एक्सप्लोरर

Mahatma Gandhi Statue Defaced: कनाडा में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनादर, भारतीय दूतावास ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

Mahatma Gandhi Statue Defaced: पुलिस का कहना है कि इस घटना की जांच हेट क्राइम (Hate Crime) के रूप में की जा रही है. पांच मीटर ऊंची महात्मा गांधी की यह मूर्ति विष्णु मंदिर में स्थित है.

Mahatma Gandhi Statue Defaced:  कनाडा (Canada) के रिचमंड हिल (Richmond Hill) में स्थित एक हिंदू मंदिर (Hindu Temple) में महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की प्रतिमा (Statue) के साथ छेड़छाड़ की गई. पुलिस का कहना है कि इसकी जांच हेट क्राइम (Hate Crime) के रूप में की जा रही है. यॉर्क क्षेत्रीय पुलिस (Police) के अनुसार, योंग स्ट्रीट और गार्डन एवेन्यू के क्षेत्र में विष्णु मंदिर (Vishnu Mandir) में पांच मीटर ऊंची प्रतिमा को विरुपित किया गया. दोपहर करीब साढ़े बारह बजे अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया.

यॉर्क रीजनल पुलिस की प्रवक्ता एमी बौद्रेउ ने कहा कि किसी ने "ग्राफिक शब्दों"- के साथ मूर्ति को विकृत कर दिया. उन्होंने कहा कि मूर्ति पर खालिस्तान भी लिखा था. उन्होंने कहा, "यॉर्क क्षेत्रीय पुलिस किसी भी रूप में घृणा अपराध को बर्दाश्त नहीं करती है." उन्होंने कहा, "जो लोग नस्ल, राष्ट्रीय या जातीय मूल, भाषा, रंग, धर्म, उम्र, लिंग, लिंग पहचान, लिंग अभिव्यक्ति और इस तरह के आधार पर दूसरों को पीड़ित करते हैं, उन पर कानून की पूरी सीमा तक मुकदमा चलाया जाएगा." 

'30 वर्षों से भी अधिक समय से है यह मूर्ति' 
मंदिर के अध्यक्ष डॉ. बुधेंद्र दूबे ने कहा कि मूर्ति अपने वर्तमान स्थान, एक शांति पार्क में 30 से अधिक वर्षों से है. उन्होंने कहा कि इसे कभी भी किसी भी तरह से क्षतिग्रस्त नहीं किया गया है. बुधवार तड़के इसके क्षतिग्रस्त होने का पता चला. उन्होंने कहा,"एक नाराजगी की भावना के साथ ही, मैं निराश भी था."  

डॉ. बुधेंद्र दूबे ने कहा, "हम इतने सालों से यहां रिचमंड हिल में इतनी शांति से रहते हैं और ऐसा कुछ भी कभी नहीं हुआ है. हमें उम्मीद है कि ये चीजें नहीं होंगी. लेकिन आप क्या कर सकते हैं?"  उन्होंने कहा, "अगर हम उस तरह से जी सकते हैं जैसा हमें गांधी जी ने सिखाया था, तो हम किसी को या किसी समुदाय को चोट नहीं पहुंचाएंगे."

भारत के महावाणिज्य दूतावास और भारतीय उच्चायोग ने की निंदा 
टोरंटो (Toronto) में भारत के महावाणिज्य दूतावास (Consulate General of India ) और ओटावा ( Ottawa) में भारतीय उच्चायोग (High Commission of India) ने इस घटना की निंदा की. दोनों ने कहा कि उन्होंने कनाडा के अधिकारियों से अपराध को लेकर संपर्क किया है.

महावाणिज्य दूतावास ने इसे "आपराधिक, बर्बरता का घृणित कार्य" करार दिया. उच्चायोग ने कहा कि इस अपराध से भारतीय समुदाय में "चिंता और असुरक्षा बढ़ गई है."उच्चायोग ने  कहा हमने मामले की जांच करने और अपराधियों को शीघ्र न्याय के कटघरे में लाने के लिए कनाडा सरकार से संपर्क किया है. 

यह भी पढ़ें: 

Sri Lanka Crisis: कार्यवाहक राष्ट्रपति ने स्पीकर से कहा- ऐसा पीएम नामित करें जो सरकार और विपक्ष दोनों को स्वीकार हो | बड़ी बातें

Explained: श्रीलंका की राजनीति में कितना ताकतवर है राजपक्षे परिवार, जिनकी वजह से उबल रहा है देश? जानें सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
भारत के 2 डॉक्टरों को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
भारत के 2 डॉक्टर्स को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
Xप्लेन: क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है? अब किसका कब्जा
क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है?
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget