एक्सप्लोरर

पाकिस्तान से फिलीपींस तक Mpox का कहर जारी, जानिए कहां कैसे हालात

M Pox In Pakistan: एमपॉक्स के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है. पाकिस्तान में भी अब इससे पीड़ित लोगों की संख्या कुल 4 हो गई है. WHO की ओर से इसे बीते महीने वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया था

M Pox In Pakistan: पाकिस्तान में रविवार को घातक एमपॉक्स का एक और मामला सामने आया, जिससे इस वायरस से पीड़ित लोगों की कुल संख्या 4 हो गई है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने पिछले महीने इस संक्रामक बीमारी को वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया था.

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पेशावर निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति को खाड़ी क्षेत्र से लौटने के बाद वायरस से संक्रमित पाया गया, फिलहाल उसे आइसोलेशन में रखा गया है. देश की सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसी द्वारा मरीज में एमपॉक्स संक्रमण की पुष्टि की गई थी.

फिलहाल हालत स्थिर

डॉन अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, खैबर पख्तूनख्वा के सार्वजनिक स्वास्थ्य निदेशक डॉ. इरशाद अली रोगानी ने कहा कि व्यक्ति की हालत स्थिर है और पुलिस एवं सेवा अस्पताल (पीएसएच) में उसका इलाज चल रहा है. उन्होंने कहा, "अभी तक कोई स्थानीय मामला सामने नहीं आया है." प्रांत के स्वास्थ्य विभाग ने "एमपॉक्स के लिए एक एकीकृत निगरानी और प्रतिक्रिया प्रणाली बनाई है."

कब मिला था पहला संदिग्ध मामला

वहीं पाकिस्तान में 16 अगस्त को 34 वर्षीय व्यक्ति में एमपॉक्स का पहला संदिग्ध मामला सामने आया, जो हाल ही में सऊदी अरब से लौटा था. स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि यह क्लैड 2 स्ट्रेन था, जो 2022 के प्रकोप के लिए भी जिम्मेदार था. पेशावर एयरपोर्ट के अधिकारियों ने पिछले हफ्ते देश में दूसरे मामले की पुष्टि की थी.

WHO के आपातकाल घोषित करने के बाद चौथा मामला

शनिवार को बाचा खान इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर चिकित्सा कर्मियों द्वारा दो यात्रियों में एमपॉक्स वायरस के लक्षण पाए जाने के बाद तीसरे मामले का पता चला. संघीय स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. शबाना सलीम ने कहा कि "यह इस वर्ष पाकिस्तान में दर्ज किया गया पांचवां एमपॉक्स मामला है और डब्ल्यूएचओ द्वारा एमपॉक्स को वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किए जाने के बाद से यह चौथा मामला है."

हवाई अड्डों पर बढ़ाई गई स्क्रीनिंग

ट्रिब्यून एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, सलीम ने विशेष रूप से खाड़ी देशों से आने वाले यात्रियों के बीच सतर्कता की आवश्यकता पर बल दिया. हालांकि, एमपॉक्स के मामलों का प्रकार अभी भी अज्ञात है, फिर भी अधिकारियों ने देश भर के हवाई अड्डों पर स्क्रीनिंग प्रोटोकॉल बढ़ा दिए हैं.

फिलीपींस में तीन मामले 

नए संक्रमण ऐसे समय में सामने आए हैं, जब अफ्रीका एमपॉक्स के एक और प्रकोप से जूझ रहा है, जो मुख्य रूप से अधिक घातक क्लैड आईबी वेरिएंट के कारण है. इस बीच फिलीपींस में भी तीन और मामले सामने आए हैं, जिससे इस साल सक्रिय मामलों की संख्या आठ हो गई है. मनीला टाइम्स ने बताया कि मेट्रो मनीला में दो और कैलाबारजोन क्षेत्र में एक मामला पाया गया. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि तीनों मामले हल्के एमपीएक्सवी क्लैड 2 वेरिएंट से संबंधित है.

यह भी पढ़ें- Pakistan Heavy Rain: पाकिस्तान में बारिश का कहर, कई लोगों की मौत, हालात बेकाबू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Iran War: ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ'सीक्रेट' प्लान!
ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ'सीक्रेट' प्लान!
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget