एक्सप्लोरर

Los Angeles Wildfire: धूं-धूं कर जल रहा लॉस एंजिल्स! फिर भी दिल्ली की 'जहरीली हवा' से कई गुना बेहतर है AQI

Los Angeles Wildfire: अमेरिकी AQI को देखने के बाद राजधानी में खराब होती वायु गुणवत्ता परेशान करने वाली है. दिल्ली में इतनी खराब हवा लोगों के लिए रोजाना संघर्ष बन गई है.

Los Angeles Wildfire: अमेरिका के लॉस एंजिल्स काउंटी में पिछले कुछ दिनों से आग ने हाहाकार मचा रखा है. शहर का आधा हिस्सा तो आग की चपेट में आ गया है. इस आग से 10 हजार से ज्यादा घर जलकर खाक हो चुके हैं. विनाशकारी आग ने  पैसिफिक पैलिसेड और मालिबू के 19,000 एकड़ से भी ज्यादा क्षेत्रों को तबाह कर के रख दिया है, लेकिन हैरानी वाली बात ये है कि इस भयानक आग के बावजूद भी लॉस एंजिल्स की हवा राजधानी दिल्ली की तुलना में काफी साफ है. 

हैरानी वाली बात तो है कि इतनी भयानक आग लगने के बाद भी अमेरिकी शहर में शुक्रवार (10 जनवरी, 2025) को एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 154 दर्ज किया गया, जो राजधानी दिल्ली के AQI से कई गुना बेहतर है. इस समय राजधानी का AQI 372 दर्ज किया गया है, जो कि बहुत खराब श्रेणी में गिना जा रहा है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आम दिनों में अमेरिकी शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स अच्छी श्रेणी में बना रहता है. 

दिल्ली की तुलना में साफ है LA

अमेरिकी AQI को देखने के बाद राजधानी में खराब होती वायु गुणवत्ता परेशान करने वाली है. दिल्ली में इतनी खराब हवा लोगों के लिए रोजाना संघर्ष बन गई है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक यूजर ने लॉस एंजिल्स और दिल्ली के AQI की तुलना की और लिखा कि आधा एलए जल रहा है, लेकिन हवा अभी भी दिल्ली की तुलना में साफ है. हालांकि, एक एक्स यूजर ने ये भी लिखा कि हरियाणा और पंजाब के लोग पराली जलाते हैं और उसका धुआं हवा के जरिए दिल्ली की ओर आता है. दिल्ली में हवा ने तबाही मचाई हुई है, लेकिन इसे अब झुठलाया नहीं जा सकता कि दिल्ली की हवा लोगों के लिए सुरक्षित नहीं है. 


Los Angeles Wildfire: धूं-धूं कर जल रहा लॉस एंजिल्स! फिर भी दिल्ली की 'जहरीली हवा' से कई गुना बेहतर है AQI

कैसे गिनी जाती है हवा की गुणवत्ता

एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) की बात करें तो शून्य से 50 के बीच AQI 'अच्छा', 51 से 100 'संतोषजनक', 101 से 200 'मध्यम', 201 से 300 'खराब', 301 से 400 'बहुत खराब' और 401 से 500 'गंभीर' माना जाता है. 

कितना हुआ नुकसान, कोई अंदाजा नहीं

लॉस एंजिल्स में नुकसान की बात करें तो यहां पर कम से कम पांच चर्च, लाइब्रेरी, बैंक, दुकानें और लोगों के कारोबार, सब कुछ जल कर राख हो चुका है. आग रुकने का नाम ही नहीं ले रही है इसलिए ये जानकारी साफ नहीं है कि कितने स्ट्रक्चर जले हैं. 

यह भी पढ़ें - लॉस एंजिल्स में आग का तांडव जारी! 10 लोगों की गई जान, मची लूटपाट तो हुआ कर्फ्यू का ऐलान | जानें बड़े अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget