एक्सप्लोरर

बर्मिंघम में भारत-पाक मैच से पहले आतंकी हमले से दहला लंदन, 6 की मौत, ISIS ने ली जिम्मेदारी

लंदन: आतंकी हमले से लंदन एक बार फिर दहल गया है. एक के बाद एक तीन घटनाओं ने ब्रिटेन को हिला कर रखा दिया है. पहली आतंकी घटना लंदन ब्रिज पर हुई, जहां एक सफेद रंग की वैन ने पैदल चलते लोगों को टक्कर मार दी थी. इस हमले में छह लोगों के मारे जाने की खबर है. पुलिस ने लंदन ब्रिज पर पहुंच कर हालात को संभाला ही था कि बरो मार्केट में चाकूबाजी की घटना सामने आई. लंदन में हुए इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन आईएसआईएस ने ली है. आईएसआईएस ने एक ट्वीट कर कहा कि हम इस हमले का जश्न मना रहे हैं. बताया जा रहा है कि पुलिस ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है.

ISIS

चाकूबाजी को लंदन पुलिस ने नहीं माना आतंकी हमला

हालांकि वैक्सोल एरिया में हुई चाकूबाजी को लंदन पुलिस ने आतंकी हमला नहीं माना. लेकिन पहली दोनों घटनाओँ को आतंकी हमला घोषित कर दिया गया है. ये हमला ऐसे दिन हुआ है जब भारत और पाकिस्तान का मैच चंद घंटे बाद खेला जाना है. भारतीय टीम घटनास्थल से करीब 160 किलोमीटर दूर बर्मिंघम में है. जहां भारतीय समयानुसार आज शाम तीन बजे क्रिकेट मैच खेला जाना है.

घटना के बाद लंदन में एक मील का इलाका खाली करा दिया है. भारतीय समय के मुताबिक रात करीब तीन बजे ये हमला हुआ है. लंदन ब्रिज को तुरंत बंद किया गया है. आसपास के मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है. पुलिस इस मामले में तीन हथियारबंद लोगों की तलाश कर रही है.

वेस्ट मिनस्टर ब्रिज पर पहले भी हुआ था टेरर अटैक

लंदन ब्रिज सेंट्रल लंदन के बीचों बीच है. वेस्ट मिनस्टर ब्रिज जहां कुछ ही दिन पहले टेरर अटैक हुआ था, लंदन ब्रिज वहां से आधा मील की दूरी पर है. लंदन ब्रिज के पास ही काफी फेमस बरो मार्किट है. दिन में यह एक सामान्य मार्किट की तरह रहती है लेकिन वीकेंड्स नाइट्स में पब्स रेस्टोरेंट्स की वजह से ख़ासी भीड़ रहती है. शनिवार होने की वजह से मार्केट में काफी भीड़ थी. खबर है यहां चाकू से हमला कर लोगों को जख्मी किया गया है.

बर्मिंघम में भारत-पाक मैच से पहले आतंकी हमले से दहला लंदन, 6 की मौत, ISIS ने ली जिम्मेदारी

लंदन में हुए इस आतंकी हमले के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, ‘’हम यूके के साथ हैं और लंदन के लिए जो कुछ भी जरूरी होगा करेंगे. हम आपके साथ हैं. भगवान की कृपा रहे.’’

 

आज भारत-पाकिस्तान का क्रिकेट मैच

भारत के लिए चिंता की बात ये है कि बर्मिंघम में आज टीम इंडिया और भारतीय क्रिकेट प्रेमी मौजूद हैं. ब्रिटेन के समय के मुताबिक 10.30 बजे मैच होना है. लंदन से बर्मिंघम की दूरी करीब 160 किलोमीटर है. ऐसे में कई ऐसे भी यात्री हैं जो आज ही लंदन से बर्मिंघम जाने वाले थे.

22 मई को मैनचेस्टर इलाके में हुआ था आत्मघाती हमला

22 मई को मैनचेस्टर इलाके में मैनचेस्टर एरिना में आत्मघाती हमला हुआ था. जिसमें 22 लोग मारे गए और 120 घायल हो गए थे. 22 मार्च को वेस्टमिनस्टर इलाके में कार पैदल यात्रियों पर चढ़ा दी थी. इस हमले में 6 लोग मारे गए थे और 49 लोग घायल हुए थे. 70 दिनों के अंदर ये ब्रिटेन में ये तीसरा आतंकी हमला है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Xप्लेन: पुतिन के कुरील दौरे से फिर भड़का जापान, जानिए क्या है 80 साल पुराना विवाद
पुतिन के कुरील दौरे से फिर भड़का जापान, जानिए क्या है 80 साल पुराना विवाद
‘ट्रंप के जाने तक नहीं थमेगी जंग', ईरान के कमांडर के दावे से टेंशन में अमेरिका
‘ट्रंप के जाने तक नहीं थमेगी जंग', ईरान के कमांडर के दावे से टेंशन में अमेरिका
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
Batwara 1947 First Review Out: आ गया सनी देओल की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू, दिल को छू लेने वाली है 'बंटवारा 1947'
आ गया सनी देओल की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू, , दिल को छू लेने वाली है 'बंटवारा 1947'
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Nag Panchami 2026: करियर, शादी या बिजनेस में आ रही है रुकावट? नाग पंचमी पर करें भारत के इन 5 चमत्कारिक नाग मंदिरों के दर्शन
Nag Panchami 2026: नागरकोइल से उज्जैन तक, ये हैं 5 मशहूर नाग मंदिर... जानिए किस मंदिर में जाने से दूर होंगी आपकी कौन-सी परेशानियां!
Embed widget