एक्सप्लोरर

लॉस एंजिल्स में आग का तांडव जारी! 10 लोगों की गई जान, मची लूटपाट तो हुआ कर्फ्यू का ऐलान | जानें बड़े अपडेट

America Wildfire: लॉस एंजिल्स के जंगलों में लगी भीषण आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका, जबकि अमेरिकी नेशनल गार्ड के सैनिक इसको शांत करने के लिए भरपूर प्रयास कर रहे हैं.

Los Angeles Wildfire: अमेरिका में आग ने हाहाकार मचा रख है. लॉस एंजिल्स और आस-पास के इलाकों के जंगलों में लगी आग की वजह से हड़कंप मच गया है. 10 हजार से ज्यादा घरों, बिजनेस आउटलेट्स और दूसरे स्ट्रक्चर को तबाह कर दिया. इतना ही नहीं इन आग की लपटों से कम से कम 10 लोगों की जान चली गई और लगभग 1 लाख 80 हजार लोगों को अपने घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा.

गुरुवार शाम को फिर से आग भड़क उठी इसके बाद ये आशंका बढ़ गई है कि आने वाले दिनों में संकट और भी अधिक गंभीर हो सकता है. इस आपदा को लुटेरों ने अपने लिए अवसर बना लिया और जमकर लूटपाट भी की. लॉस एंजिल्स काउंटी के शेरिफ रॉबर्ट लूना ने बताया कि मंगलवार को पहली आग लगने के बाद से आपदा क्षेत्रों में लूटपाट की रिपोर्ट के बीच लगभग 20 लोगों को गिरफ्तार किया है.

जानें बड़े अपडेट्स

1. कम से कम पांच चर्च, सात स्कूल, दो लाइब्रेरी, बुटीक, बार, रेस्तरां, बैंक और किराने की दुकानें पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी हैं. विल रोजर्स वेस्टर्न रेंच हाउस और टोपांगा रेंच मोटल भी तबाह हो गए. सरकार ने अभी तक नुकसान की लागत या कितने स्ट्रक्चर जले हैं इसकी जानकारी शेयर नहीं की है.

2. मौसम और उसके प्रभाव पर आंकड़े उपलब्ध कराने वाली निजी कंपनी एक्यूवेदर ने गुरुवार को नुकसान और आर्थिक क्षति का अनुमान बढ़ाकर 135-150 अरब डॉलर कर दिया.

3. पासाडेना के पास ईटन में लगी आग में 5,000 से ज्यादा इमारतें जल गईं, जबकि लॉस एंजिल्स और पैसिफिक पैलिसेड्स में लगी आग में 5,300 से ज्यादा इमारतें तबाह हो गईं.

4. लॉस एंजिल्स काउंटी शेरिफ ने कहा कि जले हुए इलाकों की तलाशी के दौरान मरने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना है, लेकिन आग वाले इलाकों के अंदर की स्थितियों की वजह से काम में बाधा आ रही है.

5. लॉस एंजिल्स की मेयर कैरेन बास ने कहा कि गुरुवार शाम को आने वाली तेज हवाओं की वजह से आग और भड़क गई और उस पर काबू पाना और भी मुश्किल हो गया है.

6. अधिकारी आग पर काबू पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन मृतकों की संख्या बढ़ती जा रही है. 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. जले हुए घरों के अवशेषों से पीड़ितों को निकालने के लिए टीमें भरपूर प्रयास कर रही हैं.

7. इस आग ने पॉश एरिया में बने घरों को बर्बाद कर दिया और कई ऐतिहासिक इमारतों को खत्म कर दिया है. इसमें टोपांगा रेंच मोटल और विल रोजर्स वेस्टर्न रेंच हाउस शामिल हैं. ये इमारतें 1920 के दशक की थीं. मालिबू में समुद्र के किनारे बने खूबसूरत घर अब मलबे में तब्दील हो चुके हैं और इनके केवल जले हुए अवशेष ही बचे हैं.

8. आग की वजह से बड़े पैमाने पर लोगों को निकाला गया है और भारी धुएं के कारण शुक्रवार को शहर के स्कूल बंद कर दिए गए हैं. अमेरिका में दूसरे सबसे बड़े लॉस एंजिल्स यूनिफाइड स्कूल डिस्ट्रिक्ट ने घोषणा की है कि स्थितियां सुधरने पर ही क्लास फिर से शुरू होंगी.

9. राज्य की आपातकालीन प्रतिक्रिया के अलावा इस संकट से निपटने के लिए गुरुवार शाम को कैलिफोर्निया के नेशनल गार्ड को तैनात किया गया. गवर्नर गेविन न्यूजॉम ने इस बात पर जोर दिया कि लोगों की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है, लेकिन चेतावनी दी कि हालात गंभीर बने हुए हैं.

10. राष्ट्रपति जो बिडेन ने आग से लड़ने में मदद के लिए संघीय समर्थन का वादा किया है, उन्होंने मौजूदा स्थिति को "कैलिफोर्निया के इतिहास में सबसे व्यापक, विनाशकारी आग" बताया है.

ये भी पढ़ें: 'ऐसा लगता है इन इलाकों में परमाणु बम गिरा हो', US ने भेजे मिलिट्री विमान, अधिकारी भी हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
इजरायल में वोटिंग शुरू, बेंजामिन नेतन्याहू ने की प्रार्थना, वेस्टर्न वॉल क्यों है ऐतिहासिक?
इजरायल में वोटिंग शुरू, बेंजामिन नेतन्याहू ने की प्रार्थना, वेस्टर्न वॉल क्यों है ऐतिहासिक?

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget