एक्सप्लोरर

Lottery News: किस्मत हो तो ऐसी! 2 साल में दो बार लगा जैकपॉट, एक ही स्टोर से खरीदे लॉटरी टिकट और जीत लिए 3.5 करोड़

Bumper Prize: अमेरिका में रहने वाली एक महिला ने लॉटरी का टिकट खरीदकर दो साल में साढ़े तीन करोड़ रुपये जीते हैं. कमाल की बात ये है कि महिला ने एक ही स्टोर से दोनों बार टिकट खरीदा और उसका जैकपॉट लग गया.

Lottery Jackpot: बहुत से लोग दुआ करते हैं कि किस्मत (Luck) एक बार मेहरबान हो जाए तो जिंदगी संवर जाए लेकिन इस दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन पर किस्मत कुछ ज्यादा ही मेहरबान है. तभी तो लोगों की जिंदगी गुजर जाती है करोड़ों रुपये (Rupees) कमाने में लेकिन इस दुनिया में एक महिला (Woman) ऐसी भी है जिसने एक बार नहीं बल्कि दो बार लॉटरी (Lottery) का जैकपॉट (Jackpot) जीता है. जी हां, जहां लोग लॉटरी जीतने के लिए तरसते हैं वहां एक ही शख्स दो बार जैकपॉट जीत चुका है.

सोचा तो आपने भी होगा कि कहीं कोई लॉटरी खरीदें और उसमें आपकी किस्मत खुल जाए और आप करोड़पति बन जाएं लेकिन क्या हो अगर आप बार-बार किस्मत आजमाएं और फिर से आपके हाथ जैकपॉट लग जाए. जी हां, एक महिला के साथ ऐसा ही हुआ जिसे दो साल में दो बार जैकपॉट हाथ लग गया. वो भी छोटा-मोटा नहीं हर बार डेढ़ करोड़ से ऊपर का.

एक ही स्टोर से खरीदे टिकट से बनी करोड़पति

अमेरिका की ये महिला साउथ कैरोलाइना (South Carolina) की रहने वाली है और इस महिला ने साल 2020 में $250,000 (1.9 करोड़ रुपये) की लॉटरी जीती थी. महिला ने 2 साल बाद यानी 2022 में दोबारा लॉटरी टिकट खरीदा और $200,000 (₹1.5 करोड़ रुपये) जीत लिए. महिला ने कोलंबिया शहर में स्प्रिंग वैली कन्वीनियंस स्टोर से पिछले सप्ताह स्क्रैच ऑफ टिकट खरीदा था जिसमें उनके हाथ सबसे ऊंची लॉटरी लग गई जिसकी कीमत 2 लाख डॉलर यानि भारतीय मुद्रा में 1.5 करोड़ रुपये के बराबर थी. महिला ने इसी स्टोर से साल 2020 में एक और स्क्रैच लॉटरी टिकट खरीदा था और उस बार 2.50 लाख डॉलर का जैकपॉट जीता था जिसकी कीमत 1.9 करोड़ रुपये भारतीय रुपये के बराबर होती है.

जीते हुए रुपयों से घर खरीदने का प्लान

महिला ने कहा, उसने पहली बार जब जीता था तो खूब मजे किए थे और इसके हर हिस्से का आनंद लिया. इस बार मैं एक घर (House) खरीदने जा रही हूं. वैसे यह पहली बार नहीं है जब किसी की किस्मत (Luck) ऐसे बदली है. पिछले महीने ही एक शख्स की किस्मत तब बदल गई थी जब वह किराने की दुकान पर सामान लेने गया था और वहां बेमन से एक टिकट (Lottery Ticket) खरीदा जिसने उसे करोड़पति बना दिया.

ये भी पढ़ें: Lottery News: यकीन था कि लगेगी लॉटरी, खरीदा इस नबंर का टिकट और जीत गया 32 करोड़ रुपये

ये भी पढ़ें: Lottery News: रात को देखा सपना, सुबह लगा दिया लॉटरी का नंबर और फिर जीत गया 2 करोड़ रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
US मिड-टर्म इलेक्शन: 6 राज्यों में वोटिंग, अमेरिका के लिए क्यों जरूरी ये चुनाव?
US मिड-टर्म इलेक्शन: 6 राज्यों में वोटिंग, अमेरिका के लिए क्यों जरूरी ये चुनाव?
‘उसे अब जरूरत नहीं’, इजरायल को 4 अरब डॉलर की अमेरिकी मदद बंद करने पर बोले ट्रंप
‘उसे अब जरूरत नहीं’, इजरायल को 4 अरब डॉलर की अमेरिकी मदद बंद करने पर बोले ट्रंप
USA के मध्यावधि चुनावों के लिए वोटिंग जारी, जानें अमेरिका की जनता किन मुद्दों पर कर रही वोट
USA के मध्यावधि चुनावों के लिए वोटिंग जारी, जानें अमेरिका की जनता किन मुद्दों पर कर रही वोट

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget