एक्सप्लोरर

'भारत में प्रेस को आजादी? उसे ह्यूमन राइट्स पर लेक्चर देने से कुछ नहीं होगा', अमेरिकी सांसदों ने बाइडेन सरकार को दी नसीहत

अमेरिकी सांसद एमी बेरा ने कहा कि हमारे यहां अब भी एक जीवंत लोकतंत्र है. डेमोक्रेटिक पार्टी के रूप में हमारे पास एक जीवंत विपक्षी दल है. हम अब भी प्रेस की स्वतंत्रता में विश्वास करते हैं.

अमेरिका के भारतीय मूल के सांसदों ने बाइडेन सरकार से कहा है कि मानवाधिकार से जुड़े मुद्दों पर भारत से बात करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि भारत सरकार के सामने इन मुद्दों को उठाएं. सांसदों ने भारत में प्रेस की आजादी का मुद्दा भी उठाया और कहा कि इस मामले में क्या हो रहा है सरकार को देखना चाहिए.

भारतीय मूल के सांसदों ने यह भी कहा कि ह्यूमन राइट्स से जुड़े मामलों में नई दिल्ली को उपदेश देने से कुछ नहीं होगा, बल्कि भारतीय नेतृत्व के साथ बात करने की जरूरत है. भारतीय अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने गुरुवार (15 मई) को डेमोक्रेटिक थिंक-टैंक ‘इंडियन अमेरिकन इम्पैक्ट’ के ‘देसी डिसाइड्स’ सम्मेलन में भारतीय अमेरिकी समुदाय के लोगों से कहा, 'भारत 100 से ज्यादा सालों  तक गुलाम रहा, इसलिए जब हम मानवाधिकारों के बारे में बात करते हैं, जब आप विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर या किसी अन्य के साथ बातचीत करते हैं, तो आपको यह समझना होगा कि यह केवल भारत को उपदेश देने की तरह लगता है.'

रो खन्ना ने कहा, 'मुझे लगता है कि (भारत के साथ) यह बातचीत करना अधिक रचनात्मक नजरिया होगा कि यहां हमारे लोकतंत्र में क्या खामियां हैं, आपके लोकतंत्र में क्या खामियां हैं और हम सामूहिक रूप से लोकतंत्र और मानवाधिकारों को कैसे आगे बढ़ा सकते हैं.'

कांग्रेशनल इंडिया कॉकस के सह अध्यक्ष रो खन्ना के साथ इस संवाद में भारतीय अमेरिकी सांसद श्री थानेदार, प्रमिला जयपाल और डॉ. एमी बेरा भी शामिल हुए. इसका संचालन एबीसी की राष्ट्रीय संवाददाता जोहरीन शाह ने किया. जोहरीन शाह ने भारतीय अमेरिकी सांसदों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुस्लिम समुदाय से संबंधों को लेकर सवाल किया.

एमी बेरा ने रो खन्ना की बात से सहमति जताते हुए कहा, 'मैंने भी (भारतीय) विदेश मंत्री से यही कहा है. यदि भारत धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान खो देता है तो शेष विश्व के इसे देखते के तरीके में बदलाव आ सकता है.' उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा जरूरी नहीं है कि अमेरिका में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का राष्ट्रपति रहना भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में रहने जैसा ही हो.

उन्होंने कहा, 'क्योंकि हमारे यहां अब भी एक जीवंत लोकतंत्र है. डेमोक्रेटिक पार्टी के रूप में हमारे पास एक जीवंत विपक्षी दल है. हम अब भी प्रेस की स्वतंत्रता में विश्वास करते हैं और ये सभी चीजें हैं जो मुझे भारत के भविष्य को लेकर चिंतित करती हैं.'

एमी बेरा ने कहा, 'आप देखिए कि प्रेस की स्वतंत्रता के मामले में क्या हो रहा है. आप दरअसल कोई व्यवहार्य विपक्षी दल नहीं देख रहे या कहें तो इसे समाप्त किया जा रहा है. जीवंत लोकतंत्र में ये सभी चीजें होनी चाहिए- बोलने की आजादी, प्रेस की आजादी.... मुझे उम्मीद है कि आपको कभी ट्रंप का दूसरा कार्यकाल नहीं देखना पड़े, लेकिन अगर ऐसा हो भी जाए तो भी आप देखेंगे कि हमारा लोकतंत्र बचा रहेगा. मैं निश्चित रूप से आशा करता हूं कि भारत का लोकतंत्र भी बचा रहे.'

प्रमिला जयपाल ने कहा कि वह बेरा और खन्ना दोनों से सहमत हैं. उन्होंने कहा, 'मैं केवल एक चीज जोड़ना चाहती हूं कि मुझे लगता है कि हमें अपने देश की खामियों और किसी अन्य देश की खामियों की आलोचना करने में सक्षम होना चाहिए. यह संसद का असल काम है. हमें उपदेश नहीं देना चाहिए, 'मैं रो (खन्ना) से सहमत हूं. हमें अमेरिका के सभी हितों के बारे में सोचना होगा. निश्चित रूप से आर्थिक पहलू अहम है. भारत हमारा एक महत्वपूर्ण भागीदार है. क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर बदलते परिदृश्य के कारण भी वह एक महत्वपूर्ण भागीदार है.'

सांसद थानेदार ने कहा कि वह भारत-अमेरिका के बीच मजबूत रिश्ते के पक्षधर हैं. उन्होंने कहा, 'हमें अमेरिका और भारत के बीच मजबूत रिश्तों की जरूरत है.' थानेदार ने कहा, 'अमेरिका को भारत की शक्ति, उसकी आर्थिक शक्ति को पहचानना होगा और चीन की आक्रामकता का मुकाबला करने के लिए भारत ही सबसे अच्छा समाधान है. इसलिए मैं मजबूत भारत-अमेरिका संबंधों पर काम कर रहा हूं.'

यह भी पढ़ें:-
कुछ साल बाद चीन से दोगुनी हो जाएगी भारत की पावर, फिर भी एक सदी तक चलेगा नंबर वन का खेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel-US Iran War Live: दुनिया का सबसे बड़ा दुबई एयरपोर्ट बंद! ड्रोन हमले के बाद लगी आग, जंग के बीच UAE में 19 भारतीय गिरफ्तार
Live: दुनिया का सबसे बड़ा दुबई एयरपोर्ट बंद! ड्रोन हमले के बाद लगी आग, UAE में 19 भारतीय गिरफ्तार
ट्रंप के इशारों पर नाचेगा चीन! कह दी बड़ी बात, स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर कब्जे की धमकी, अब कुछ होगा बड़ा?
ट्रंप के इशारों पर नाचेगा चीन! कह दी बड़ी बात, स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर कब्जे की धमकी, अब कुछ होगा बड़ा?
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
होर्मुज में जहाजों को एस्कॉर्ट करेगा अमेरिका? ट्रंप कब करेंगे ऐलान, 7 देशों संग बन रहे प्लान
होर्मुज में जहाजों को एस्कॉर्ट करेगा अमेरिका? ट्रंप कब करेंगे ऐलान, 7 देशों संग बन रहे प्लान

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाये गये, जानें अब किसे मिली जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाये गये, जानें अब किसे मिली जिम्मेदारी
'यह CM योगी को बदनाम...', यूपी SI भर्ती परीक्षा में विवादित सवाल पर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'यह CM योगी को बदनाम...', यूपी SI भर्ती परीक्षा में विवादित सवाल पर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
The Kerala Story 2 BO Day 17: 'द केरल स्टोरी 2’ ने तीसरे संडे मचा दिया गदर, धुआंधार छापे नोट, जानें- 17 दिनों में कितना कमा डाला मुनाफा
'द केरल स्टोरी 2’ ने तीसरे संडे मचा दिया गदर, जानें- 17 दिनों में कितना कमा डाला मुनाफा
Rajya Sabha Election Results 2026: राज्यसभा चुनाव के लिए आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
राज्यसभा चुनाव के लिए आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
वीजा इंटरव्यू के लिए ऐसे करें तैयारी, काम आएंगे ये टिप्स
वीजा इंटरव्यू के लिए ऐसे करें तैयारी, काम आएंगे ये टिप्स
शादी में पावर और स्टाइल का तड़का! दुल्हन ने हायाबूसा चलाकर ली एंट्री, लोग बोले- ये हुई न ब्राइड
शादी में पावर और स्टाइल का तड़का! दुल्हन ने हायाबूसा चलाकर ली एंट्री, लोग बोले- ये हुई न ब्राइड
Embed widget