एक्सप्लोरर

चीते के शावक संग भारत में एयरपोर्ट पर पकड़ा गया व्यक्ति

अधिकारियों ने कहा कि उन्हें बैग से आवाज़ सुनाई दी जिसके बाद उन्हें शक हुआ. फिर उन्होंने जब यात्री को रोकने की कोशिश की तो वो तेज़ी से भागकर एयरपोर्ट से बाहर निकलने लगा. लेकिन अधिकारी उसे रोकने में सफल रहे.

चेन्नाई: चेन्नाई एयरपोर्ट पर चीते के एक शावक संग पाए गए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया. वो इस बैंकॉक से अपने हैंडबैग में रखकर भारत लाया था. चीते का ये शावक एक महीने का है और इसका वजन एक किलो है. शावक किराने के सामान के थैले में पाया गया. ये थैला एक बैग में रखा हुआ था. जब ये यात्री थाई एयरवेज़ की फ्लाइट से भारत पहुंचा तो उसके पास से ये शावक बरामद हुआ.

अधिकारियों ने कहा कि उन्हें बैग से आवाज़ सुनाई दी जिसके बाद उन्हें शक हुआ. फिर उन्होंने जब यात्री को रोकने की कोशिश की तो वो तेज़ी से भागकर एयरपोर्ट से बाहर निकलने लगा. लेकिन अधिकारी उसे रोकने में सफल रहे. एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने कहा, "वो गोल-मोल जबाव दे रहा था इसलिए हमने उसका बैग खोलकर चेक करने का फैसला किया."

आगे बताया गया कि जानवर सदमे की स्थिति में था और बेहद धीमी आवाज़ें निकाल रहा था. देखने में वो बेहद कमज़ोर लग रहा था. अभी तक पता नहीं चल पाया है कि ये नागरिक किस देश का है. मामले की जांच की जा रही है. एयरपोर्ट द्वारा जारी किए गए एक वीडियो में नज़र आ रहा है कि व्यक्ति शावक को बच्चों को दूध पिलाने वाली बोतल से दूध पिला रहा है.

ये भी जानकारी दी गई कि व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है और उससे इस बारे में पूछताछ की जा रही है कि उसे ये शावक कहां से मिला. इस बात की भी जांच की जा रही है कि कहीं ये व्यक्ति इस शावक की तस्करी किसी अंतरराष्ट्रीय तस्कर गैंग के लिए तो नहीं कर रहा था.

ये भी देखें

शारदा चिटफंड केस: CBI के अंतरिम निदेशक नागेश्वर राव का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर हमले में 1 भारतीय की मौत, दूतावास ने दिया अपडेट
सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर हमले में 1 भारतीय की मौत, दूतावास ने दिया अपडेट
गूगल के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
गूगल के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
Explained: अब इंडोनेशिया में भड़का जेन जी आंदोलन, क्या युवाओं का असंतोष बड़े तख्तापलट की आहट
Explained: अब इंडोनेशिया में भड़का जेन जी आंदोलन, क्या युवाओं का असंतोष बड़े तख्तापलट की आहट
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget