एक्सप्लोरर

लंदन ब्रिज पर आतंकी ने लोगों पर चाकू से किया हमला, दो लोगों की मौत, एक आतंकी भी ढेर

लंदन में संदिग्ध को पुलिस ने गोली मार दी है. संदिग्ध ने लंदन ब्रिज पर लोगों के ऊपर चाकू से हमला कर दिया.

लंदनः ब्रिटेन का मशहूर लंदन ब्रिज शुक्रवार को आतंकी हमले से दहल गया. एक अकेले आतंकी ने लंदन ब्रिज पर इस हमले को अंजाम दिया. चाकू से इस आतंकी ने आने जाने वाले लोगों को अपना निशाना बनाया. हमले में दो लोगों की जान चली गई. जबकि आतंकी को भी पुलिस ने मार गिराया. हमला लंदन के समय के मुताबिक कल यानी शुक्रवार की दोपहर बजे से पहले हुआ.

पुलिस को करीब एक बजकर अठावन मिनट पर हमले की खबर मिली और पांच मिनट के अंदर दो बजकर तीन पर आतंकी को मार गिराया गया. पुलिस के मुताबिक हमलवार फर्जी विस्फोटक वाला जैकेट पहने हुए था. पुलिस के मुताबिक चाकूबाजी की घटना की शुरुआत लंदन ब्रिज के पास फिशमॉन्गर हॉल से हुई. भागते वक्त आतंकी लंदन ब्रिज पर पुलिस के हत्थे चढ़ गया और मारा गया.

लंदन पुलिस ने आतंकी हमले की पुष्टि की हमलावर की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है हालांकि जल्द ही इस बात की पुष्टि पुलिस ने कर दी कि ये आतंकी हमला है. पुलिस ने बताया कि स्थानीय समयानुसार दोपहर दो बजे के करीब लंदन पुल के नजदीक चाकू से हमले की खबर मिली.

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने घटना पर चिंता जताई ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन से कहा है कि जो भी इस हमले के पीछे है उसे बख्शा नहीं जाएगा. ट्विटर पर उन्होंने लिखा, ''लंदन ब्रिज की घटना के बारे में मुझे लगातार जानकारियां दी जा रही हैं. मैं पुलिस और सभी इमर्जेंसी सेवाओं को तत्काल हरकत में आने के लिए धन्यवाद देता हूं.'' इससे पहले भी साल 2017 में लंदन में आतंकियों ने हमला किया था. तीन अलग-अलग जगहों पर हुए हमले में 9 लोगों की मौत हो गई थी जबकि कई लोग घायल हो गए थे.

नीदरलैंड्स की राजधानी द हेग में चाकूबाजी लंदन से करीब तीन सौ किलोमीटर दूर नीदरलैंड्स की राजधानी द हेग में भी चाकू से हमला हुआ है. द हेग की मुख्य शॉपिंग स्ट्रीट पर ये हमला किया गया. हमला तब हुआ जब ब्लैक फ्राइडे सेल को लेकर शॉपिंग के लिए काफी लोग स्ट्रीट पर जमा थे. इस हमले में तीन लोग जख्मी हुए हैं. हमलवार फरार है. पुलिस के मुताबिक हमलावर की उम्र चालीस से पचास साल के बीच है और हमले के वक्त वो ग्रे कलर की जॉगिंग सूट में था. ये आतंकी हमला है था या किसी सिरफिरे की सनक ये अभी साफ नहीं है.

वीरता मेडल के लिए शहीद परिवार ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Japan PM India Visit: भारत और जापान की करीबी से चीन को लगी मिर्ची! PM ताकाइची के दिल्ली दौरे पर उठाया अजीबो-गरीब मुद्दा
भारत और जापान की करीबी से चीन को लगी मिर्ची! PM ताकाइची के दिल्ली दौरे पर उठाया अजीबो-गरीब मुद्दा
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे दो बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे दो बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से टोल वसूलेगा ईरान, तेहरान ने किया कंफर्म, भारत से भी लेगा टैक्स?
होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से टोल वसूलेगा ईरान, तेहरान ने किया कंफर्म, भारत से भी लेगा टैक्स?
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Japan PM India Visit: भारत और जापान की करीबी से चीन को लगी मिर्ची! PM ताकाइची के दिल्ली दौरे पर उठाया अजीबो-गरीब मुद्दा
भारत और जापान की करीबी से चीन को लगी मिर्ची! PM ताकाइची के दिल्ली दौरे पर उठाया अजीबो-गरीब मुद्दा
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
अंबानी फैमिली से लेकर आशुतोष गोवारिकर तक, अमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी सेलेब्स का तांता
अंबानी फैमिली से लेकर आशुतोष गोवारिकर तक, अमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी सेलेब्स का तांता
IND vs ENG 3rd T20 Date, Time, Venue: कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय

Embed widget