एक्सप्लोरर

इस देश में मंदिर की जगह मस्जिद बनने का रास्ता हुआ साफ, PM ने किया शिलान्यास, कट्टरपंथियों ने साधा हिंदुओं पर निशाना

Malaysia News: मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में एक हिंदू मंदिर की जगह मस्जिद बनाने को लेकर विवाद बढ़ गया है. इस मस्जिद की नींव खुद मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने रखी है.

Malaysia News: मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में एक हिंदू मंदिर को हटाकर मस्जिद बनाने का मामला विवाद का कारण बना हुआ था. हालांकि मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने कहा है कि यह विवाद सुलझा लिया गया है. उन्होंने इसे सामान्य समझ की जीत बताया. 

कट्टरपंथी इस बात से खुश नहीं हुए. उन्होंने सोशल मीडिया पर मंदिर-मस्जिद विवाद को लेकर भड़काऊ बातें फैलानी शुरू कर दीं. इसके बाद हिंदुओं के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने वाले एक मुस्लिम धर्मगुरु को गिरफ्तार कर लिया गया.

जानें क्या है पूरा मामला 

कुआलालंपुर में 130 साल पुराने देवी श्री पथराकालीअम्मन मंदिर को हटाने का विवाद चल रहा है. यह मंदिर शहर के बीचों-बीच फ्लैटों और कपड़ा दुकानों के बीच एक छोटी लेकिन कीमती जमीन पर बना हुआ है. इस सरकारी जमीन पर मलेशिया के अमीर लोगों की नजर पहले से थी. साल 2014 में मलेशिया की बड़ी कपड़ा कंपनी जैकेल ने इस जमीन को सरकार से ले लिया. अब कंपनी यहां मस्जिद बनाना चाहती है, जिसके लिए मंदिर को हटाना जरूरी बताया जा रहा है.

मलेशियाई सरकार ने कही ये बात

मलेशियाई सरकार का कहना है कि देवी श्री पथराकालीअम्मन मंदिर को उसकी पुरानी जगह से हटाने का रास्ता साफ हो गया है. अब इस मंदिर को उसकी पुरानी जगह से 50 मीटर दूर एक नई जगह पर बनाया जाएगा और इस पर सभी पक्षों की सहमति बन गई है. सरकार का दावा है कि इससे 11 साल से चल रही बातचीत खत्म हो गई है.  इस समझौते के बाद प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने गुरुवार को टेलीविजन कैमरों के सामने 'मस्जिद मदनी' नाम की एक नई मस्जिद की आधारशिला रखी.

प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम का बयान आया सामने

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने एक कार्यक्रम में कहा कि यह समय मुस्लिम समुदाय के लिए इस्लाम की बुद्धि और शक्ति को अहंकार से नहीं, बल्कि न्याय और निष्पक्षता से दिखाने का है. उन्होंने कहा, 'हमारी जीत तब होती है जब हम दया, न्याय और अच्छा व्यवहार दिखाते हैं, न कि नफरत और कटुता से काम लेते हैं.'

अनवर ने माना कि मंदिर के मुद्दे पर वह दोनों समुदायों के विरोधी गुटों के बीच फंस गए थे, खासकर जब आस्था और पहचान को लेकर लोग ज्यादा भावुक हो रहे थे. उन्होंने कहा, 'कट्टरपंथी मुस्लिम गुट मुझे हिंदुओं की मांगों के आगे झुकने का आरोप लगा रहे हैं, जबकि कुछ हिंदू चरमपंथी कह रहे हैं कि मैं सभी को इस्लाम में बदलना चाहता हूं.'

कट्टरपंथी मुस्लिम इस बात पर हैं नाराज

प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम की बातों के बाद भी सोशल मीडिया पर तनाव बना हुआ है. मुस्लिम कट्टरपंथी इस बात से नाराज हैं कि मंदिर हटाने के बदले उसे नई जमीन मुफ्त में क्यों दी जा रही है. उनका कहना है कि यह मंदिर औपनिवेशिक काल में बिना किसी आधिकारिक जमीन के बनाया गया था इसलिए सरकार को इसे दूसरी जगह जमीन नहीं देनी चाहिए. इस मुद्दे को लेकर पूरे मलेशिया में बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है, जिसे कट्टरपंथियों का समर्थन मिल रहा है.

मौलाना को किया गया गिरफ्तार

कुआलालंपुर के पुलिस महानिरीक्षक रजारुद्दीन हुसैन ने बताया कि उत्तरी मलेशिया के पर्लिस राज्य के कांगर में 41 साल के धर्मगुरु ज़मरी विनोथ को एक देशद्रोही पोस्ट के लिए गिरफ्तार किया गया है. रजारुद्दीन ने कहा, 'शिकायतकर्ता ने मंदिर स्थानांतरण को लेकर सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियां देखीं और पुलिस से उनकी जांच करने की मांग की.' शिकायत में कहा गया कि धर्मगुरु की टिप्पणियों में देशद्रोह के तत्व थे और हिंदू धर्म को बदनाम किया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में नंबर-2 बने मुनीर, बेशुमार ताकत पर संसद ने लगाई मुहर
पाकिस्तान में नंबर-2 बने मुनीर, बेशुमार ताकत पर संसद ने लगाई मुहर
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
पेन्सिलवेनिया: छोटे विमान से टकराया पुलिस का हेलीकॉप्टर, पायलट की मौत
पेन्सिलवेनिया: छोटे विमान से टकराया पुलिस का हेलीकॉप्टर, पायलट की मौत

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget