एक्सप्लोरर

Landslide In China: चीन के सिचुआन में भीषण भूस्खलन, 19 लोगों की मौत, 24 घंटे चला रेस्क्यू अभियान

Landslide In China: शनिवार को चीन के सिचुआन प्रांत में भीषण भूस्खलन देखने को मिला, जिसमें 19लोगों की मौत हो गई है.भूकंप जोन में आने वाले इस क्षेत्र में साल 2008 में भी भूकंप ने जमकर तबाही मचाई थी.

China Landslide: चीन के दक्षिण-पश्चिम में स्थित सिचुआन प्रांत में भूस्खलन की बड़ी घटना देखने को मिली है, जिसमें 19लोगों की मौत हो गई है. स्थानीय मीडिया के अनुसार, घटनास्थल पर राहत-बचाव का काम जारी है. शनिवार (03 जून) की सुबह लेशान शहर के पास जिन्कौहे में वानिकी स्टेशन पर पहाड़ का एक हिस्सा भरभरा कर गिर गया. जहां हफ्तों से लगातार बारिश हो रही है.

चीनी मीडिया आउटलेट सीसीटीवी ने रविवार (04 जून) को बताया कि मलबे में दबे लोगों को खोजने में मदद के लिए 180 जवानों को मौके पर तैनात किया गया था. शनिवार को हुई घटना को लेकर रविवार दोपहर तक रेस्क्यू अभियान चला. रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार दोपहर तीन बजे तक 14 लोगों के शव बरामद कर लिए गए थे जबकि पांच लोग लापता थे. जिन्हें रविवार को सुबह-सुबह बरामद कर लिया गया. 

सरकारी ब्रॉडकास्टर सीसीटीवी के मुताबिक, मारे गए सभी लोग जिंकयुआन माइनिंग कंपनी के कर्मचारी थे. जिस क्षेत्र में भूस्खलन की यह घटना हुई है वो इलाका पहले से ही काफी असुरक्षित माना जाता है. 2019 में हुई मूसलाधार बारिश के बाद भी इस क्षेत्र में भूस्खलन की घटना देखने को मिली थी. 

पहले भी हो चुके हैं हादसे 

साल की शुरुआत में उत्तरी चीन में एक कोयला खदान में भूस्खलन की घटना देखने को मिली थी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी. इसके साथ ही दर्जन भर लोग घायल हुए थे. वहीं, पिछले साल सितंबर में बारिश के बाद बाढ़ आ गई थी. इस बीच दक्षिण-पश्चिम चीन के पहाड़ी इलाकों में आए तेज भूकंप के बाद 82 लोगों की मौत हो गई थी. 

भीषण भूकंप झेल चुका है यह क्षेत्र 

भूकंप जोन में आने वाले इस क्षेत्र में साल 2008 में  7.9 तीव्रता की भूकंप ने जमकर तबाही मचाई थी. तब 87 हजार से अधिक लोग या तो मारे गए थे या फिर लापता हो गए थे. इनमें 5,335 स्कूली छात्र शामिल थे.

ये भी पढ़ें: US: नौकरानी का किया यौन शोषण, दोषी करार हुआ भारतीय मूल का नागरिक, मिल सकती है ये सजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
पाकिस्तान छोड़ विदेश भागने की तैयारी में सरकारी अधिकारी! ख्वाजा आसिफ का बड़ा आरोप
पाकिस्तान छोड़ विदेश भागने की तैयारी में सरकारी अधिकारी! ख्वाजा आसिफ का बड़ा आरोप

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget