू मिशन के दौरान क्रैश हो गया था. इसके अलावा फरवरी महीने में भी मलेशिया का एक एयरक्राफ्ट सेलंगौर शहर में क्रैश हो गया था. इस दौरान पायलट समेत 2 लोगों की मौत हुई थी. हाल ही में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया से भी हेलिकॉप्टर क्रैश होने की खबर आई थी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK प्रदर्शन के 31वें दिन पाक रेंजर्स ने फिर दिखाई बर्बरता, फायरिंग में 2 की मौत और 13 घायल
PoK प्रदर्शन के 31वें दिन पाक रेंजर्स ने फिर दिखाई बर्बरता, फायरिंग में 2 की मौत और 13 घायल
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूएस एयरफोर्स और नेवी ने ईरान में कहां-कहां बरपाया बारूदी कहर? तेहरान ने कुछ ऐसे दिया जवाब
यूएस एयरफोर्स और नेवी ने ईरान में कहां-कहां बरपाया बारूदी कहर? तेहरान ने कुछ ऐसे दिया जवाब
US-Iran War News LIVE: ईरान के विदेश मंत्री ने पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर को किया फोन, मध्यस्थता में जुटा कतर-पाक
LIVE: ईरान के विदेश मंत्री ने पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर को किया फोन, मध्यस्थता में जुटा कतर-पाक

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget